Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: किन सेक्टरों पर दिखने लगा है अमेरिकी टैरिफ का असर? किन रास्तों पर विचार पर कर रहा भारत?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > किन सेक्टरों पर दिखने लगा है अमेरिकी टैरिफ का असर? किन रास्तों पर विचार पर कर रहा भारत?
Latest NewsTrending News

किन सेक्टरों पर दिखने लगा है अमेरिकी टैरिफ का असर? किन रास्तों पर विचार पर कर रहा भारत?

news desk
Last updated: August 27, 2025 10:51 am
news desk
Share
ट्रम्प और मोदी
ट्रम्प और मोदी
SHARE

नई दिल्ली: अमेरिका और भारत के बीच रिश्तों में इन दिनों खटास देखने को मिल रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% का भारी टैरिफ (आयात पर टैक्स) लगा दिया है. ये फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि भारत ने रूस से तेल और रक्षा उपकरण खरीदे. पहले से ही 25% टैरिफ लगा हुआ था, अब उस पर 25% और जुड़ गया है. इसका सीधा मतलब है कि भारत से अमेरिका को जाने वाले माल की कीमत अचानक बहुत ज्यादा बढ़ गई है.

भारत हर साल अमेरिका को करीब $87 बिलियन का सामान बेचता है, जिसमें से 55-66% पर यह टैरिफ लागू हुआ है. यानी लगभग $48-60 बिलियन का व्यापार सीधे प्रभावित होगा. यह भारत के कुल निर्यात का करीब 18% और जीडीपी का 2% हिस्सा है. ऐसे में यह कदम भारत की अर्थव्यवस्था के लिए काफी बड़ा झटका है.

किन सेक्टर्स पर टैरिफ की सबसे ज्यादा मार?

यह टैरिफ सबसे ज्यादा असर श्रम-गहन सेक्टरों पर डाल रहा है. मतलब वे उद्योग, जिनमें बहुत बड़ी संख्या में मजदूर और कर्मचारी काम करते हैं.

  • टेक्सटाइल और गारमेंट्स: अमेरिका भारत के रेडीमेड कपड़ों का सबसे बड़ा खरीदार है. लेकिन 30-35% महंगे होने से अब वहां से ऑर्डर रुकने लगे हैं. तिरुपुर जैसे कपड़ा हब में लाखों कामगारों की नौकरियां खतरे में हैं. इस सेक्टर को अकेले $16 बिलियन का नुकसान हो सकता है.
  • रत्न और आभूषण: भारत से अमेरिका को हर साल लगभग $10 बिलियन का रस्टन और आभूषण निर्यात होता है. लेकिन अब 40% गिरावट देखी जा रही है. खासकर मुंबई में ज्वैलरी पॉलिशिंग और पैकिंग यूनिट्स बुरी तरह प्रभावित होंगे.
  • सीफूड और मत्स्य उत्पाद: आंध्र प्रदेश और केरल में झींगा और मछली की खेती से जुड़े लगभग 30 लाख लोग सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से काम करते हैं. अब निर्यात घटने और कीमत कम होने से उनका रोजगार खतरे में है.
  • चमड़ा और फुटवियर: MSMEs पर भारी असर है। कई छोटे कारखाने बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं.
  • ऑटो पार्ट्स और स्टील: इन सेक्टरों में 20-30% की गिरावट देखी जा रही है, जिससे सप्लाई चेन बाधित हो रही है.

आने वाले समय में क्या होगा असर?

आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि भारत के निर्यात में 40-50% तक की कमी आ सकती है. जीडीपी की ग्रोथ, 6% के नीचे जा सकती है.
सबसे बड़ी चिंता नौकरियों को लेकर है. कपड़ा उद्योग से लेकर फिशिंग और चमड़े तक, लाखों मजदूर और छोटे कारोबारी इस संकट का सामना कर रहे हैं. खासकर ग्रामीण इलाकों में जहां लोगों की रोज़ी-रोटी पूरी तरह निर्यात पर निर्भर है.

भविष्य की राह

भारत सरकार ने कुछ कदम उठाए हैं – जैसे आयात शुल्क में छूट देना, नए बाजारों (यूरोप, दक्षिण-पूर्व एशिया) को टारगेट करना और अमेरिका से बातचीत करने की कोशिश करना. लेकिन अल्पकालिक राहत सीमित है.
लंबे समय में भारत को अपनी सप्लाई चेन मजबूत करनी होगी और घरेलू उत्पादन पर ज्यादा ध्यान देना होगा. साथ ही, चीन, बांग्लादेश और वियतनाम जैसे देशों से प्रतिस्पर्धा करने के लिए भारत को अपने उत्पादों को सस्ता और ज्यादा आकर्षक बनाना पड़ेगा.

कुल मिलाकर, अमेरिका का 50% टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था के लिए किसी आर्थिक झटके से कम नहीं है. आने वाले महीनों में इसका असर जीडीपी, नौकरियों और कारोबार पर साफ दिख सकता है

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AutoParts, #ExportCrisis, #IndiaExports, #IndianEconomy, #IndianGDP, #IndianJewelry, #indianpresshouse, #IndianTextile, #LeatherIndustry, #SeafoodExports, #TariffImpact, #TradePolicy, #TradeWar, #USIndiaRelations, #USIndiaTrade, #USTariff
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article वोटर अधिकार यात्रा मुजफ्फरपुर में राहुल गांधी ने ‘गुजरात मॉडल’ और  ‘वोट चोरी’ का बताया कनेक्शन, कहा – चुनाव आयोग करता है इनकी मदद…
Next Article पुलिस ने किया धर्मान्तरण का पर्दाफाश प्रभात उपाध्याय को खतना कर के बनाने वाले थे हामिद पुलिस ने किया गैंग का भंडाफोड़!… जाकिर नाईक की सीडी और किताबें बरामद

फीचर

View More

मानसून में घूमने का बना रहे हैं प्लान? पश्चिम बंगाल की ये 5 ऑफबीट जगहें बारिश में लगती हैं और भी खूबसूरत, समुद्र से पहाड़ तक मिलेगा सुकून

कोलकाता: मानसून आते ही पश्चिम बंगाल की प्राकृतिक खूबसूरती और निखर जाती है। बारिश की फुहार, चारों तरफ हरियाली, ठंडी…

By vineet verma 4 Min Read

सीटी की धुन से होती है यहां लोगों की पहचान! मेघालय के इस गांव में नाम नहीं, हर शख्स की है अपनी खास ‘धुन’, सदियों पुरानी है अनोखी परंपरा

शिलांग: भारत में हजारों गांव अपनी अलग-अलग परंपराओं और पहचान के लिए…

4 Min Read

बारिश के बीच भी क्यों तपता रहा भारत? अगस्त में 125 साल का गर्मी रिकॉर्ड टूटा, जलवायु परिवर्तन और अल नीनो ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली: एक तरफ अगस्त में भारत के कई हिस्सों में मानसून…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्यसियासी

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के गढ़ पाली में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी

पाली / जयपुर। राजस्थान निकाय चुनावों के नतीजों में पाली नगर निगम क्षेत्र से एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर सामने आया…

4 Min Read

यूपी 2027 से पहले दलित सियासत में नई एंट्री की आहट, रोहिणी घावरी के वाल्मीकि दांव से किसकी बढ़ेगी टेंशन?

स्विट्जरलैंड से भारत लौटने के बाद रोहिणी घावरी की यूपी में राजनीतिक सक्रियता की चर्चा तेज है। पश्चिमी यूपी से…

6 Min Read
Trending Newsसियासी

21 राज्यों में UCC का दावा… 2029 से पहले कितना बदलेगा देश का कानून?

क्या 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले देश के 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी UCC लागू हो जाएगा?…

3 Min Read
Trending Newsधर्म

बप्पा के स्वागत को हो जाइए तैयार! 14 सितंबर को होगा आगमन, जानें क्या है शुभ मुहूर्त

गणपति बप्पा के आगमन का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बाजारों से लेकर घरों तक गणेश उत्सव की तैयारियां…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?