Latest News

Weather Alert: उत्तर भारत में उमस से बेहाल लोग, अब 5 दिन झमाझम बारिश का अलर्ट; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम

नई दिल्ली: देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंच चुका है, लेकिन उत्तर भारत के कई राज्यों में लोगों को अभी भी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली है। हवा में नमी अधिक होने के कारण तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के बावजूद गर्मी का एहसास 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अब उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले चार से पांच दिनों तक व्यापक और भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे मौसम में राहत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बावजूद उमस से नहीं मिली राहत

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई, लेकिन हवा में अधिक नमी के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। सुबह सापेक्ष आर्द्रता 77 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई, जबकि दिनभर आसमान में बादल छाए रहे।

विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

इन राज्यों में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 5 से 9 जुलाई के बीच पूर्वी राजस्थान में व्यापक बारिश हो सकती है। वहीं 6 से 8 जुलाई तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में कई स्थानों पर तेज बारिश का अनुमान है।

इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 8 से 10 जुलाई और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7 से 10 जुलाई के बीच भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4 से 7 जुलाई और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 से 6 जुलाई तक कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान भी जारी किया गया है।

हिमाचल और उत्तराखंड में भी भारी बारिश की चेतावनी

पर्वतीय राज्यों में भी मौसम सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 4, 5, 8 और 9 जुलाई को कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तराखंड में 6 से 10 जुलाई के बीच कई स्थानों पर तेज से भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

मुंबई में भी जारी है बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार मुंबई के कई हिस्सों में शनिवार सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटों के दौरान 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि नगर निकाय अधिकारियों के मुताबिक उपनगरीय लोकल ट्रेन सहित सार्वजनिक परिवहन सेवाएं फिलहाल सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।

vineet verma

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…

13 hours ago

आरनवी का दोहरा खिताब, अभिजय, सांची व तथास्तु ने भी जीते दो-दो खिताब

लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…

13 hours ago

Irani Cup: रणजी चैंपियन J&K का डबल का सपना टूटा, मुकेश कुमार के 6 विकेट से Rest of India ने जीता खिताब

रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…

14 hours ago

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…

16 hours ago

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

18 hours ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

19 hours ago