Latest News

कोबरा ने डसा तो गुस्से में युवक ने नाग को ही दांतों से काट लिया, सांप की मौत के बाद बिगड़ी हालत; अस्पताल में भर्ती

झारसुगुड़ा: ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले से सांप के काटने का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। खेत की ओर जा रहे एक युवक का पैर गलती से कोबरा पर पड़ गया। सांप ने उसे डस लिया तो युवक डरकर भागने के बजाय उसे पकड़ बैठा और कथित तौर पर उसके फन को दांतों से काट लिया। इस घटना में कोबरा की मौत हो गई, जबकि कुछ देर बाद युवक की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाना पड़ा।

पैर पड़ते ही कोबरा ने युवक को डसा

यह घटना लाइकेरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। करमापाड़ा गांव का धर्मसिंह खड़िया अपने खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसका पैर अचानक कोबरा पर पड़ गया। पैर पड़ते ही सांप ने उसे डस लिया और फन फैलाकर सामने आ गया।

अचानक हुए हमले से धर्मसिंह घबरा गया, लेकिन इसके बाद उसने ऐसा कदम उठाया, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। उसने सांप से दूर जाने के बजाय उसे पकड़ लिया और कथित तौर पर उसके फन को दांतों से काट दिया।

बचपन से सुनी बात पर किया भरोसा

धर्मसिंह के मुताबिक, उसे किसी ने बताया था कि अगर सांप काट ले तो बदले में सांप को काटने से शरीर में जहर का असर खत्म हो जाता है। इसी बात पर विश्वास करते हुए उसने कोबरा को पकड़ लिया।

उसका कहना है कि सांप उसकी तरफ बढ़ रहा था, जिसके बाद उसने उसे पकड़कर मार डाला। धर्मसिंह ने यह भी बताया कि उसे पहले सलाह दी गई थी कि सांप को पकड़कर मार देना चाहिए और फिर उसे दूर फेंक देना चाहिए।

कोबरा की मौत, युवक की बिगड़ी हालत

दांतों से काटे जाने के बाद कोबरा की मौत हो गई। हालांकि कुछ समय बाद धर्मसिंह की तबीयत भी बिगड़ने लगी। इसके बाद परिवार के लोग उसे इलाज के लिए गोविंदपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।

सांप के काटने के बाद किसी भी तरह के घरेलू नुस्खे, झाड़-फूंक या इस तरह की मान्यताओं पर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है। ऐसे मामलों में समय गंवाए बिना तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेना जरूरी है।

vineet verma

Recent Posts

SIR विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार पर सियासी वार-पलटवार, BJP की तारीफ पर पवन खेड़ा का तंज

समिक भट्टाचार्य ने CEC ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की बात कही, पवन खेड़ा…

39 minutes ago

यूपी राज्यसभा चुनाव: BJP में टिकट को लेकर मंथन, पुराने चेहरों की वापसी या नए नेताओं पर दांव?

16 अक्टूबर को यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, बीजेपी के खाते में 8…

1 hour ago

Team India ODI Squad: भारत की वनडे टीम में किस राज्य के कितने खिलाड़ी? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानिए पूरी लिस्ट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होने…

1 hour ago

Iran-US War: ईरान की 7 दिन की डील पर ट्रंप का ब्रेक, होर्मुज खोलने के प्रस्ताव को झटका

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव के बीच युद्ध रोकने की कूटनीतिक कोशिशों…

2 hours ago

SIR विवाद के बीच ममता बनर्जी की विपक्षी नेताओं से बातचीत, राहुल गांधी से इंडिया ब्लॉक की बैठक बुलाने का आग्रह

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच विपक्षी दलों के…

4 hours ago