Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: लव जिहाद पर वीएचपी सख्त!– नवरात्रि आयोजनों में पहचान छुपाकर आने वालों की होगी नो एंट्री
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > लव जिहाद पर वीएचपी सख्त!– नवरात्रि आयोजनों में पहचान छुपाकर आने वालों की होगी नो एंट्री
Trending Newsअन्य

लव जिहाद पर वीएचपी सख्त!– नवरात्रि आयोजनों में पहचान छुपाकर आने वालों की होगी नो एंट्री

news desk
Last updated: September 24, 2025 11:23 am
news desk
Share
नवरात्रि आयोजनों में पहचान छुपाकर आने वालों की होगी नो एंट्री
नवरात्रि आयोजनों में पहचान छुपाकर आने वालों की होगी नो एंट्री
SHARE

नई दिल्ली – विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने नवरात्रि के मौके पर आयोजित होने वाले गरबा कार्यक्रमों को लेकर बड़ा ऐलान किया है. परिषद ने कहा है कि इन आयोजनों में अब सिर्फ हिंदू युवाओं को ही प्रवेश दिया जाएगा. VHP के अनुसार, कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आधार कार्ड दिखाना होगा और माथे पर तिलक लगाना अनिवार्य होगा. साथ ही, आयोजनों में शामिल होने के लिए कुछ धार्मिक नियमों का पालन भी जरूरी रहेगा.

‘लव जिहाद’ रोकने के लिए उठाया गया कदम

हिंदू संगठन का कहना है कि यह कदम ‘लव जिहाद’ की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है. संगठन का आरोप है कि कुछ लोग पहचान छुपाकर ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होते हैं और हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फँसाकर धर्मांतरण की ओर धकेलते हैं. हर साल त्योहारों से पहले इस तरह की चिंताएं दक्षिणपंथी संगठनों की ओर से उठाई जाती रही हैं, और VHP की यह पहल भी उसी दिशा में एक सख्त कदम माना जा रहा है.

गरबा पूजा है, सिर्फ नृत्य नहीं : VHP

वीएचपी के प्रवक्ता श्रीराज नायर ने कहा है कि गरबा केवल नृत्य का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देवी की पूजा का माध्यम है. उनका कहना है कि कुछ समुदाय मूर्ति पूजा में विश्वास नहीं रखते. इसलिए ऐसे लोगों को गरबा आयोजनों में शामिल नहीं किया जाना चाहिए. वीएचपी ने आयोजकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. जिनके तहत प्रवेश से पहले आधार कार्ड जांचना, माथे पर तिलक लगाना और पूजा करना अनिवार्य होगा. इन नियमों का उद्देश्य गरबा की धार्मिक पवित्रता को बनाए रखना है ताकि इसमें केवल वही लोग शामिल हों जो इसकी आस्था और परंपराओं को मानते हों.

बीजेपी और बजरंग दल की निगरानी

प्रवक्ता श्रीराज नायर ने कहा कि बीजेपी और बजरंग दल के कार्यकर्ता पूरे गरबा आयोजनों पर नज़र रखेंगे. उन्होंने साफ किया कि गरबा पूजा और आस्था का विषय है. न कि मनोरंजन का जो लोग देवी में विश्वास नहीं रखते. उन्हें इसमें शामिल नहीं होना चाहिए. बीजेपी के प्रदेश महामंत्री प्रशांत तितरे ने जानकारी दी कि नागपुर में गरबा पंडालों में आने वालों पर गौमूत्र का छिड़काव किया जाएगा. साथ ही, बीएचपी और बजरंग दल के वालंटियर्स पंडालों की निगरानी करेंगे और तय नियमों (गाइडलाइन्स) का पालन भी सुनिश्चित करेंगे.

आयोजकों के लिए सख्त निर्देश

बीएचपी के प्रदेश संयोजक नवीन जैन ने कहा कि गरबा धार्मिक आयोजन है. इसमें सिर्फ हिंदुओं को ही प्रवेश मिलना चाहिए. आयोजकों से अपील की गई कि प्रवेश पर आधार कार्ड चेक हो और पुरुषों के माथे पर तिलक लगाया जाए. उन्होंने कहा कि अंदर जाने से पहले देवी की प्रतिमा को प्रणाम करना अनिवार्य हो. जैन का कहना है कि यह पूजा है. न कि मनोरंजन, इसलिए शराब, नशा और स्मोकिंग पर रोक जरूरी है. उनका कहना है कि जो लोग देवी दुर्गा में विश्वास नहीं रखते या आयोजन की गरिमा भंग करते हैं. उन्हें इसमें शामिल नहीं होने देना चाहिए.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AadhaarCard, #BajrangDal, #BJP, #CulturalNews, #Garba2025, #HinduFestival, #HinduYouth, #IndiaNews, #indianpresshouse, #LoveJihadDebate, #Navratri, #NavratriRules, #ReligiousGuidelines, #ReligiousNews, #Tilak, #VHP
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article UNGA में ट्रैफिक जैम में फंसे फ्रांस के राष्ट्रपति UNGA 80th Session में ‘वीआईपी ट्रैफिक जैम में फंसे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो, ट्रम्प को फोन कर कहा- ‘भाई, रास्ता खोलो!’
Next Article चुनाव से पहले दिलचस्प होती बिहार की सियासत! आरके सिंह और रूडी का बयान, असंतोष का नतीजा या नई भूमिका की दावेदारी? चुनाव से पहले दिलचस्प होती बिहार की सियासत!

फीचर

View More

अक्टूबर में लॉन्ग वीकेंड का बना रहे हैं प्लान? दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से 5 घंटे में पहुंचें इन शानदार जगहों पर

नई दिल्ली: अक्टूबर का महीना घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए खास रहने वाला है। इस महीने कई लंबी छुट्टियां पड़…

By vineet verma 5 Min Read

क्या दुनिया में सचमुच ऐसी जगहें हैं जहाँ तलाक लेना असंभव है? जानिए फिलीपींस और वैटिकन सिटी का सच

जब भी दुनिया भर के कानूनों और पारिवारिक व्यवस्थाओं की बात होती…

4 Min Read

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है।…

7 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

EntertainmentTrending News

सोशल मीडिया पर छाया सनसनीखेज सस्पेंस! मशहूर स्टार मिस्टर फैजू की शादी का कार्ड लीक, दुल्हन के नाम ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

इंटरनेट की दुनिया के सुपरस्टार और करोड़ों दिलों पर राज करने वाले मिस्टर फैजू यानी फैसल शेख इन दिनों एक…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

पश्चिम एशिया में मंडराया महाविनाश का खतरा! मक्का समझौते के बाद पाकिस्तान ने सऊदी अरब के लिए झोंकी अपनी पूरी सैन्य ताकत

क्या पश्चिम एशिया की सुलगती आग अब एक भयानक विश्वयुद्ध का रूप लेने वाली है? मध्य पूर्व के भू-राजनीतिक समीकरणों…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

Dubai-Tel Aviv Flight: 7500 कोड से मचा हड़कंप, सऊदी अरब में उतरा विमान; बाद में सामने आई ये वजह

नई दिल्ली। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया,…

4 Min Read
Trending Newsखेल

Asian Games 2026 Day 12: नीरू ढांढा-किनान चेनाई ने दिलाया 9वां गोल्ड, लवलीना भी फाइनल में

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन भारत के लिए पदकों की बारिश जारी है। शूटिंग में नीरू ढांढा…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?