Trending News

कौन हैं तारिक रहमान? 17 साल बाद ढाका वापसी से क्या बांग्लादेश में शांति की होगी बहाली?

ढाका/लंदन। बांग्लादेश में बिगड़ते हालात के बीच बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। करीब 17 वर्षों के निर्वासन के बाद तारिक रहमान अपने देश लौट आए हैं। उनकी वापसी पर बीएनपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। ढाका में जगह-जगह स्वागत जुलूस निकाले गए और समर्थकों ने इसे पार्टी के लिए नई शुरुआत बताया।

हालांकि, उनकी वापसी के साथ ही यह बड़ा सवाल भी खड़ा हो गया है कि क्या इससे बांग्लादेश में शांति बहाल होगी या फिर राजनीतिक हालात और ज्यादा अस्थिर हो सकते हैं। बीएनपी का दावा है कि तारिक रहमान की वापसी से फरवरी 2026 में होने वाले आम चुनावों से पहले पार्टी को नई मजबूती मिलेगी।

कौन हैं तारिक रहमान?


तारिक रहमान बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के प्रमुख नेता हैं। उनका जन्म 20 नवंबर 1967 को हुआ था। उनके पिता जियाउर रहमान बांग्लादेश के छठे राष्ट्रपति और बीएनपी के संस्थापक थे, जिनकी 30 मई 1981 को हत्या कर दी गई थी।

लंबे समय तक निर्वासन में रहने के बाद तारिक रहमान की देश वापसी को बीएनपी समर्थक “उम्मीद की नई किरण” के रूप में देख रहे हैं। उनकी अगुवाई में पार्टी ने राजधानी ढाका में शक्ति प्रदर्शन करते हुए पूर्ण समर्थन का ऐलान किया है।

गौरतलब है कि इस समय बांग्लादेश के हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। देश में लगातार हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद बनी नई सरकार भी स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित करने में सफल नहीं हो सकी है।

news desk

Recent Posts

अमेरिका में गूंजा ‘सिंदूर खेला’ और ‘गोलू’ का नाम! जानिए न्यूयॉर्क के मेयर के नवरात्रि संदेश ने क्यों चौंकाया?

नवरात्रि का त्योहार आते ही आमतौर पर हर तरफ सिर्फ गरबा और डांडिया की धूम…

24 minutes ago

यूपी में नौकरियों की बहार: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अगले 6 महीने में 1 लाख से ज्यादा युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोलते…

24 minutes ago

नेहा बोरा और अभिजीत दिपके की पीसी में नारेबाजी, CEC ज्ञानेश कुमार और ‘SIR’ को लेकर सरकार पर तीखे हमले

राजधानी दिल्ली के प्रेस क्लब में गुरुवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जमकर…

1 hour ago

सोलर ऊर्जा जागरूकता को बढ़ावा देगा ‘अर्जुन, द Solar Champ’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में RAVC ग्रुप ने एक बड़ी शुरुआत की है।…

2 hours ago

‘25% कम RAM की खपत और डीपफेक कॉल से सुरक्षा ‘: ओप्पो के ColorOS 17 ने बढ़ाई टेक वर्ल्ड की धड़कनें, जानिए कब मिलेगा नया अपडेट

स्मार्टफोन अनुभव को पूरी तरह बदलने के उद्देश्य से ओप्पो (Oppo) ने अपना बहुप्रतीक्षित सॉफ्टवेयर…

3 hours ago

मिर्जापुर से चुनाव लड़ेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल, ‘जननीति भारत’ पार्टी बनाकर सियासी मैदान में उतरीं

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की तेज-तर्रार छवि वाली पूर्व अधिकारी दिव्या मित्तल ने एक ऐसा…

3 hours ago