दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बदला मौसम
दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में आज मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह लोगों की नींद खुलने से पहले ही राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश बहुत तेज नहीं थी, लेकिन इससे गर्मी का असर जरूर कम हुआ।
दिल्ली में सुबह-सुबह बारिश, मौसम हुआ सुहाना
मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली में आज बारिश की संभावना जताई थी। रविवार सुबह दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। आसमान में काले बादल छाए रहे और कई जगह गरज-चमक भी देखने को मिली। आईएमडी के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। आज के लिए गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 16 से 20 मार्च तक भी गर्मी ज्यादा परेशान नहीं करेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री तक रहने का अनुमान है। 18 मार्च को तेज हवाओं और बारिश का एक और दौर आ सकता है। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में बादलों की वजह से दिन में भी मौसम ठंडा बना हुआ है।
यूपी-राजस्थान में भी बदलेगा मौसम
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी आज मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक, हल्की बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में भी आज ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 17 और 18 मार्च को दोनों राज्यों में फिर से तेज हवाओं और बारिश का असर देखने को मिल सकता है।
पहाड़ी राज्यों में बारिश और ओलों का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी आज मौसम खराब रह सकता है। इन राज्यों में गरज-चमक, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में आज तेज हवाओं, आंधी और ओलों की संभावना है। 16 मार्च को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 17 मार्च को मौसम सामान्य रह सकता है, लेकिन 18 और 19 मार्च को फिर मौसम बदलने के आसार हैं। उत्तराखंड में भी आज से 19 मार्च तक आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का असर रह सकता है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 15 से 19 मार्च तक बारिश और गरज-चमक के संकेत हैं।
पंजाब-हरियाणा में भी 15 से 20 मार्च के बीच दोनों राज्यों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में भी आज कई जिलों में मौसम बदलेगा और हल्की बारिश हो सकती है। 17 मार्च के बाद मौसम का असर बढ़ेगा और 18, 19, 20 मार्च को इंदौर, देवास, रायसेन, सागर समेत कई जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है। बिहार में 17 मार्च के बाद कई जिलों में बादल छाने और हल्की बारिश होने के आसार हैं।
क्या देश में अब वोट देने का अधिकार भी सुरक्षित नहीं रह गया है? क्या…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार, 1…
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon की Great Indian Festival Diwali Edition सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy…
देश की राजधानी दिल्ली में रविवार (1 नवंबर) को कांग्रेस और INDIA गठबंधन मुख्य चुनाव…
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी तैयारी तेज कर…