Trending News

खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे: ईरानी सलाहकार की ट्रंप को खुली चेतावनी

अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर बमों की बारिश कर रहे हैं, जबकि ईरान भी लगातार इसका जवाब दे रहा है। खाड़ी देशों में ईरान लगातार अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है, वहीं इजरायल पर ईरानी मिसाइलें कहर बनकर गिर रही हैं।

अपने सुप्रीम लीडर को खोने के बाद से ही ईरान लगातार बदला लेने की बात कर रहा है। इसी बीच अमेरिका-इजरायल के तेहरान पर हमलों के बीच ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी ने कसम खाई है कि वे अपने सर्वोच्च नेता की मौत का बदला लेकर रहेंगे। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में Ayatollah Ali Khamenei की मौत हो गई थी। उनके निधन के बाद लोगों के मन में यह सवाल था कि उनका अंतिम संस्कार कब और कहां किया जाएगा। अब इस संबंध में ईरान की ओर से बड़ी जानकारी सामने आई है।

लारीजानी ने क्या बोला ?

लारीजानी ने सरकारी टेलीविजन पर पहले से रिकॉर्ड किए गए इंटरव्यू में कहा, “उनका मुद्दा था… ईरान का पूरी तरह से टूटना।” लारीजानी ने कहा कि वॉशिंगटन ईरान में वेनेजुएला जैसी स्थिति बनाने की कोशिश कर रहा है।

लारीजानी ने कहा, “मुझे लगता है कि अमेरिकियों की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वे पश्चिम एशिया, खासकर ईरान के संदर्भ को नहीं समझते हैं। उनकी सोच थी कि यह वेनेजुएला जैसा होगा… वे हमला करेंगे, कंट्रोल कर लेंगे और सब खत्म हो जाएगा, लेकिन अब वे फंस गए हैं।”

news desk

Recent Posts

DNA में “Flip” से बनते हैं ऐसे Supergenes जो बदल देते हैं पूरी प्रजाति की किस्मत, यही है तेजी से होने वाले Evolution का रहस्य

विकास (Evolution) की प्रक्रिया को लेकर वैज्ञानिकों ने एक बेहद दिलचस्प खोज की है। रिसर्च…

5 hours ago

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ‘तेल की जियोपॉलिटिक्स’ का खुलासा, Lindsey Graham के एक बयान ने खड़े किए बड़े सवाल

मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और ईरान को लेकर एक नई बहस तेज…

6 hours ago

इंडिगो फ्लाइट में सवा घंटे फंसे रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम, तकनीकी खराबी के बाद उड़ी फ्लाइट

यूपी: लखनऊ से कोलकाता जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में सोमवार सुबह तकनीकी खराबी…

7 hours ago

हॉर्मुज संकट से दुनिया में उर्वरक की किल्लत का खतरा, खेती और खाने की कीमतों पर पड़ सकता है असर

ईरान से बढ़ते संघर्ष के बीच अब दुनिया की नजर हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz)…

7 hours ago

क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आपके दिमाग का दही कर रहा है? नई रिसर्च में चौंकाने वाले खुलासे!

हम सबको बताया गया था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हमारी लाइफ सेट कर देगा, काम…

8 hours ago

मोजतबा खामेनेई बने ईरान के सुप्रीम लीडर, पुतिन बोले- रूस आपके साथ खड़ा है

अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बीच Iran से एक बड़ी खबर सामने आ…

8 hours ago