Trending News

तेज प्रताप यादव को ‘ब्लैक बोर्ड’ तो पीके को ‘स्कूल बैग’ मिला चुनाव चिन्ह.  तेज प्रताप के पोस्ट से क्यों गायब हुआ लालू प्रसाद का चेहरा?

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. परिवार से नाराज चल रहे तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल बना ली है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए तेज प्रताप ने लिखा है कि ‘हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर हैं. हमारा मकसद बिहार में संपूर्ण बदलाव कर एक नई व्यवस्था का नव निर्माण करना है. हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं’.

इसके बाद साफ हो गया है कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव 2025 का विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय जनता दल से अलग होकर लड़ने जा रहे हैं. शुक्रवार को चुनाव आयोग ने तेज प्रताप की पार्टी को चुनाव चिन्ह प्रदान भी कर दिया. तेज प्रताप को चुनाव चिन्ह के रूप में ‘ब्लैक बोर्ड’ मिला है. उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी साझा किया है.

 पोस्टर में खास बात

सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्टर में तेज प्रताप यादव ने महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीरें शामिल की हैं, लेकिन उनके माता-पिता लालू यादव और राबड़ी देवी की तस्वीरें नहीं हैं. यह संकेत देता है कि परिवार में मतभेद बने हुए हैं. बता दें कि लालू परिवार में बीते कुछ दिनों में संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं. तेज प्रताप यादव पर पहले अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई थी और उन्हें RJD से बाहर कर दिया गया था. वहीं, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी तेजस्वी यादव पर इशारों-इशारों में निशाना साधा था.

प्रशांत किशोर को भी मिला चुनाव चिन्ह

तेज प्रताप के अलावा चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव में उतर रहे प्रशांत किशोर के लिए भी चुनाव चिन्ह अलॉट किया. चुनाव आयोग ने पीके की पार्टी को ‘स्कूल बैग’ का चिन्ह आवंटित किया है.

तेज प्रताप और प्रशांत किशोर दोनों को मिले चुनाव चिन्ह स्कूल और शिक्षा से जुड़े हुए हैं. इसे लेकर भी काफी चर्चा हो रही है.

news desk

Recent Posts

शरवरी वाघ ने मां की पुरानी साड़ी को दिया मॉडर्न ट्विस्ट, दिवाली के लिए आप भी लें स्टाइलिंग टिप्स

दिवाली का त्योहार हो और बात फैशन की हो, तो हर कोई कुछ खास पहनना…

32 minutes ago

J&K Politics: 20 विधायकों के इस्तीफे से भी तुरंत नहीं गिरेगी उमर अब्दुल्ला सरकार! समझिए पूरा नंबर गेम

नेशनल कॉन्फ्रेंस में बगावत के संकेत, 18 से 20 विधायक नाराज; इस्तीफे स्वीकार हुए तो…

39 minutes ago

यूपी में चिराग पासवान की 403 सीटों पर नजर! NDA से बात नहीं बनी तो अकेले लड़ेंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश की सियासत में एनडीए के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर नए समीकरण…

54 minutes ago

पत्नी से विवाद बना 7 हत्याओं की वजह! बेंगलुरु में कैब ड्राइवर का खौफनाक कबूलनामा, 6 शवों की तलाश जारी

बेंगलुरु से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कैब ड्राइवर पर पारिवारिक…

2 hours ago

रियलिटी शो में सियासी चेहरे का जलवा! शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर

मनोरंजन की दुनिया में 'राइज एंड फॉल 2' के ग्रैंड फिनाले ने सबको चौंका दिया।…

2 hours ago

धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी से बचें! जानें क्या कहती हैं धार्मिक मान्यताएं

दीपावली की जगमगाती तैयारियों के बीच वह पावन घड़ी आ गई है, जिसका हर घर…

2 hours ago