Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: विमल पाण्डेय ने उड़ाये कम्बाइंड मीडिया के होश…एलएसजेए की लगातार दूसरी जीत
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > खेल > विमल पाण्डेय ने उड़ाये कम्बाइंड मीडिया के होश…एलएसजेए की लगातार दूसरी जीत
खेल

विमल पाण्डेय ने उड़ाये कम्बाइंड मीडिया के होश…एलएसजेए की लगातार दूसरी जीत

news desk
Last updated: December 15, 2025 9:17 am
news desk
Share
SHARE

एसबीआई कप लखनऊ मीडिया प्रीमियर लीग (LMPL) 2025

  • इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एकादश ने टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की
  • एलएसजेए एकादश ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना मुकाबला जीता
  • टाइम्स ऑफ इंडिया की टीम ने जीत के साथ टूर्नामेंट में सफल आगाज़ किया

लखनऊ। पिछली विजेता इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एकादश और एलएसजेए एकादश ने एसबीआई कप लखनऊ मीडिया प्रीमियर लीग (एलएमपीएल) 2025 मे रविवार को खेले गए मैचों में दमदार प्रदर्शन के साथ लगातार दूसरी जीत अपने नाम की।

लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन (एलएसजेए) के तत्वावधान में आयोजित लीग के दूसरे दिन टाइम्स ऑफ इंडिया ने भी जीत से अपना अभियान शुरू किया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर पिछली उपविजेता टाइम्स ऑफ इंडिया ने मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश को नौ विकेट से शिकस्त दी।

मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 109 रन बनाए। विद्या सागर (29), अंकित भारती (21) व समीर (नाबाद 19) ही दहाई के आंकड़े में रन बना सके। टाइम्स ऑफ इंडिया से ऋषि सिंह सेंगर ने तीन विकेट की सफलता पाई।

जवाब में टाइम्स ऑफ इंडिया ने 13 ओवर में एक विकेट पर 110 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। सलामी बल्लेबाज अब्बास रिजवी ने 37 गेंदों पर 5 चौके व एक छक्के से नाबाद 42 रन बनाए जबकि मैन ऑफ द मैच देवेश पाण्डेय ने 41 गेंदों पर 10 चौके से नाबाद 53 रन बनाते हुए अर्धशतक ठोंका। इस मैच में पूर्व भारतीय क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पाण्डेय व पूर्व रणजी क्रिकेटर शोएब कमाल ने देवेश पाण्डेय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर ही दूसरे मैच में एलएसजेए एकादश ने विमल पाण्डेय (64) के अर्धशतक से कम्बाइंड मीडिया (एलडब्लूजेयू) एकादश को 101 रन से हराया। एलएसजेए एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 7 विकेट पर 163 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज विमल पाण्डेय ने 41 गेंदों पर आठ चौकों व दो छक्के से 64 रन की पारी खेली। कम्बाइंड मीडिया (एलडब्लूजेयू) से आशुतोष यादव, विश्वदेव राव व नितिन अवस्थी को 2-2 विकेट की सफलता मिली।

जवाब में कम्बाइंड मीडिया (एलडब्लूजेयू) की टीम 13.3 ओवर में 62 रन ही बना सकी। विश्वदेव राव ने सर्वाधिक 14 रन बनाए। एलएसजेए एकादश से नदीम खान को चार व दानिश अतीक को 2 विकेट की सफलता मिली। इस मैच में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल व लखनऊ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष शिव शरण सिंह ने विमल पाण्डेय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

चौक स्टेडियम पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एकादश ने दैनिक जागरण को आठ रन से हराया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 160 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच मयूर शुक्ला (56 रन, 44 गेंद, 7 चौके, एक छक्का) व मार्तण्ड (54 रन, 48 गेंद, 5 चौके) ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। जवाब में दैनिक जागरण निर्धारित ओवर में 4 विकेट पर 152 रन ही बना सका।

सलामी बल्लेबाज श्यामू ने 64 गेंदों पर 7 चौके व 3 छक्के से 84 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। फिर अंकुर दीक्षित ने 34 रन जोड़े। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से गणेश को दो विकेट की सफलता मिली।

इस लीग का मुख्य प्रायोजक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) व योनो एसबीआई है। सह आयोजक के रूप में कैवेल्य कम्युनिकेशंस का सहयोग प्राप्त है। वहीं सह प्रायोजकों में ओमैक्स, शुद्ध दूध, इकाना स्पोर्ट्स सिटी, आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स, क्वैड स्पोर्ट्स, भारत एक्सप्रेस, राधे गारमेंट्स, जेड स्टार फनीचर्स, क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ, पूर्वांचल क्रिकेट एसोसिएशन, इंसोलॉक्स, उत्तर प्रदेश अंडर वाटर एवं फिन स्वीमिंग एसोसिएशन, दिव्य न्यूज नेटवर्क व राज गार्डन मैरिज हाल है।

सोमवार 15 दिसंबर के मैच
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एकादश बनाम डीडी-एआईआर एकादश (केडी सिंह बाबू स्टेडियम) : सुबह नौ बजे
एलएसजेए एकादश बनाम टाइम्स ऑफ इंडिया (चौक स्टेडियम) : सुबह नौ बजे
हिन्दुस्तान टाइम्स बनाम दैनिक जागरण (केडी सिंह बाबू स्टेडियम) : दोपहर 12 बजे

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Electronic Media Eleven, Journalist Cricket Match, LMPL 2025, LSJA Eleven, Lucknow Journalists Cricket, Lucknow Media Cricket Tournament, Lucknow Media Premier League, Media Cricket News Lucknow, Media Premier League Lucknow, Media Sports Event Lucknow, SBI Cup Cricket 2025, SBI Cup LMPL, Times of India Team, एसबीआई कप लखनऊ मीडिया प्रीमियर लीग
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article KVS Vacancy 2025: केंद्रीय विद्यालयों में फिर बंपर भर्ती, 2499 नए पदों पर जल्द आवेदन प्रक्रिया
Next Article दिल्ली की हवा जहरीली, AQI 500 के पार, देश की राजधानी गैस चैंबर में तब्दील!

फीचर

View More

मायके से आई वो पोटली, जिसे खोलते ही नम हो जाती हैं बेटियों की आंखें! मगध की सावन पुरिया में छिपा है अपनों का प्यार

गया: मगध क्षेत्र में सावन का महीना केवल भगवान शिव की भक्ति और हरियाली से जुड़ा पर्व नहीं है, बल्कि…

By vineet verma 3 Min Read

40 दिन तक बिना नहाए रहते हैं पुरुष, फिर धरते हैं महिलाओं का रूप… राजस्थान की गवरी परंपरा क्यों है इतनी अनोखी?

उदयपुर: राजस्थान के मेवाड़ अंचल में भील आदिवासी समुदाय की गवरी लोकनाट्य…

4 Min Read

टेलीफोन की लंबी कतारों से डिजिटल इंडिया तक: राजीव गांधी ने कैसे बदली भारत की तकनीकी तस्वीर?

कल्पना कीजिए उस दौर की, जब भारत में कंप्यूटर आम लोगों के…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

Pakistan vs England: 171 रन पर ढेर हुआ पाकिस्तान, रोबिन्सन-टंग ने 5-5 विकेट लेकर मचाया कहर; फिर गेंद के कर दिए दो टुकड़े

इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। टेस्ट सीरीज जीतने का लंबा इंतजार खत्म करने…

4 Min Read
Trending Newsखेल

रिंकू सिंह का तूफान और बारिश बनी लखनऊ की हार की वजह, 183 रन के बावजूद मेरठ ने DLS से जीता रोमांचक मुकाबला

लखनऊ। यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में बुधवार को रोमांचक मुकाबले में मेरठ मावेरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) पद्धति…

6 Min Read
Trending Newsखेल

IND vs SL Galle Test: भारत ने श्रीलंका को 165 रन से रौंदा, 15 अगस्त से शुरू टेस्ट में पहली बार मिली जीत

टीम इंडिया ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की…

4 Min Read
खेल

एशियन यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम को कोचिंग देंगे यूपी के मो. तौहीद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हैंडबॉल प्रशिक्षक मो. तौहीद भारतीय यूथ पुरुष हैंडबॉल टीम के साथ अम्मान (जॉर्डन) में होने वाली 11वीं…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?