Trending News

सुबह की ये गलतियां बढ़ा रही हैं स्ट्रेस! परफेक्ट मॉर्निंग रूटीन के नाम पर हो रही बड़ी भूल

सुबह का समय शरीर और दिमाग दोनों के लिए बेहद अहम माना जाता है। यही वह समय होता है जब शरीर नींद की अवस्था से बाहर निकलकर धीरे-धीरे सक्रिय होता है। आजकल परफेक्ट मॉर्निंग रूटीन का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है, जिसमें जल्दी उठना, वर्कआउट करना, फ़ोन देखना, कॉफ़ी पीना और तुरंत काम शुरू करना शामिल है। हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि सुबह की अच्छी दिखने वाली यही आदतें कई बार शरीर पर उल्टा असर डाल सकती हैं, अगर उन्हें सही तरीके से न किया जाए।

डॉक्टरों के अनुसार, नींद से उठते ही शरीर तुरंत पूरी तरह एक्टिव नहीं होता। उसे कुछ समय चाहिए होता है ताकि दिमाग, हार्ट रेट और संतुलित तरीके से काम शुरू करें। अगर इस समय जल्दबाजी की जाए तो शरीर में स्ट्रेस बढ़ सकता है। कई लोग अलार्म  बंद करते ही फ़ोन देखने लगते हैं या तुरंत काम में लग जाते हैं, जिससे दिमाग अचानक हाई अलर्ट मोड में चला जाता है।

फ़ोन और नोटिफिकेशन्स बढ़ा सकते हैं मेन्टल प्रेशर

विशेषज्ञ बताते हैं कि सुबह उठते ही नोटिफिकेशन, मैसेज या ई-मेल देखने से दिमाग पर तुरंत दबाव बनता है। इससे स्ट्रेस हॉर्मोन कोर्टिसोल का लेवल बढ़ सकता है। National Institutes of Health से जुड़ी रिसर्च में भी सामने आया है कि दिन की शुरुआत में अचानक मानसिक सक्रियता मूड, फोकस  और इमोशनल बैलेंस को प्रभावित कर सकती है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि आजकल मॉर्निंग रूटीन को लेकर सोशल प्रेशर भी बढ़ गया है। लोग चाहते हैं कि सुबह उठते ही ज्यादा से ज्यादा प्रोडक्टिव काम कर लें, लेकिन शरीर की अपनी नेचुरल पेस होती है। बिना तैयारी के ज़्यादा वर्कआउट या लगातार डिजिटल एक्टिविटी शरीर को थका सकती है।

रात की नींद तय करती है सुबह की क्वालिटी

अगर रात में पर्याप्त नींद न ली जाए या देर तक मोबाइल इस्तेमाल किया जाए, तो सुबह की शुरुआत प्रभावित होती है। खराब नींद का असर मेमोरी, मूड और फैसले लेने की क्षमता पर साफ दिखाई देता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि हेल्थी मॉर्निंग की शुरुआत अच्छी नींद से होती है।

कॉफ़ी से पहले पानी पीना क्यों जरूरी है

कई लोग सुबह उठते ही कॉफ़ी पी लेते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स बताते हैं कि 6 से 8 घंटे की नींद के बाद शरीर हल्का हो जाता है। ऐसे में सबसे पहले पानी पीना ज्यादा फायदेमंद होता है। पानी शरीर को हाइड्रेट करता है, दिमाग को सक्रिय करता है और थकान कम करने में मदद करता है।

कैसी होनी चाहिए सही मॉर्निंग रूटीन

डॉक्टर सलाह देते हैं कि सुबह उठने के बाद कुछ मिनट शांत बैठें, गहरी सांस लें, हल्की धूप लें और स्ट्रेचिंग से शुरुआत करें। फ़ोन  से दूरी बनाकर धीरे-धीरे शरीर को एक्टिव करना पूरे दिन की एनर्जी और मूड को बेहतर बना सकता है।

Disclaimer: यह जानकारी अलग-अलग रिसर्च स्टडीज और एक्सपर्ट्स की राय पर आधारित है। उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है, इसे किसी भी तरह की मेडिकल सलाह ना माना जाए। हम किसी भी आदत या रूटीन को अपनाने की सीधी सलाह नहीं दे रहे हैं। अपनी रूटीन या खानपान में कोई भी बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

news desk

Recent Posts

कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पंजाब के राजपुरा के पास चलती ट्रेन में लगी आग, तीन कोच बुरी तरह प्रभावित;…

14 hours ago

‘नाम कटा तो वोट गया, वोट गया तो हक गया’, ललन सिंह के बयान पर राहुल गांधी का बड़ा हमला

आधार की जगह वोटर ID से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के बयान पर भड़के…

15 hours ago

50MP कैमरा और 5500mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, Poco X7 5G पर मिल रहा खास ऑफर

अगर आप कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे…

17 hours ago

Israel Politics: नेतन्याहू की सत्ता पर संकट! गादी आइसेनकोट को 67 सांसदों का समर्थन, क्या इजरायल में बदलेगी सरकार?

इजरायल में सत्ता परिवर्तन की बढ़ी संभावना, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग रविवार को करेंगे सरकार गठन…

18 hours ago

AQI 400 के करीब, दिल्ली की हवा बनी जहर! सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा प्रदूषण पर जवाब

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। राजधानी की…

18 hours ago

शरवरी वाघ ने मां की पुरानी साड़ी को दिया मॉडर्न ट्विस्ट, दिवाली के लिए आप भी लें स्टाइलिंग टिप्स

दिवाली का त्योहार हो और बात फैशन की हो, तो हर कोई कुछ खास पहनना…

19 hours ago