Trending News

यूनियन बजट 2026 से पहले क्यों टूटा बुलियन मार्केट, सोना-चांदी लोअर सर्किट पर पहुंचे

यूनियन बजट 2026-27 से ठीक पहले रविवार को सर्राफा बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिली। सोना और चांदी दोनों की कीमतें बुरी तरह फिसल गईं और फ्यूचर्स ट्रेड में सीधे लोअर सर्किट तक पहुंच गईं। 2 अप्रैल 2026  गोल्ड फ्यूचर 9,140 रुपये यानी करीब 6% टूटकर 1,43,205 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, 5 मार्च 2026 डिलीवरी वाली चांदी भी 17,515 रुपये या 6% गिरकर 2,74,410 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

कीमती धातुओं में आई इस तेज गिरावट का असर शेयर बाजार पर भी दिखा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के शेयर 10% लुढ़ककर 2,145.25 रुपये के लोअर सर्किट पर पहुंच गए। यह गिरावट शुक्रवार को आई ऐतिहासिक बिकवाली के बाद देखने को मिली, जब सोना और चांदी दोनों ने एक ही दिन में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की थी। बाजार जानकारों का कहना है कि मुनाफावसूली और मजबूत अमेरिकी डॉलर ने इस करेक्शन को और तेज कर दिया।

दरअसल, 1 फरवरी को यूनियन बजट की वजह से एमसीएक्स को खास रविवार सत्र के लिए खोला गया था। इससे पहले बीते कुछ महीनों में सोना और चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच चुके थे। गुरुवार को सोना 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 4,04,500 रुपये प्रति किलो के स्तर तक चली गई थी। लेकिन शुक्रवार आते-आते तस्वीर पूरी तरह बदल गई और कीमतों में भारी गिरावट दर्ज हो गई।

मिराए एसेट शेयरखान के आंकड़ों के मुताबिक, इस गिरावट से सोने के बाजार पूंजीकरण में करीब 3.5 ट्रिलियन डॉलर और चांदी में लगभग 1.5 ट्रिलियन डॉलर की कमी आई है। यानी कुल मिलाकर करीब 5 ट्रिलियन डॉलर की वैल्यू साफ हो गई।

विश्लेषकों का मानना है कि बजट में सोने के आयात शुल्क में कटौती की अटकलों ने भी बाजार पर दबाव बनाया। हालांकि विशेषज्ञों की राय है कि यह गिरावट भले ही तेज हो, लेकिन लंबी अवधि में सोना-चांदी की मांग मजबूत बनी रह सकती है।

news desk

Recent Posts

मीठा, तीखा और प्रोटीन से भरपूर… सोशल मीडिया पर क्यों छाया ‘हॉट हनी एग’?

अंडा उन खाद्य पदार्थों में शामिल है जिन्हें लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते…

7 hours ago

सलमान खान ने साउथ के बड़े मेकर्स संग मिलाया हाथ, नई फिल्म का किया ऐलान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।…

9 hours ago

प्यार, धोखा और कत्ल: WIFE के जाते ही प्रेमिका को बुलाया और फिर हुआ ऐसा कांड जिसने सबको हिला दिया

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया…

10 hours ago

अलर्ट! 80 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान का खतरा, IMD ने 8 राज्यों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही…

10 hours ago

अगर आप भी IPL मैच देखने के लिए स्टेडियम जाने की सोच रहे हैं तो पढ़ लीजिए ये खबर नहीं तो…

लखनऊ। इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैचों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए…

11 hours ago

किंग खान को किस बात का डर? इस देश में कैंसिल हुआ शूटिंग शेड्यूल

Shah Rukh Khan और Suhana Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘King’ इन दिनों प्रोडक्शन में…

11 hours ago