Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: WhatsApp ला रहा बच्चों के लिए पैरेंट-मैनेज्ड अकाउंट, कम उम्र के यूजर्स के लिए होंगे खास सेफ्टी फीचर्स
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > WhatsApp ला रहा बच्चों के लिए पैरेंट-मैनेज्ड अकाउंट, कम उम्र के यूजर्स के लिए होंगे खास सेफ्टी फीचर्स
Trending Newsअन्य

WhatsApp ला रहा बच्चों के लिए पैरेंट-मैनेज्ड अकाउंट, कम उम्र के यूजर्स के लिए होंगे खास सेफ्टी फीचर्स

news desk
Last updated: March 12, 2026 5:23 pm
news desk
Share
WhatsApp बच्चों के लिए ला रहा नया सेफ्टी फीचर
WhatsApp बच्चों के लिए ला रहा नया सेफ्टी फीचर
SHARE

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अब छोटे बच्चों के लिए भी खास फीचर लाने की तैयारी में है। कंपनी ने घोषणा की है कि जल्द ही 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए पैरेंट-मैनेज्ड अकाउंट्स शुरू किए जाएंगे। इन अकाउंट्स का मकसद बच्चों को सुरक्षित तरीके से डिजिटल कम्युनिकेशन का अनुभव देना है, जिसमें माता-पिता का पूरा नियंत्रण रहेगा। कंपनी अगले कुछ महीनों में इस नए फीचर को चरणबद्ध तरीके से रोल-आउट कर सकती है।

बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया फीचर

इन नए अकाउंट्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि बच्चे कॉलिंग और मैसेजिंग जैसे बेसिक फीचर्स का ही इस्तेमाल कर सकें। इसके साथ ही माता-पिता को कई तरह के पैरेंटल कंट्रोल दिए जाएंगे, जिनकी मदद से वे बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे। पैरेंट्स यह तय कर पाएंगे कि उनके बच्चे से कौन संपर्क कर सकता है, कौन उन्हें मैसेज भेज सकता है और उन्हें किन ग्रुप्स में जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा, माता-पिता बच्चों के अकाउंट की प्राइवेसी सेटिंग्स को भी मैनेज कर सकेंगे, जिससे अनजान लोगों से संपर्क का खतरा कम हो सकेगा।

हालांकि, बच्चों के अकाउंट में होने वाली बातचीत सामान्य अकाउंट्स की तरह ही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेगी। इसका मतलब है कि मैसेज केवल भेजने और प्राप्त करने वाले ही पढ़ सकेंगे।

कई फीचर्स नहीं होंगे उपलब्ध

बच्चों के लिए बनाए गए इन अकाउंट्स में कुछ फीचर्स उपलब्ध नहीं होंगे। इनमें Meta AI, चैनल्स, स्टेटस और वन-टू-वन चैट में मिलने वाला View Once जैसे विकल्प शामिल हैं। कंपनी का मानना है कि इन फीचर्स को हटाने से बच्चों के लिए प्लेटफॉर्म को ज्यादा सुरक्षित बनाया जा सकेगा।

QR कोड से लिंक होगा पैरेंट और बच्चे का अकाउंट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अकाउंट को सेटअप करने के लिए माता-पिता को अपने फोन और बच्चे के डिवाइस को साथ रखना होगा। दोनों अकाउंट्स को QR कोड स्कैन करके लिंक किया जाएगा। सेटअप पूरा होने के बाद अगर किसी अनजान व्यक्ति की ओर से मैसेज रिक्वेस्ट आती है, तो उसे पहले माता-पिता रिव्यू कर सकेंगे।

WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन पर भी काम जारी

इसी बीच Meta Platforms के स्वामित्व वाला WhatsApp एक नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान ‘WhatsApp Plus’ पर भी काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्लान में यूजर्स को एक्सक्लूसिव स्टिकर्स, कस्टम थीम्स, नया ऐप आइकन और बेहतर चैट इंटरफेस जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं। फिलहाल इस सर्विस की टेस्टिंग चल रही है और इसे भविष्य में एंड्रॉयड और आईफोन दोनों यूजर्स के लिए पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि कॉलिंग, मैसेजिंग और फाइल शेयरिंग जैसे जरूरी फीचर्स पहले की तरह फ्री ही रहेंगे।

इस नए कदम के साथ WhatsApp का लक्ष्य बच्चों को सुरक्षित डिजिटल कम्युनिकेशन का प्लेटफॉर्म देना और माता-पिता को उनकी ऑनलाइन गतिविधियों पर बेहतर नियंत्रण उपलब्ध कराना है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: IndianPressHouse, Meta Platforms, Social Media Safety, tech news, Trending, WhatsApp, WhatsApp Kids Account, WhatsApp new feature, WhatsApp Parental Control, WhatsApp Plus, WhatsApp Safety Features, WhatsApp Update
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सरकार लगाने जा रही है 'Data Tax' अब इंटरनेट चलाना होगा महंगा, सरकार लगाने जा रही है ‘Data Tax’; जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
Next Article जानिए इस साइलेंट किलर के बारे में! पेट के कैंसर के मामलों के पीछे है ये एक छोटा सा बैक्टीरिया, जानिए इस साइलेंट किलर के बारे में!

फीचर

View More

अगस्त में ट्रेकिंग का बना रहे हैं प्लान? बारिश के बीच इन 6 खूबसूरत ट्रेक्स पर पहुंचेंगे, तो जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे ये नजारे

नई दिल्ली: मानसून का मौसम पहाड़ों, घाटियों और जंगलों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है। चारों ओर फैली…

By vineet verma 4 Min Read

Friendship Day 2026: दोस्तों के साथ यादगार बनाएं वीकेंड, दिल्ली से 500 किमी के भीतर मौजूद इन खूबसूरत डेस्टिनेशन पर करें ट्रिप

नई दिल्ली: फ्रेंडशिप डे 2026 को खास बनाने के लिए अगर आप…

4 Min Read

शिमला-मनाली से हो गए बोर? हिमाचल का ये छुपा हुआ स्वर्ग बना सकता है आपकी ट्रिप यादगार, दोस्तों संग जरूर करें एक्सप्लोर

नई दिल्ली: अगर इस बार छुट्टियों में शिमला और मनाली जैसी भीड़भाड़…

3 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

गैस सिलेंडर
Trending Newsबाजार

LPG Price & Supply Update: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत का बड़ा कदम, 2027 तक अमेरिका से आएगा 25% LPG; IOC खरीदेगा अपना विशालकाय ‘VLGC’ जहाज

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य…

4 Min Read
PK की दूसरी लिस्ट
Trending Newsसियासी

Assembly Bypolls 2026: फर्जी मतदान के दावों के बीच 3 राज्यों में वोटिंग जारी, बांकीपुर में प्रशांत किशोर पर लगे गंभीर आरोप

पटना / दतिया।देश के तीन राज्यों-बिहार (बांकीपुर), मध्य प्रदेश (दतिया) और गुजरात (मंजलपुर)-की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

पश्चिम एशिया में महायुद्ध की आहट: जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर ईरानी मिसाइल हमला निष्फल, अमेरिका-सऊदी ने इराक में बोला हमला

दुबई / वाशिंगटन। पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) में सैन्य तनाव अपने सबसे खतरनाक दौर में पहुंच गया है। जॉर्डन स्थित…

4 Min Read
EntertainmentTrending News

शादी के 4 साल बाद बनीं मां  करिश्मा तन्ना के घर गूंजी नन्हे राजकुमार की किलकारी

टीवी से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी बेहतरीन अदाकारी से पहचान बनाने वाली मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और बिजनेसमैन वरुण…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?