उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों के प्रदर्शन के दौरान एक पुलिस अधिकारी का कथित धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिस अधिकारी प्रदर्शन कर रहे छात्रों से कहते सुनाई दे रहे हैं कि वह इतनी पुलिस फोर्स बुलाएंगे कि छात्र ‘ठंडे’ हो जाएंगे। वीडियो सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है।
मामला 25 अगस्त को गोरखपुर विश्वविद्यालय में हुए छात्र आंदोलन से जुड़ा है। छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया था और विश्वविद्यालय के दोनों गेट पर ताला लगा दिया था। इससे विश्वविद्यालय आने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसी दौरान छात्रों से बातचीत के लिए विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ. वेद प्रकाश राय मौके पर पहुंचे। रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रों और प्रॉक्टर के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिस अधिकारी अविरल मिश्रा छात्रों से प्रदर्शन के तरीके को लेकर सवाल करते नजर आ रहे हैं। अधिकारी छात्रों से पूछते हैं कि क्या यह शांतिपूर्ण धरना है। इसके बाद वह कहते सुनाई देते हैं कि यह रवैया ठीक नहीं है।
वीडियो में अधिकारी कहते हैं, “ये गोरखपुर पुलिस है… इतनी फोर्स मंगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा। याद रखना।”
बताया जा रहा है कि छात्र आंदोलन छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दे पर सवाल उठाने वाले एक छात्र के निष्कासन के विरोध में कर रहे थे। प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग है कि ऐसे छात्रों का निष्कासन रद्द किया जाए।
पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो शेयर करते हुए पुलिस अधिकारी को संयम और सौम्यता बरतने की नसीहत दी।
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदर्शनकारी आंदोलनकारी छात्र हैं, कोई अपराधी नहीं।
फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर पुलिस या विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से किसी विस्तृत कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।
जब 2,000 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट और दुनिया भर के 50 हजार से…
सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी और हिरासत को लेकर अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट…
न बड़े सितारे, न महंगे सेट और न ही लंबा शूटिंग शेड्यूल छोटी टीम, सीमित…
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी मुद्दों की नई जमीन तैयार…
जब दीपावली की अर्धरात्रि में चारों तरफ दीपों की टिमटिमाती रोशनी के बीच रहस्यमयी खामोशी…
दिल्ली का ऐतिहासिक जंतर-मंतर अब धरना-प्रदर्शनों का प्रमुख केंद्र नहीं रहेगा। कई वर्षों तक देशभर…