Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: ‘आतंकी अलर्ट’ से लेकर ‘सदाकत आश्रम’ पर हुए हमले तक बिहार की राजनीति में कैसे ट्रेंड कर रही है ‘वोटर अधिकार यात्रा’?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > ‘आतंकी अलर्ट’ से लेकर ‘सदाकत आश्रम’ पर हुए हमले तक बिहार की राजनीति में कैसे ट्रेंड कर रही है ‘वोटर अधिकार यात्रा’?
Latest NewsTrending Newsसियासी

‘आतंकी अलर्ट’ से लेकर ‘सदाकत आश्रम’ पर हुए हमले तक बिहार की राजनीति में कैसे ट्रेंड कर रही है ‘वोटर अधिकार यात्रा’?

news desk
Last updated: August 30, 2025 5:02 pm
news desk
Share
वोटर अधिकार यात्रा
वोटर अधिकार यात्रा
SHARE

बिहार: 30 अगस्त को जब राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा गंगा और सोन नदी के दोआब में बसे आरा पहुंची तो यात्रा के 14 दिन पूरे हो चुके थे. कभी कुंवर सिंह और अंग्रेजों की जंग तो कभी रणवीर सेना और माले के संघर्ष के गवाह रहे आरा तक पहुंचने से पहले वोटर अधिकार यात्रा भी तमाम उतार चढ़ाव को देख चुकी थी.

पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी यात्रा में शामिल होकर आरा पहुंचे और बिहार की जनता से बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. अखिलेश यादव से पहले तमिलनाडु के सीएम स्टालिन भी यात्रा का हिस्सा बन चुके थे. कांग्रेस के अन्य नेता भी समय समय पर यात्रा से जुड़े.

यात्रा में आ रही भीड़ तो पहले दिन से खबरों में थी लेकिन असली चर्चा तब हुई जब इंटेलिजेंस का इनपुट मिला कि 3 संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी नेपाल से बिहार में घुस गए हैं और यात्रा में गड़बड़ी फैला सकते हैं. इस इनपुट के आधार पर राहुल गांधी की यात्रा का रूट डायवर्ट कर दिया गया. राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया.

नतीजा ये हुआ कि मोतिहारी में होने वाले राहुल गांधी के रोड शो को रद्द कर दिया गया. किसानों से मिलने का प्रोग्राम भी कैंसिल हो गया. हालांकि 29 अगस्त को बिहार पुलिस ने कंफर्म किया कि संदिग्ध आतंकवादी बिहार में नहीं घुसे थे बल्कि दुबई से काठमांडू गए और वहां से मलेशिया चले गए. इसके बाद आतंकियों की खबर पर सियासी नैरेटिव बनने लगी.

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा की सफलता से परेशान होकर झूठे नैरेटिव गढ़ रही है. कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी का कहना है कि ‘जो वोटर अधिकार यात्रा है उसे अपार जनसमर्थन मिल रहा है. इससे सरकार घबरा गई है. वो चाहती है कि राहुल गांधी किसानों से ना मिल पाएं, जिनके वोट चोरी हो रहे हैं उनसे ना मिल पाएं. इसलिए मनगढ़ंत कहानियां गढ़ी जा रही हैं’.

हालांकि बिहार में आतंकियों के घुसने की खबर के खंडन से पहले ही एक और बड़ी घटना हो गई. दरभंगा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की जनसभा के बाद मो. रिजवी उर्फ राजा नाम के युवक ने पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया. जिसकी प्रतिक्रिया में बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता सरकार में मंत्री नितिन नवीन के नेतृत्व में पटना स्थित कांग्रेस दफ्तर में हल्ला बोल करने पहुंच गए. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं के हमले में कई नेता घायल हो गए.

बाद में पता चला कि मो. रिजवी कांग्रेस से जुड़ा हुआ नहीं है बल्कि वो असदुद्दीन ओवैसी का प्रशंसक है. इस जानकारी के बाद कांग्रेस अब फ्रंटफुट पर है. सदाकत आश्रम यानी बिहार कांग्रेस का प्रदेश मुख्यालय, यहां हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं के हमले का एक नैरेटिव ये भी गया कि बिहार में सीटों के आधार पर चौथे नंबर की पार्टी, सत्ता में बैठी बीजेपी को सीधी चुनौती दे रही है.

कई राजनीतिक विश्लेषक भी मान रहे हैं कि वोटर अधिकार यात्रा को जिस तरह से जनता का समर्थन मिला है और जिस तरह सरकार या बीजेपी उससे उलझती दिखी है, उससे प्रदेश की राजनीति में करीब 35 साल बाद कांग्रेस दोबारा जिंदा हो गई है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #Bihar, #BiharElections2025, #BJP, #BreakingNews, #Congress, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #Patna, #PoliticalNews, #RahulGandhi, #RJD, #sadakatashram, #TejashwiYadav, #VoterAdhikarYatra
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article NDTV डिफेन्स समिट 2025 NDTV डिफेंस समिट 2025 में राजनाथ सिंह का ऐलान – ‘भारत किसी को शत्रु नहीं मानता, लेकिन किसानों और व्यापारियों के हित सर्वोपरि’
Next Article BAGHI 4 ट्रेलर रिलीज़ बागी 4 ट्रेलर में टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त का खतरनाक लुक, धमाकेदार एक्शन और जबरदस्त VFX देख फैन्स ने कहा – इस बार अलग ही लेवल है

फीचर

View More

मणिपुर में क्यों नहीं थम रहा हिंसा का दौर? जमीन, ST दर्जा और राजनीतिक वर्चस्व ने कैसे बढ़ाई मैतेई-कुकी-नगा के बीच दूरी

मणिपुर में जारी जातीय तनाव को समझने के लिए सिर्फ मौजूदा हिंसा को देखना पर्याप्त नहीं है। इसके पीछे जमीन…

By news desk 6 Min Read

एक देश, हर द्वीप पर नई दुनिया… सेशेल्स में समुद्र से लेकर विशाल कछुओं तक, हर मोड़ पर मिलेगा कुदरत का अनोखा नजारा

नई दिल्ली: लगातार काम और रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच कई बार…

5 Min Read

कॉकपिट में खूनी संघर्ष और आसमान में चीख-पुकार: जब 34 हजार फीट की ऊंचाई पर बाल-बाल बची सैकड़ों यात्रियों की जान!

दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) की एक…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

‘केंद्र और एमपी सरकार पूरी तरह गायब…’: बालाघाट के आदिवासी बच्चों की मौत पर भड़के राहुल गांधी!

मध्य प्रदेश के बालाघाट में आदिवासी बच्चों की दर्दनाक मौतों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। विकास…

5 Min Read
Trending Newsराज्य

फरिश्ता बनकर आसमान से उतरे कैप्टन स्मित, गुजरात सरकार ने किया ऐतिहासिक सम्मान का ऐलान!

आसमान में मौत मंडरा रही थी, कॉकपिट खून से सन चुका था और विमान में सवार 174 यात्रियों की सांसें…

3 Min Read
Trending Newsधर्म

महिषासुर वध से लेकर श्रीराम की लंका विजय तक: क्या है नवरात्रि का पौराणिक और ऐतिहासिक रहस्य?

हर साल की तरह इस बार भी देश भर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल छाने वाला है। आगामी 11…

4 Min Read
EntertainmentTrending News

मशहूर अभिनेता की शोक सभा में पहुंचे राजपाल यादव, लेकिन क्या घरवालों ने बेइज्जत कर दिखाया बाहर का रास्ता? जानिए वायरल वीडियो का पूरा सच!

बॉलीवुड ने हाल ही में अपने एक बेहद मंजे हुए और दिग्गज कलाकार मुश्ताक खान को खो दिया। 24 सितंबर…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?