Trending News

एडिलेड से अलविदा या वापसी की तैयारी? विराट कोहली के ‘सीक्रेट वेव’ ने फैंस को कर दिया भावुक और परेशान

लगातार दूसरी ‘डक’ के बाद किंग कोहली का वो ‘सीक्रेट वेव’ जिसने क्रिकेट फ़ैन्स को डरा दिया. विराट कोहली ये सिर्फ़ एक बल्लेबाज़ नहीं, बल्कि क्रिकेट के मैदान का सबसे बडे हीरो कहे जाते है. जो जोश, रिकॉर्ड और ज़िद की कहानी लिखा करते है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के साथ चल रही वनडे सीरीज़ में, इस हीरो की कहानी अचानक रुक सी गई है. जब एडिलेड जो उनका सबसे फ़ेवरेट मैदान रहा है. उसमें भी ‘किंग कोहली’ बिना रन बनाए आउट हुए, तो करोड़ों फ़ैन्स का दिल टूट गया.

लेकिन इन दो ‘0’ (डक) से भी ज़्यादा हंगामा उस एक पल ने मचाया, जब कोहली आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम लौट रहे थे. उन्होंने एडिलेड के दर्शकों को एक धीरे से, पर दिल को छू लेने वाला ‘हाथ हिलाकर नमस्ते’ (वेव) किया. इस इशारे ने सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया है, हर कोई पूछ रहा है: क्या ये संन्यास है?

क्या ये फाइनल गुडबाय है?

क्रिकेट विशेषज्ञ और उनके फ़ैन्स, हर कोई कोहली के इस भावुक इशारे को ‘एडिलेड को आख़िरी सलाम’ या वनडे क्रिकेट से ‘अलविदा’ मान रहा है. अब जब उन्होंने टेस्ट और T20I (टी20 अंतर्राष्ट्रीय) पहले ही छोड़ दिया है, तो यह ‘वनडे’ ही उनका बचा हुआ एकमात्र किला है.
बता दे की एडिलेड ओवल कोहली का सबसे ख़ास मैदान रहा है, जहाँ उन्होंने विपक्षी बल्लेबाज़ों में सबसे ज़्यादा रन (975) बनाए हैं. ऐसे मैदान से ‘ज़ीरो’ पर आउट होकर, उदास मन से हाथ हिलाना, ये सिर्फ़ एक मैच हारना नहीं है, ये किसी ‘टूटी हुई मोहब्बत’ या “कोई बड़ा जंग हारने” जैसा लगता है.

विराट कोहली 17 साल के शानदार करियर में पहली बार वो लगातार दो वनडे मैचों में ज़ीरो पर आउट हुए हैं. ये ‘रन-मशीन’ कोहली के नाम पर एक ऐसा धब्बा है, जो सबको चौंका रहा है. सोशल मीडिया पर ‘The King is Rusty’ (‘किंग अब धीमे पड़ गए हैं’) जैसे कमेंट्स की बाढ़ आ गई है.

फैंस का ये भी मनना है की कोहली कोई आम खिलाड़ी नहीं हैं. उनका अपना ही नियम है: “जब आप हार मानने का फ़ैसला करते हैं, तभी आप सच में हारते हैं.” उनका खेलने का जुनून आज भी टॉप लेवल का है.और इतिहास गवाह रहा है: जब-जब ‘किंग’ गिरे हैं, तब-तब वो पहले से ज़्यादा बड़ी तूफ़ान बनकर वापस आए हैं.

अब आगे अगला मैच ही बताएगा कि क्या कोहली इस ‘अंतिम संकेत’ को ‘विदाई समारोह’ में बदल देंगे, या इस ग़ुस्से और निराशा को 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए महा-ऊर्जा में बदलेंगे. एडिलेड की ख़ामोशी अभी ख़त्म नहीं हुई है; ये सिर्फ़ उनकी ज़बरदस्त वापसी का अलार्म भी हो सकती है.

news desk

Recent Posts

सुबह की ये गलतियां बढ़ा रही हैं स्ट्रेस! परफेक्ट मॉर्निंग रूटीन के नाम पर हो रही बड़ी भूल

सुबह का समय शरीर और दिमाग दोनों के लिए बेहद अहम माना जाता है। यही…

48 minutes ago

ट्रेंड में छाए नए सलवार सूट! 2026 में आराम और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

भारतीय पहनावे में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन अब…

11 hours ago

Tamil Nadu Elections 2026: विजय का बड़ा दांव, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता…

14 hours ago

ईरान ने जारी की अमेरिकी अधिकारियों की तस्वीरें, बोला-‘168 मासूमों के जिम्मेदार’

ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा…

15 hours ago

Akhilesh Yadav का दादरी में शक्ति प्रदर्शन, BJP पर साधा निशाना, 2027 में बदलाव की अपील

ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक…

16 hours ago

United States का ईरान पर ग्राउंड अटैक प्लान? खतरनाक भूगोल बना सबसे बड़ी चुनौती

मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…

16 hours ago