Entertainment

हैदराबाद में निधि अग्रवाल के साथ बदसलूकी! एक्टर शिवाजी के ‘कपड़ों’ वाले कमेंट पर निधि ने तोड़ी चुप्पी, दिया मुंहतोड़ जवाब!

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक ही नाम ट्रेंड कर रहा है निधि अग्रवाल। लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक कड़वा सच है। हैदराबाद के एक भीड़भाड़ वाले मॉल में निधि के साथ जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया है। मगर असली हंगामा तब शुरू हुआ जब एक्टर शिवाजी ने सपोर्ट करने के बजाय, निधि के कपड़ों को टारगेट किया और इस घटिया हरकत के लिए उनके लुक को ही जिम्मेदार ठहरा दिया।

हैदराबाद मॉल में ‘क्योस’ !
अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द राजा साब’ के प्रमोशन के लिए निधि अग्रवाल हैदराबाद के लूलू मॉल पहुंची थीं। वहां भीड़ का पागलपन इस कदर बढ़ा कि निधि को ‘मॉब’ ने चारों तरफ से घेर लिया। धक्का-मुक्की और बदतमीजी के बीच निधि के चेहरे पर खौफ साफ दिख रहा था।

कपड़े छोटे थे, इसलिए ये हुआ!
जहाँ पूरी इंडस्ट्री निधि के सपोर्ट में थी, वहीं एक्टर शिवाजी ने एक इवेंट में ऐसी बात कह दी जिसने आग में घी डालने का काम किया। शिवाजी का कहना था कि: ‘अगर आप छोटे कपड़े पहनेंगी, तो भीड़ बेकाबू होगी ही।‘ उन्होंने आगे यहाँ तक कह दिया कि एक्ट्रेस को ‘मर्यादित’ रहना चाहिए। उन्होंने सामंथा का नाम खींचते हुए कहा कि ‘वो साड़ी में थीं, इसलिए उनके साथ ऐसा नहीं हुआ’।

निधि अग्रवाल का मुंहतोड़ जवाब!
निधि अग्रवाल ने इस ‘विक्टिम शेमिंग’ पर खामोश रहने के बजाय सीधे फ्रंट फुट पर आकर करार जवाब दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर उस दिन की अपनी फोटो शेयर की और सिर्फ एक लाइन में शिवाजी की पूरी सोच को आईना दिखा दिया: निधि ने लिखे ‘Blaming the victim is called manipulation.’ यानी: गलती करने वाले के बजाय पीड़ित को ही दोषी ठहराना, सबसे घटिया दिमागी खेल होता है।

निधि का ये छोटा सा जवाब शिवाजी के बयान पर एक करारा तमाचा था। उन्होंने साफ कर दिया कि प्रॉब्लम उनकी ड्रेस नहीं, बल्कि उन लोगों की नीयत और वो घटिया भीड़ है।

सोशल मीडिया पर ‘War’ जारी!
निधि के इस स्टैंड ने इंटरनेट पर एक नई जंग छेड़ दी है। फैंस शिवाजी से पूछ रहे हैं ‘क्या साड़ी पहनने वाली महिलाओं के साथ कभी बुरा नहीं होता?’ लोग निधि को ‘Iron Lady’ कह रहे हैं क्योंकि उन्होंने बिना डरे अपनी बात रखी। और उन्होंने ये भी कहा की ‘सिर्फ इसलिए कि कोई ग्लैमर इंडस्ट्री में है, इसका मतलब ये नहीं कि उन्हें सरेआम बदसलूकी सहनी पड़ेगी’। जिसपे उनके फैंस ने कमेंट किया की निधि अग्रवाल ने अपने इस जवाब से साबित कर दिया है कि सुरक्षा और सम्मान किसी ड्रेस के साइज पर नहीं, बल्कि समाज की सोच पर निर्भर करते हैं।

news desk

Recent Posts

Bihar TRE 4 Protest: पटना में छात्रों का महाधरना, 24 घंटे का अल्टीमेटम; TRE-4 विज्ञापन और सिंगल एग्जाम की मांग

बिहार में शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का इंतजार अब आंदोलन में बदल गया है।…

1 hour ago

पुणे में राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ सभा पर मंडराया संकट! पुलिस ने 31 अगस्त तक लागू की सख्त धाराएं

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की आगामी 'छात्रों की गूंज' सभा से ठीक…

2 hours ago

13 करोड़ रुपये का विला और ग्रीक आर्किटेक्चर: दुबई के पाम जुमेराह में सानिया मिर्जा के इस आलीशान घर में क्या है खास?

भारतीय टेनिस की पहचान रही सानिया मिर्जा एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस…

3 hours ago

‘मैंने वही वंदे मातरम् गाया जो गांधी और वाजपेयी गाते थे’: विवाद पर खरगे का BJP पर करारा हमला

राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' को लेकर उठे राजनीतिक विवाद पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन…

4 hours ago

राहुल गांधी मानहानि केस: सावरकर के परपोते सात्यकी ने नाथूराम गोडसे के RSS सदस्यता की बात मानी!

पुणे की विशेष MP-MLA अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले की…

4 hours ago

17 खिलाड़ियों को अर्जुन और 3 कोच को मिलेगा द्रोणाचार्य अवॉर्ड, राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 का हुआ ऐलान

युवा मामले और खेल मंत्रालय ने मंगलवार को 'राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025' की आधिकारिक घोषणा…

4 hours ago