क्राइम

कार में घुमाते-धुमाते ड्राइवर आ गया महिला के करीब लेकिन फिर उसकी नियत में आया खोट और बना लिया शिकार

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही वाहन चालक और उसके दोस्त पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस ड्राइवर को महिला ने अपनी सुरक्षा और सहूलियत के लिए रखा था, उसी ने भरोसे को न सिर्फ तोड़ा, बल्कि सारी सीमाएं लांघते हुए कथित तौर पर उनका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोप है कि ड्राइवर ने इस वीडियो के जरिए महिला को ब्लैकमेल किया और करीब दो महीने तक उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा।

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि ड्राइवर लंबे समय से उनके साथ काम कर रहा था। इसी दौरान उसने चोरी-छिपे उनका अश्लील वीडियो बना लिया, जिसकी जानकारी उन्हें उस वक्त नहीं हुई। बाद में ड्राइवर ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और इसी के बाद डराने-धमकाने का सिलसिला शुरू हुआ।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। आरोप है कि अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ड्राइवर ने महिला का लगातार यौन उत्पीड़न किया।

बाद में उसने अपने एक दोस्त को भी इस अपराध में शामिल कर लिया और दोनों ने मिलकर महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। डर और धमकियों के चलते पीड़िता लंबे समय तक पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सकी।

मामला 15 जनवरी को उस वक्त और गंभीर हो गया, जब मुख्य आरोपी ड्राइवर ने महिला को झांसे में लेकर या जबरन अपनी कार में बैठाया। आरोप है कि रास्ते में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को बेहोश किया गया और फिर उसे एक होटल ले जाया गया, जहां दोनों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। इसके बाद 17 जनवरी को पीड़िता अपनी मां के साथ साहिबाबाद थाने पहुंची और पूरी आपबीती पुलिस को बताई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

news desk

Share
Published by
news desk

Recent Posts

सचिवालय कॉलोनी में वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, संजय कुमार यादव अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ: सेक्रेटेरिएट एवेन्यू वेलफेयर एसोसिएशन, सचिवालय कॉलोनी महानगर का चुनाव 13 सितंबर 2026 को संपन्न…

4 hours ago

शहर की बेटियां एलडपीएल की टीमों के लिए दिखाया दम, 140 खिलाड़ी नीलामी के लिए चुनी गईं, नीलामी 18 सितम्बर को

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पहली लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग में छक्के-चौकों की बरसात करने और…

7 hours ago

मक्का-जेद्दा समेत 6 इलाकों में इमरजेंसी अलर्ट, हूती हमलों के बाद बढ़ी सऊदी अरब की चिंता

यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा को…

8 hours ago

IND vs AFG 2nd T20: दिल्ली में आज सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान के सामने करो या मरो का मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी…

8 hours ago

गणेश उत्सव में छाए ‘गोल्डन गणेश’! 24 कैरेट सोने और 3.83 लाख डायमंड्स का कमाल

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र से…

9 hours ago

सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस का हल्लाबोल, चीमा के घर कूच पर वाटर कैनन, कई नेता हिरासत में

पंजाब में नशे के मुद्दे और गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस ने चंडीगढ़…

9 hours ago