Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: कौन है भाऊ गैंग? जिसने IG ऑफिस के पास 22 गोलियां बरसाकर दिनेश उर्फ गोगा की हत्या
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > कौन है भाऊ गैंग? जिसने IG ऑफिस के पास 22 गोलियां बरसाकर दिनेश उर्फ गोगा की हत्या
Trending Newsक्राइम

कौन है भाऊ गैंग? जिसने IG ऑफिस के पास 22 गोलियां बरसाकर दिनेश उर्फ गोगा की हत्या

news desk
Last updated: February 17, 2026 10:03 am
news desk
Share
SHARE

हरियाणा में अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अपराधी कानून को चुनौती दे रहे हैं। रोहतक से ताजा मामला सामने आया है, जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, आईजी ऑफिस से कुछ ही दूरी पर, दिल्ली बाईपास के पास अज्ञात हमलावरों ने दिनेश उर्फ गोगा को दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना बिजी रोड पर हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों में दहशत फैल गई। मृतक का आपराधिक रिकार्ड भी बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर तेज रफ्तार वाहन में आए और अचानक गोलियों की बरसात कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। मौके से लगभग 28-30 गोलियों के खोले बरामद हुए हैं।

घटना के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसने मामले को और सनसनीखेज बना दिया। पोस्ट में ‘जय भोले’ लिखते हुए दावा किया गया कि दिनेश उर्फ गोगा की हत्या अमेरिका में बैठे कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और मोस्ट वांटेड नीरज फरीदपुरिया के इशारे पर कराई गई।

पोस्ट में धमकी भरे लहजे में अन्य लोगों को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। पोस्ट में लिखा गया है, “बाकी ये और 2-4 कीड़े मकोड़े हैं, इनका टाइम आ गया है।” इसके अलावा, कुछ पुलिसकर्मियों पर भ्रष्ट होने का आरोप भी लगाया गया। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि, “हम देश के कानून और ईमानदार खाकी का सम्मान करते हैं, लेकिन कुछ भ्रष्ट पुलिसवालों के कारण आज यह दिन देखना पड़ रहा है।”

भाऊ गैंग: दिल्ली का खतरनाक आपराधिक गिरोह और सोशल मीडिया धमकियाँ

भाऊ गैंग एक खतरनाक आपराधिक गिरोह है, जिसे दिल्ली का कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ चलाता है। यह गिरोह अपनी आपराधिक गतिविधियों और सोशल मीडिया पर धमकी देने के लिए जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमांशु भाऊ और उसका गिरोह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के जानी दुश्मन माने जाते हैं, और दोनों गैंग्स के बीच अक्सर गैंगवार की खबरें सामने आती रही हैं।

इससे पहले, भाऊ गैंग ने एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस गिरोह ने खुलेआम इस घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी।

इसके अलावा, सौरभ जोशी को भी पहले धमकी मिल चुकी है। नवंबर 2024 में एक पत्र के जरिए धमकी दी गई थी, जिसमें यह दावा किया गया कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। पत्र में दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और चेतावनी दी गई थी कि अगर पांच दिन के भीतर यह राशि नहीं दी गई, तो सौरभ जोशी और उसके परिवार के लोगों को मार दिया जाएगा।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: अपराधी गिरोह, एल्विश यादव फायरिंग, कानूनी कार्रवाई, क्राइम न्यूज़, गैंगवार, दिनेश गोगा हत्या, दिल्ली गैंगस्टर, भाऊ गैंग, रंगदारी, रोहतक फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग, सोशल मीडिया धमकी, सौरभ जोशी धमकी, हरियाणा अपराध, हिमांशु भाऊ
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Surya Grahan 2026 : आज लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, रिंग ऑफ फायर का नजारा; समय, सूतक और ज्योतिष उपाय जानें
Next Article Team India Asia Cup टी20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर-8 में टीम इंडिया के मुकाबले और पहला मैच किसके साथ?

फीचर

View More

वारदात के बाद नेपाल क्यों भागते हैं अपराधी? क्या भारतीय पुलिस वहां जाकर नहीं कर सकती गिरफ्तार, जानिए पूरा कानूनी पेच

नई दिल्ली: भारत में अपराध करने के बाद कुछ आरोपी नेपाल की ओर भागने की कोशिश करते हैं। इसकी एक…

By vineet verma 7 Min Read

‘चांपी’ नाम सुनकर फूल याद आएगा, लेकिन समुद्र में मचा सकता है तबाही! आखिर किस देश ने रखा इस खतरनाक तूफान का नाम?

नई दिल्ली: समुद्र में उठने वाला चक्रवाती तूफान तबाही मचा सकता है,…

7 Min Read

मानसून में कम बारिश के बाद अब सर्दियों पर भी अल नीनो का खतरा! 2027 तक रह सकता है असर, गेहूं की फसल पर क्यों बढ़ी चिंता?

नई दिल्ली: अल नीनो का बढ़ता प्रभाव भारत के लिए नई मौसमी…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू, किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की दिखाई पहली झलक

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए अपनी…

4 Min Read
Trending Newsबाजार

रिकॉर्ड तेजी के बाद सोने को बड़ा झटका! ₹1.5 लाख से नीचे आया भाव, जानें आने वाले हफ्तों में और कितना गिरेगा सोना-चांदी?

पिछले कुछ समय से सोने और चांदी की कीमतें आसमान छू रही थीं, जिससे सर्राफा बाजार में हर दिन नए…

3 Min Read
Trending Newsखेल

IND vs NZ 1st T20: हैगली ओवल में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मुकाबले में एक बार फिर रोमांचक क्रिकेट देखने को मिल सकता है। पांच मैचों…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का नोटिस, आज 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें तिहाड़ जेल से रिहाई के…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?