Trending News

दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल पर बवाल, ‘पंडित’ विकल्प को लेकर विवाद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दरोगा भर्ती परीक्षा के एक सवाल ने प्रदेश में घमासान मचा दिया है। दरअसल ‘अवसर के अनुसार बदल जाने वाला’ शब्द के सवाल में विकल्प के तौर पर ‘पंडित’ को शामिल किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इसके उत्तर में चार विकल्प में पहला विकल्प ‘सदाचारी’, दूसरा विकल्प ‘पंडित’, तीसरा विकल्प ‘अवसरवादी’ और चौथा विकल्प ‘निष्कपट’ दिया गया. ‘पंडित’ विकल्प दिए जाने को लेकर विवाद है।

विवाद बढ़ने के बाद अब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। सीएम योगी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी भर्ती बोर्ड्स के अध्यक्षों को कहा है कि किसी भी व्यक्ति/ जाति/ पंथ/ संप्रदाय की मर्यादा और आस्था के बारे में अमर्यादित टिप्पणी ना करें।

इससे पहले प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में आए एक प्रश्न को लेकर जो विकल्प दिए गए उन पर हमे कड़ी आपत्ति है ।सरकार ने गंभीरता से संज्ञान में लिया है। किसी भी प्रश्न से किसी समाज या वर्ग की गरिमा को ठेस पहुँचती है तो यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।

मैं स्पष्ट कहना चाहता हूँ कि किसी भी जाति, समुदाय या परंपरा के प्रति अपमानजनक शब्दों को कोई स्थान नहीं मिलना चाहिए। इस पूरे मामले की तत्काल जांच के निर्देश दिए गए हैं ।संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश सरकार सभी समाजों के सम्मान, समानता और संवेदनशीलता के सिद्धांत पर काम करती है। प्रदेश के हर नागरिक की गरिमा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

क्या है पूरा विवाद?

उत्तर प्रदेश में 14 और 15 मार्च को सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। इसी परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया। सवाल था, “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” वाक्यांश के लिए सही एक शब्द चुनिए। इसके विकल्पों में पंडित, अवसरवादी, निष्कपट और सदाचारी दिए गए थे।

आपत्ति इस बात को लेकर जताई जा रही है कि विकल्पों में ‘पंडित’ शब्द को शामिल कर उसे गलत अर्थ में पेश किया गया है। लोगों का कहना है कि इससे एक समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है और यह शब्द का अनुचित इस्तेमाल है। इसी वजह से यह सवाल सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में विवाद का कारण बन गया है।

पुलिस भर्ती परीक्षा में अवसरवादी वाले सवाल में ‘पंडित’ का विकल्प दिए जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता मनीष हिंदवी ने कहा है कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक जाती को गाली दी जा रही है।

हिंदू महासभा दरोगा भर्ती परीक्षा में ब्राह्मणों के अपमान पर एफआईआर दर्ज कराएगी। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने पूछा कि प्रदेश में ब्राह्मणों के खिलाफ नफरत आखिर क्यों फैलाई जा रही है? कौन जिम्मेदार है। इस एग्जाम को कराने वालो को बख्शा नहीं जाएगा। यह पूरी तरह से योगी सरकार को बदनाम करने की साजिश है।

news desk

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का ‘जन महाभियोग’, खरगे ने कहा- ‘खतरे में है वोट का अधिकार’

क्या देश में अब वोट देने का अधिकार भी सुरक्षित नहीं रह गया है? क्या…

1 hour ago

पेट्रोल के निर्यात पर एक्सपोर्ट ड्यूटी खत्म, डीजल और ATF पर बढ़ा शुल्क; 31 अक्टूबर से नई दरें लागू

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम…

2 hours ago

IND vs NZ 5th T20: 87 रन की हार का बदला लेगी टीम इंडिया? जानें आखिरी मुकाबले की पूरी डिटेल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार, 1…

2 hours ago

Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदने का सुनहरा मौका! कीमत में भारी गिरावट, यहां जानें ऑफर्स का पूरा गणित

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon की Great Indian Festival Diwali Edition सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy…

4 hours ago

‘कल मिलते हैं’ राहुल गांधी ने शेयर किया रामलीला मैदान रैली का पूरा रूट मैप

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार (1 नवंबर) को कांग्रेस और INDIA गठबंधन मुख्य चुनाव…

5 hours ago

पंजाब चुनाव 2027: AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, CM भगवंत मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी तैयारी तेज कर…

6 hours ago