Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: क्या मेसी के कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता के सामने लगे ‘एक्यूआई’ के नारे?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > क्या मेसी के कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता के सामने लगे ‘एक्यूआई’ के नारे?
Trending Newsसियासी

क्या मेसी के कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता के सामने लगे ‘एक्यूआई’ के नारे?

news desk
Last updated: December 16, 2025 11:27 am
news desk
Share
SHARE

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी अपने ‘जोओएटी इंडिया टूर’ के आखिरी चरण में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान एक अजीब नजारा देखने को मिला, जब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली के साथ मंच पर मौजूद रहीं।

इसी दौरान स्टेडियम में मौजूद लोगों ने दिल्ली की खराब हवा को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे कुछ समय के लिए माहौल असहज हो गया। इस अप्रत्याशित घटना ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा।

इस दौरान AQI-AQI के नारे लगने का दावा भी किया जा रहा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है । हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि indianpresshouse नहीं करता है।

बता दे कि दिल्ली की हवा एक बार फिर ज़हरीली हो चुकी है और इसी को लेकर राजधानी की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रही हैं। दिल्ली के कई इलाकों में AQI 450 से 500 के पार पहुंच चुका है, जो सीधे ‘सीवियर’ कैटेगरी में आता है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि लोग खुलकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर मीम्स, वीडियो और हैशटैग्स की बाढ़ आ गई है।

DelhiPollution, #RekhaGupta और #AQI जैसे हैशटैग्स ट्रेंड में हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और समर्थक मुख्यमंत्री पर सीधे-सीधे प्रदूषण रोकने में नाकामी का आरोप लगा रहे हैं। और “AQI 500 पार होने के बाद भी सरकार गंभीर नहीं दिख रही।” कुछ यूजर्स पुराने बयान को लेकर भी तंज कस रहे हैं, जिसमें AQI की तुलना “टेंपरेचर” से की गई थी।

बीजेपी समर्थक जहां इसे पिछली सरकारों की “विरासत में मिली समस्या” बता रहे हैं, वहीं विपक्ष का कहना है कि मौजूदा सरकार ने GRAP नियमों में ढील देकर हालात और बिगाड़ दिए हैं।

संसद में भी गूंजा दिल्ली की ज़हरीली हवा का मुद्दा
सोशल मीडिया के साथ-साथ संसद में भी दिल्ली की हवा पर हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने शीतकालीन सत्र में वायु प्रदूषण को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पिछले छह सालों में हालात सुधरने के बजाय और खराब हुए हैं और इस मुद्दे पर संसद में प्राथमिकता के आधार पर चर्चा होनी चाहिए। तिवारी ने रूल 193 के तहत नोटिस दिया और यहां तक कहा कि दिल्ली-एनसीआर “लीथल गैस चेंबर” में बदल चुका है।

उन्होंने चेतावनी दी कि प्रदूषण की वजह से लोगों की जीवन प्रत्याशा सात साल तक घट सकती है। डॉक्टरों के हवाले से उन्होंने यह भी बताया कि नॉन-स्मोकर्स में फेफड़ों के कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

फिलहाल दिल्ली में प्रदूषण को लेकर गुस्सा, राजनीति और चिंता—तीनों चरम पर हैं। आम लोग साफ हवा चाहते हैं, जबकि सियासी दल एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते नजर आ रहे हैं। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमाने के आसार साफ दिख रहे हैं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: AQI नारे, DDCA रोहन जेटली, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली एयर क्वालिटी, दिल्ली प्रदूषण, मेसी इवेंट विवाद, मेसी कार्यक्रम दिल्ली, मेसी के साथ मंच, लियोनल मेसी इंडिया टूर, सीएम रेखा गुप्ता
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 10 से ज्यादा की मौत, 60 घायल
Next Article आगरा एयरपोर्ट पर विदेशी टूरिस्ट के पास से जिंदा कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

फीचर

View More

प्राचीन मिस्र से वर्ल्ड वॉर तक… आखिर महिलाओं में शेविंग का चलन कैसे बना? जानिए दिलचस्प इतिहास

नई दिल्ली: आज के दौर में वैक्सिंग और शेविंग महिलाओं की नियमित ग्रूमिंग का अहम हिस्सा मानी जाती है। हाथ,…

By vineet verma 5 Min Read

क्या सच में कभी सैलरी के बदले मिलता था ‘नमक’? जानिए आपकी तनख्वाह से जुड़ा वह दिलचस्प इतिहास, जिसे बहुत कम लोग जानते हैं

नई दिल्ली: हर महीने नौकरीपेशा लोगों को जिस सैलरी का इंतजार रहता…

4 Min Read

Birthday Special: टीम इंडिया का वो कप्तान जिसने विदेश में लड़ना सिखाया! “दादा” की जिद ने बदले भारतीय क्रिकेट के दिन

Highlights भारतीय क्रिकेट इतिहास में जब भी बदलाव और निडरता की बात…

12 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

EntertainmentTrending News

1 बिलियन डॉलर क्लब में एंट्री लेकर Michael Jackson की बायोपिक ने रचा इतिहास, तोड़े ‘Oppenheimer’ के रिकॉर्ड्स

साल 2026 की सबसे चर्चित बायोपिक फिल्म 'माइकल' (Michael) ने बॉक्स ऑफिस पर वो कारनामा कर दिखाया है, जो सिनेमा…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

“Don’t Let Wangdu Die”!  जब असली ‘वांगडू’ के लिए ढाल बन सामने आए ‘3 इडियट्स’  के ‘चतुर’

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा छात्र आंदोलन अब एक बेहद नाजुक और गंभीर मोड़ पर पहुंच चुका है। NEET…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

सोनम वांगचुक का जंतर-मंतर से PM मोदी को सीधा संदेश कहा – “पेपर से लेकर वोट सब बिकाऊ”

देश की एजुकेशन और एग्जामिनेशन प्रणाली में सुधारों की मांग को लेकर दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर बड़े आंदोलन…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

UNSC में महाशक्ति बनने की ओर भारत: जयशंकर ने लॉन्च किया 2028-29 का कैंपेन, दुनिया को दिया ‘SHANTI’ का नया ग्लोबल फॉर्मूला

न्यूयॉर्क/नई दिल्ली। दुनिया भर में जारी युद्ध, हिंसा और भू-राजनीतिक अस्थिरता के बीच भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC)…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?