Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: ….जहां अनुभव को मिला मंच और भविष्य ने मारी एंट्री!  एलपीएल ट्रायल की खास कहानी
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > ….जहां अनुभव को मिला मंच और भविष्य ने मारी एंट्री!  एलपीएल ट्रायल की खास कहानी
Trending Newsखेल

….जहां अनुभव को मिला मंच और भविष्य ने मारी एंट्री!  एलपीएल ट्रायल की खास कहानी

SYED MOHAMMAD ABBAS
Last updated: December 27, 2025 3:07 pm
SYED MOHAMMAD ABBAS
Share
SHARE

यूपी की राजधानी लखनऊ के स्पोर्ट्स गैलेक्सी अकादमी में शुक्रवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। अकादमी के ग्राउंड पर भारी संख्या में खिलाड़ी लखनऊ प्रीमियम लीग का ट्रायल देने के लिए इकठ्ठा हुए थे। वैसे इस ग्राउंड में ट्रायल के लिए भारी संख्या में खिलाड़ी आते रहते हैं। लेकिन शुक्रवार को खास इसलिए था क्योंकि ट्रायल में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी मौजूद थे। छोटे, बड़े सभी खिलाड़ियों में खुद को साबित करने की होड़ मची थी।

स्पोर्ट्स गैलेक्सी अकादमी में सुबह आठ बजे से खिलाड़ियों का आना शुरू हो गया था। यहाँ 14 से 30 साल की उम्र के खिलाड़ी एक बेहतरीन मौके की तलाश में आये थे। यह सिर्फ एक क्रिकेट ट्रायल नहीं, बल्कि उम्मीद, संघर्ष और सपनों की परीक्षा थी। मैदान पर एक ओर वे खिलाड़ी थे, जिनकी उम्र 20 से 30 साल के बीच है ऐसे मैच्योर क्रिकेटर जिन्हें अब तक बड़े मंच पर खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन लखनऊ प्रीमियर लीग (एलपीएल) में उन्हें अपने करियर की नई किरण नजर आ रही है। इन्हीं खिलाड़ियों के लिए एलपीएल आखिरी नहीं, बल्कि नई शुरुआत की उम्मीद बनकर सामने आया है।

वहीं दूसरी ओर ट्रायल में 14 से 16 साल के वे बच्चे भी मौजूद थे, जिनकी आंखों में सचिन बनने का सपना और बल्ले में बेखौफ आत्मविश्वास झलक रहा था। कोई निडर होकर शॉट खेल रहा था तो कोई रोहित शर्मा की तरह पुल शॉट लगाकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था। उम्र में छोटे, लेकिन हौसलों में बड़े इन बच्चों ने मैदान पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई।

एक ही मैदान पर जब अनुभव और जोश, संघर्ष और सपने, मेहनत और उम्मीद आमने-सामने आए, तो साफ़ हो गया कि लखनऊ प्रीमियर लीग सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि क्रिकेटरों के सपनों का मंच है-जहां 20–30 साल के खिलाड़ियों को पहचान की उम्मीद है और 14-16 साल के बच्चे भविष्य की दस्तक दे रहे हैं।

ट्रायल के पहले दिन स्थानीय खिलाड़ियों का जोश और उत्साह देखते ही बनता था। ट्रायल देने आए खिलाड़ियों का एक ही सपना है लखनऊ प्रीमियर लीग (एलपीएल) का हिस्सा बनना ताकि आईपीएल के लिए उनका रास्ता खुल सके।

“लखनऊ प्रीमियर लीग के इस ट्रायल में इस बार 1,000 से अधिक खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है, और पहले दिन ही 300 खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन किया।”

क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के संयुक्त सचिव सुभांश कुमार ने बातचीत में कहा, “लखनऊ में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हमारा मुख्य उद्देश्य है शहर की नई प्रतिभा को बड़ा मंच देना। हमने इस लीग के आयोजन के लिए काफी मेहनत की है और फिर जाकर इसकी घोषणा की है। हमारा लक्ष्य नई प्रतिभा को आगे लाना और यूपी क्रिकेट को मजबूत करना है।”

सुभांश कुमार ने आगे कहा, “पूरा देश क्रिकेट को लेकर उत्साहित रहता है और हर कोई सचिन या विराट बनने की ख्वाहिश रखता है। लेकिन सही प्लेटफॉर्म न मिलने की वजह से कई प्रतिभाएं कहीं खो जाती हैं।क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ  चाहते हैं कि अगर गाँव में कोई तेज गेंदबाज या बल्लेबाज छुपा हुआ टैलेंट है, तो उसे खोजा जाए और मौका दिया जाए। लखनऊ प्रीमियर लीग के माध्यम से कई खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने का अवसर मिल सकता है। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ आईपीएल की तर्ज पर पूरी लीग तैयार कर रहे हैं और उम्मीद है कि यह एक शानदार आयोजन साबित होगा।” उन्होंने बताया कि पहले ही दिन ट्रायल में खिलाड़ियों के बीच उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

एलपीएल ट्रायल: जब क्रिकेट के नए सितारे चमकने आए

लखनऊ प्रीमियर लीग के ट्रायल में इस बार 1,000 से अधिक क्रिकेटरों के भाग लेने की उम्मीद है, और पहले दिन ही 300 खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी का जलवा बिखेरा।

ट्रायल के दौरान स्काउट्स, फ्रेंचाइज़ी प्रतिनिधि और क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के चयनकर्ता हर पल खिलाड़ियों की निगाहों और हर शॉट पर ध्यान दे रहे थे। मैदान में उत्साह का ऐसा माहौल था कि हर कोने से नए टैलेंट की झलक महसूस की जा सकती थी। हर खिलाड़ी ने खुद को साबित करने की पूरी ताकत लगाई, और मैदान में यह साफ़ दिख रहा था कि लखनऊ में क्रिकेट का भविष्य चमक रहा है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 14 से 16 साल के क्रिकेटर, 20 से 30 साल के खिलाड़ी, आईपीएल का सपना, उत्तर प्रदेश क्रिकेट, एलपीएल ट्रायल 2025, क्रिकेट करियर की शुरुआत, क्रिकेट टैलेंट हंट, क्रिकेट ट्रायल लखनऊ, क्रिकेट में दूसरा मौका, घरेलू क्रिकेट लीग, जूनियर क्रिकेटर, मैच्योर क्रिकेट खिलाड़ी, युवा क्रिकेट टैलेंट, लखनऊ क्रिकेट न्यूज, लखनऊ प्रीमियर लीग ट्रायल
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बच्चे छोड़ प्रेमी संग फरार हुए माँ मां का आंचल हुआ दागदार! जेवर-नकदी लेकर प्रेमी संग भागी महिला, पीछे बिलखते रह गए बच्चे
Next Article उदयपुर कॉर्पोरेट रेप केस रात भर पार्टी सुबह उठी तो इयररिंग और अंडरगारमेंट्स मिले गायब ! CEO, एग्जीक्यूटिव हेड ने पति संग की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

फीचर

View More

मगरमच्छ मांस के साथ क्यों निगल जाता है पत्थर? वजह जानेंगे तो दंग रह जाएंगे, पेट में ऐसे करता है काम

नई दिल्ली: मगरमच्छ को दुनिया के खतरनाक शिकारियों में गिना जाता है। यह अपने शिकार को पकड़ने के बाद अक्सर…

By vineet verma 3 Min Read

गया में पिंडदान से 7 पीढ़ियों का उद्धार? गरुड़ पुराण में क्या है इसका जिक्र, जानिए गया जी की पूरी मान्यता

गया: पितृ पक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके आशीर्वाद…

5 Min Read

क्या ‘पिंक रिबन’ सिर्फ एक कॉरपोरेट कारोबार है? जानिए कैसे जमीनी आंदोलन से बड़ा ब्रांड बन गया कैंसर का प्रतीक

अक्टूबर महीने की आहट के साथ ही देश-दुनिया के अस्पतालों और इमारतों…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। एशियन गेम्स के…

4 Min Read
खेल

आरनवी का दोहरा खिताब, अभिजय, सांची व तथास्तु ने भी जीते दो-दो खिताब

लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते हुए दोहरे खिताब अपने नाम…

4 Min Read
खेल

Irani Cup: रणजी चैंपियन J&K का डबल का सपना टूटा, मुकेश कुमार के 6 विकेट से Rest of India ने जीता खिताब

रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया। श्रीनगर में खेले गए ईरानी…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने उत्तराखंड की खाली राज्यसभा सीट…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?