Trending News

‘अर्नब’ के असर से बदला मौसम! दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, पहाड़ों में भी बिगड़ेगा मौसम

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच बारिश का दौर जारी है। बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के कारण चक्रवात ‘अर्नब’ का प्रभाव भी कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार 25 सितंबर 2026 को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है। वहीं, चक्रवात के प्रभाव वाले राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की स्थिति बन सकती है।

इन राज्यों में दिखेगा ‘अर्नब’ का असर

IMD के अनुसार चक्रवात ‘अर्नब’ का प्रभाव आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में देखने को मिल रहा है। इन इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम की स्थिति को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

तेज हवाओं और बारिश के कारण पेड़ गिरने तथा जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। ओडिशा में निचले और भूस्खलन की आशंका वाले इलाकों से 8,082 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में भी मानसून गतिविधियां बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन और इसके ओडिशा तथा आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ने के बाद उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।

मौसम विभाग ने 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 38 जिलों में बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। 25 और 26 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

दिल्ली में बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं

राजधानी दिल्ली में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 सितंबर को मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।

उत्तराखंड के इन इलाकों में बारिश-आंधी का अलर्ट

पहाड़ी राज्यों में भी मौसम सक्रिय रहने वाला है। उत्तराखंड के नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, चमोली और उत्तरकाशी में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है।

इन इलाकों में हवा की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भी बिगड़ेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, किन्नौर, सिरमौर, ऊना, सोलन, चंबा और बिलासपुर में भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

जम्मू-कश्मीर में बारामूला, शोपियां, राजौरी, जम्मू, पुंछ, रियासी, रामबन, गांदरबल और उधमपुर में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है।

vineet verma

Recent Posts

SIR विवाद के बीच ममता बनर्जी की विपक्षी नेताओं से बातचीत, राहुल गांधी से इंडिया ब्लॉक की बैठक बुलाने का आग्रह

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच विपक्षी दलों के…

13 minutes ago

Asian Games 2026: ईरान से 2018 का हिसाब चुकता, भारत की बेटियों ने जीता कबड्डी में चौथा गोल्ड

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स में एक बार फिर अपना दबदबा कायम कर…

48 minutes ago

26 सितंबर की रात आसमान में दिखेगा खास चांद, जानिए Harvest Moon क्यों कहलाता है फसल का चांद

नई दिल्ली: सितंबर की पूर्णिमा को खास माना जाता है और इसे Harvest Moon यानी…

13 hours ago

आखिर कौन थे राम गोविंद चौधरी, जिनके निधन से सपा में शोक? 8 बार विधायक से नेता प्रतिपक्ष तक ऐसा रहा लंबा सियासी सफर

बलिया: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम…

13 hours ago

सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी का निधन, 8 बार के विधायक का लखनऊ PGI में निधन

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजनीति और समाजवाद का एक बड़ा स्तंभ ढह गया है।…

13 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाना इतना आसान नहीं! आरोपों से संसद तक कैसे पहुंचेगा मामला, समझें पूरा संवैधानिक रास्ता

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगे आरोपों के बीच विपक्ष ने उन्हें…

13 hours ago