Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: राम मंदिर की रेकी कराने वाला जैश का बड़ा हैंडलर आतंकी घोषित! कौन है मोहम्मद मुसद्दिक, जिस पर सरकार ने कसा शिकंजा?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > राम मंदिर की रेकी कराने वाला जैश का बड़ा हैंडलर आतंकी घोषित! कौन है मोहम्मद मुसद्दिक, जिस पर सरकार ने कसा शिकंजा?
Trending Newsराज्य

राम मंदिर की रेकी कराने वाला जैश का बड़ा हैंडलर आतंकी घोषित! कौन है मोहम्मद मुसद्दिक, जिस पर सरकार ने कसा शिकंजा?

vineet verma
Last updated: July 5, 2026 12:57 am
vineet verma
Share
SHARE

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत 23 लोगों को व्यक्तिगत आतंकवादी घोषित किया है। गृह मंत्रालय के अनुसार, ये सभी प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े हैं और भारत में घुसपैठ, भर्ती, हथियारों की आपूर्ति, धन जुटाने, लॉजिस्टिक सहायता और आतंकी साजिशों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इस सूची में सबसे प्रमुख नाम जैश-ए-मोहम्मद के हैंडलर मोहम्मद मुसद्दिक का है।

Contents
कौन है मोहम्मद मुसद्दिक?राम जन्मभूमि परिसर समेत कई अहम ठिकानों की कराई थी रेकीघुसपैठ से लेकर हथियार भेजने तक में निभाई भूमिकासरकार ने क्यों घोषित किया आतंकी?इन आतंकियों के नाम भी सूची में शामिलयूएपीए संशोधन के बाद मिला यह अधिकार

कौन है मोहम्मद मुसद्दिक?

गृह मंत्रालय के मुताबिक, करीब 38 वर्षीय मोहम्मद मुसद्दिक पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सक्रिय ऑपरेटिव है। वह डॉक्टर, अब्दुल मनन, सज्जाद, हमजा और वाहिद खान समेत कई नामों से भी जाना जाता है। मंत्रालय के अनुसार, वह जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ कराने वाले प्रमुख हैंडलरों में शामिल रहा है।

राम जन्मभूमि परिसर समेत कई अहम ठिकानों की कराई थी रेकी

गृह मंत्रालय के अनुसार, मोहम्मद मुसद्दिक ने अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर, नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय और हरियाणा के पानीपत में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन रिफाइनरी की रेकी कराने में भी अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह जैश-ए-मोहम्मद की साइबर टीम का संचालन भी करता था, जो सोशल मीडिया के जरिए युवाओं की भर्ती और संगठन के प्रचार-प्रसार में लगी रहती थी।

घुसपैठ से लेकर हथियार भेजने तक में निभाई भूमिका

मंत्रालय के मुताबिक, मुसद्दिक लासियाकोट सेक्टर का लॉन्चिंग कमांडर भी रहा है। उस पर सुरंगों और ड्रोन के जरिए भारत में हथियार एवं गोला-बारूद पहुंचाने का आरोप है। इसके अलावा उसे 22 अप्रैल 2022 को जम्मू के सुंजवां में सुरक्षा बलों पर हुए आतंकी हमले से भी जोड़ा गया है।

सरकार ने क्यों घोषित किया आतंकी?

सरकार का कहना है कि किसी व्यक्ति को आतंकवादी घोषित किए जाने के बाद उसकी संपत्तियों, वित्तीय लेन-देन, सहयोगियों और पूरे नेटवर्क के खिलाफ अधिक प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इस कदम का उद्देश्य आतंकवाद के पूरे ढांचे को कमजोर करना और उसकी आर्थिक गतिविधियों पर रोक लगाना है।

इन आतंकियों के नाम भी सूची में शामिल

मोहम्मद मुसद्दिक के अलावा मसूद इलियास कश्मीरी, मुफ्ती मोहम्मद असगर खान, हाफिज अब्दुल शकूर, अब्दुल्ला जिहादी समेत कई अन्य लोगों को भी व्यक्तिगत आतंकवादी घोषित किया गया है। लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद के दामाद हाफिज खालिद वलीद का नाम भी इस सूची में शामिल है।

यूएपीए संशोधन के बाद मिला यह अधिकार

अगस्त 2019 में यूएपीए में संशोधन के बाद केंद्र सरकार को संगठनों के साथ-साथ व्यक्तियों को भी आतंकवादी घोषित करने का अधिकार मिला था। केंद्र सरकार ने दोहराया है कि आतंकवाद के खिलाफ उसकी जीरो टॉलरेंस नीति आगे भी जारी रहेगी और देश की सुरक्षा के लिए ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।

 

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #UAPA, Home Ministry, Jaish e Mohammad, Mohammad Musaddiq, Ram Mandir Reconnaissance, Terrorist Designated, आतंकवादी घोषित, गृह मंत्रालय, जैश ए मोहम्मद, मोहम्मद मुसद्दिक, यूएपीए, राम मंदिर रेकी
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article खामेनेई की अंतिम विदाई के बाद क्या होगा ईरान का अगला कदम? क्या अमेरिका से लेगा बदला?
Next Article युद्ध के बीच राहत! मोदी सरकार ने हटाया इमरजेंसी गैस कंट्रोल, जानिए क्यों लिया गया बड़ा फैसला

फीचर

View More

चीनी ऐप से बीच सड़क अचानक क्यों रुक रहे ई-रिक्शा? खुलासे ने बढ़ाई टेंशन, क्या अब सोलर ग्रिड भी खतरे में?

भोपाल: मोबाइल ऐप के जरिए ई-रिक्शा को बीच रास्ते रोकने के मामले सामने आने के बाद देशभर में ई-रिक्शा की…

By vineet verma 7 Min Read

12 नहीं, सिर्फ 11 महीने का ही क्यों बनता है रेंट एग्रीमेंट? जानिए कानून, खर्च और किरायेदारों से जुड़े 7 बड़े सवालों के जवाब

नई दिल्ली: देशभर में किराए पर घर लेने के दौरान एक बात…

4 Min Read

अमरनाथ यात्रा में हर किसी को नहीं होते ‘अमर पक्षी’ के दर्शन! मान्यता है जिस पर होती है भोलेनाथ की कृपा, वही देख पाता है कबूतरों का जोड़ा

जम्मू: बाबा बर्फानी की पवित्र अमरनाथ यात्रा को लेकर धार्मिक आस्था और…

3 Min Read

विचार

View More

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को लेकर एक वायरल पोस्ट…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

PM मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी मेलबर्न पुलिस

मेलबर्न: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 जुलाई को प्रस्तावित ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। मेलबर्न…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

‘नेतन्याहू जानते हैं बॉस कौन है…’ ट्रंप का बड़ा दावा, अगले हफ्ते व्हाइट हाउस में हो सकती है अहम मुलाकात, मिडिल ईस्ट पर बन सकती है नई रणनीति

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा…

4 Min Read
Trending Newsअन्य

केतन मर्डर केस के बीच परिवार पर टूटा एक और दुख! सदमा नहीं सह पाए दादा, इलाज के दौरान हुई मौत

पुणे: केतन अग्रवाल हत्याकांड से सदमे में डूबे अग्रवाल परिवार पर एक और बड़ा दुख टूट पड़ा है। केतन अग्रवाल…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

ममता की करीबी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने क्यों छोड़ा टीएमसी का साथ? इस्तीफे के बाद खुद बताई वजह, TMC चीफ बोलीं- यह फैसला अचानक नहीं था

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?