Trending News

चीन में टाइफून डॉल्फिन ने मचाई तबाही, 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द; 10 लाख लोग सुरक्षित जगहों पर पहुंचाए गए

चीन: चीन के पूर्वी तट पर टाइफून डॉल्फिन के दस्तक देने के बाद हालात बिगड़ गए हैं। तेज हवाओं और भारी बारिश के खतरे को देखते हुए चीन की राष्ट्रीय वेधशाला ने रेड अलर्ट जारी किया है। तूफान के खतरे को देखते हुए करीब 10 लाख लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

150 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रही हवा की रफ्तार

मौसम विभाग के मुताबिक, टाइफून डॉल्फिन रविवार शाम करीब 5:30 बजे झेजियांग प्रांत के युहुआन शहर के पास समुद्र तट से टकराया। उस समय तूफान के केंद्र के आसपास हवा की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा दर्ज की गई। इसके बाद झेजियांग के मध्य और पूर्वी हिस्सों में बेहद भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में 250 से 500 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान जताया है। तूफान के खतरे को देखते हुए वेंझोउ शहर से करीब 9 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। लोगों के लिए 1000 से ज्यादा आपातकालीन आश्रय स्थल भी तैयार किए गए हैं।

भारी बारिश के बीच कई इलाकों में खतरा बढ़ा

चीन के मौसम विभाग ने 9 से 12 अगस्त के बीच देश के बड़े हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी दी है। उत्तरी फुजियान, झेजियांग, शंघाई, उत्तरी जियांग्शी, जियांग्सू, अनहुई, पूर्वी हुबेई, मध्य और पूर्वी हेनान तथा दक्षिणी शानडोंग समेत कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।

मध्य-पूर्वी झेजियांग और दक्षिणी अनहुई के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है। लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण इन इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

तट से टकराने के बाद कमजोर होगा टाइफून

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुख्य पूर्वानुमानकर्ता वांग हाईपिंग के मुताबिक, भारी बारिश और इसके व्यापक प्रभाव को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार टाइफून डॉल्फिन तट से टकराने के बाद उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकता है।

बुधवार के बाद इसके कमजोर होकर उत्तर दिशा की ओर मुड़ने की संभावना जताई गई है।

vineet verma

Recent Posts

SIR विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार पर सियासी वार-पलटवार, BJP की तारीफ पर पवन खेड़ा का तंज

समिक भट्टाचार्य ने CEC ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की बात कही, पवन खेड़ा…

3 minutes ago

यूपी राज्यसभा चुनाव: BJP में टिकट को लेकर मंथन, पुराने चेहरों की वापसी या नए नेताओं पर दांव?

16 अक्टूबर को यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, बीजेपी के खाते में 8…

26 minutes ago

Team India ODI Squad: भारत की वनडे टीम में किस राज्य के कितने खिलाड़ी? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानिए पूरी लिस्ट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होने…

31 minutes ago

Iran-US War: ईरान की 7 दिन की डील पर ट्रंप का ब्रेक, होर्मुज खोलने के प्रस्ताव को झटका

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव के बीच युद्ध रोकने की कूटनीतिक कोशिशों…

2 hours ago

SIR विवाद के बीच ममता बनर्जी की विपक्षी नेताओं से बातचीत, राहुल गांधी से इंडिया ब्लॉक की बैठक बुलाने का आग्रह

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच विपक्षी दलों के…

3 hours ago