Trending News

बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन ने किया ऐलान – तेजस्वी यादव होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

पटना: बिहार की राजनीति में आज बड़ा मोड़ आ गया है. महागठबंधन ने प्रेस कांफ्रेंस कर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया है. आज होटल मौर्य में होने वाली महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी के नाम की औपचारिक घोषणा हुयी.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि “देश में लोकतंत्र खतरे में है, बिहार में लोग बदलाव चाहते हैं. पिछली बार तेजस्वी ने कमाल किया था. बिहार को रोजगार की चिंता है.” उन्होंने कहा कि “विरोधी दलों के पास धनबल की कोई कमी नहीं.” गहलोत ने यह भी जोड़ा कि चुनाव आयोग (EC) की स्थिति को लेकर जनता सब कुछ देख रही है.

कांग्रेस ने अब तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में स्वीकार कर लिया है. यह फैसला महागठबंधन के भीतर लंबे समय से चल रहे मतभेदों को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. बीते बुधवार को गहलोत ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी. इस बैठक में कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु भी मौजूद थे.

महागठबंधन के नेताओं का कहना है कि अब सीट बंटवारे को लेकर स्थिति काफी हद तक साफ हो चुकी है और कुछ सीटों पर “दोस्ताना मुकाबले” के अलावा कोई बड़ी अड़चन नहीं बची है. कांग्रेस की तरफ से पहले तेजस्वी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने में झिझक थी, लेकिन अब पार्टी ने यह मुद्दा छोड़ते हुए आरजेडी के नेतृत्व को स्वीकार कर लिया है.

news desk

Recent Posts

मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कांग्रेस-सपा और बीजेपी पर साधा निशाना, यूपी में पांचवीं बार सरकार बनाने का लक्ष्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां…

4 hours ago

23 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म! क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पांच…

4 hours ago

मौत की सजा के बावजूद बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, बोलीं- अपने लोगों के बीच मरना पसंद करूंगी

भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने AP को ईमेल भेजकर दिसंबर में वापसी का…

5 hours ago

यूपी में कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, विंध्य-पूर्वांचल प्रोजेक्ट के लिए 2,800 करोड़ जारी

उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक अभूतपूर्व रफ्तार देते हुए योगी सरकार…

5 hours ago

IPL 2027 से पहले CSK-SRH में महाट्रेड! 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली, लिविंगस्टोन की हुई चेन्नई में एंट्री

हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने…

5 hours ago