Trending News

BMC चुनाव के बाद मुंबई में फिर ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’?  शिंदे गुट के 29 पार्षद ताज होटल में, उद्धव बोले — BJP से डर रहे हैं शिंदे

मुंबई : बीएमसी चुनाव नतीजों के बाद मुंबई की राजनीति में एक बार फिर वही पुरानी फिल्म चल पड़ी है, जिसे लोग अब ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’ के नाम से पहचानने लगे हैं। महायुति गठबंधन को बहुमत मिलने के बावजूद मेयर की कुर्सी को लेकर बेचैनी साफ दिख रही है। यही वजह है कि शिवसेना (शिंदे गुट) के 29 नवनिर्वाचित पार्षदों को सीधे बांद्रा के ताज लैंड्स एंड होटल में ठहरा दिया गया है। पार्टी इसे “ट्रेनिंग और ओरिएंटेशन” बता रही है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे किसी से छिपी बात नहीं माना जा रहा।

बीएमसी के 227 सदस्यों के लिए 15 जनवरी को वोटिंग हुई थी और 16 जनवरी को नतीजे आए। भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी, जबकि शिंदे गुट को 29 सीटें मिलीं। दोनों मिलकर 118 के आंकड़े पर पहुंच गए, जो बहुमत से ज्यादा है। इसके बावजूद होटल की राजनीति ने सवाल खड़े कर दिए हैं। उधर, उद्धव ठाकरे ने मौके पर चोट करते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे भाजपा से डरे हुए हैं और इसलिए अपने पार्षदों को पांच सितारा होटल में “सुरक्षित” रखा गया है। उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि जो एक बार टूट सकता है, वो दोबारा भी टूट सकता है।

दरअसल, ऐसा पहली बार नहीं है। 2019 में कर्नाटक में भी भाजपा ने कांग्रेस-जेडीएस सरकार गिराने से पहले विधायकों को रिसॉर्ट में रखा था। महाराष्ट्र में ही 2019 में अजित पवार प्रकरण के दौरान भी विधायकों की गिनती और होटल शिफ्टिंग खूब चर्चा में रही। मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार गिरने से पहले भी यही रणनीति देखने को मिली थी। यानी सत्ता की बाजी पलटने के लिए “होटल मॉडल” भाजपा के लिए नया नहीं है।

संजय राउत ने भी तंज कसते हुए कहा कि मुंबई में भाजपा का मेयर कोई नहीं चाहता, यहां तक कि शिंदे भी नहीं। फिलहाल मेयर चुनाव की तारीख तय नहीं है, लेकिन एक बात साफ है- मुंबई की राजनीति में सत्ता की जंग अब सड़क से ज्यादा होटल के कमरों में लड़ी जा रही है।

news desk

Recent Posts

IND vs NZ: टीम इंडिया के गेंदबाजों की खुली पोल, 192 रन भी नहीं बचा पाया भारत, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता आखिरी टी20

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला…

13 hours ago

राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार को खुला अल्टीमेटम, बोले- CEC पद से हटेंगे और जेल जाएंगे, 2024 का चुनाव था गैरकानूनी

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली से राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और मोदी…

14 hours ago

रामलीला मैदान से अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- बीजेपी की विदाई तय, 2027 में यूपी देगा जवाब

INDIA गठबंधन की महारैली में वोट चोरी और चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष का हमला,…

15 hours ago

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी पर छिड़ी बहस, मौलाना ने इस्लामी नियमों का दिया हवाला

उमर अब्दुल्ला की शादी पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बयान, बोले- इस्लाम की नजर में…

15 hours ago

INDIA Rally: राहुल गांधी का BJP पर बड़ा आरोप, बोले- कनॉट प्लेस में जबरन दुकानें बंद कराईं

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली…

16 hours ago

INDIA Rally: रामलीला मैदान की ओर राहुल-अखिलेश का मार्च, ओपन बस में दिखी विपक्षी एकजुटता, BJP ने भी खोला मोर्चा

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली…

17 hours ago