Sign In
  • My Bookmarks
IPress House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: अमेरिका, भारत और पाकिस्तान: क्या ‘लॉबिंग फर्मों’ के जरिए चल रही है ‘विदेश नीति’?
Share
IPress HouseIPress House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
IPress House > Blog > फीचर > अमेरिका, भारत और पाकिस्तान: क्या ‘लॉबिंग फर्मों’ के जरिए चल रही है ‘विदेश नीति’?
फीचरसियासी

अमेरिका, भारत और पाकिस्तान: क्या ‘लॉबिंग फर्मों’ के जरिए चल रही है ‘विदेश नीति’?

news desk
Last updated: September 9, 2025 1:36 pm
news desk
Share
क्या ‘लॉबिंग फर्मों’ के जरिए चल रही है ‘विदेश नीति’?
क्या ‘लॉबिंग फर्मों’ के जरिए चल रही है ‘विदेश नीति’?
SHARE

अमेरिका से भारत के रिश्ते बीते कुछ दिनों से उतार चढ़ाव वाले रहे हैं. 90 के दशक से हमने अमेरिका को पाकिस्तान के होते हुए भी अपने लिए साध लिया था. फिर आज अचानक क्यों हमारे रास्ते पथरीले हो रहे हैं. आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति के दफ्तर की भारत के प्रति जो बेरूखी है उसके कई कारण हो सकते हैं. लेकिन जो चौंकाने वाली बात सामने आ रही है वो एक नई कहानी बता रही है.

अमेरिका के जिस दफ्तर से नीतियां तय होती हैं, उसकी कहानी को समझने के लिए आपको इतिहास के चौखट पर ले चलते हैं. कहानी की शुरुआत 1845 से होती है, जब तीन ब्रिटिश जहाज़ अमेरिका का नया रास्ता खोजने के लिए आर्कटिक सर्कल की ओर निकले लेकिन बर्फ़ में फंस गए थे. नतीजा हुआ कि ठंड, भूख और स्कर्वी ने जहाज पर सवार सौ से ज़्यादा लोगों की जानें ले लीं लेकिन बर्फ में फंसे जहाज़ वहीं जमे रह गए. इसे एक हादसा समझकर भुला दिया गया.

दस साल बाद जब शिकारी वहां पहुंचे तो लावारिस हालत में वहां वहीं जहाज़ खड़े मिले. उन्हीं में से एक था ‘HMS Resolute’. अमेरिकियों ने उसे उठाया, दुरुस्त किया और ब्रिटेन को लौटा दिया. कुछ सालों बाद ‘HMS Resolute’ जहाज़ को तोड़ा गया और उसकी लकड़ी से बनी एक मेज़ तैयार हुई. जिसका नाम रखा गया ‘Resolute Desk’. रानी विक्टोरिया ने उसकी एक कॉपी रख ली और दूसरी उपहार स्वरूप अमेरिका भेज दी. जहां उस मेज को वॉशिंगटन के ओवल ऑफिस में रखा गया.

आज तक वही मेज़ वॉशिंगटन के ओवल ऑफिस में ही है, जिस पर केनेडी से लेकर रीगन, ओबामा और बाइडन तक बैठे. यानी हर अमेरिकी राष्ट्रपति उस मेज पर बैठा. यह डेस्क सिर्फ़ लकड़ी की मेज भर नहीं रही, यह दोस्ती, त्याग और शक्ति का प्रतीक बन गई. क्योंकि दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद अमेरिका और ब्रिटेन की दोस्ती समय के साथ गाढ़ी होती होती गई.

वही मेज आज दुनिया भर के देशों की विदेश नीति को कैसे प्रभावित कर रहा है, खासकर भारत और पाकिस्तान की विदेश नीति को ये अब समझना आसान होगा. आज उसी डेस्क पर हमारी कूटनीति की नई कहानी लिखी जा रही है. आम तौर पर किसी देश की विदेश नीति किस देश के साथ कैसी रहेगी ये सरकार, विदेश मंत्रालय, NSA और पूरी डिप्लोमैटिक कॉर्प्स मिल कर तय करते हैं. लेकिन अमेरिका के लिहाज से आज देखा जाए तो इसमें कुछ और घटक जुड़ गए हैं. जैसे लॉबिंग फर्म.

ये फर्म असल में बिचौलिये का काम करते हैं. जो भारी भरकम पैसे लेकर अमेरिकी की प्रभावशाली संस्थाओं जैसे कांग्रेस, सीनेट और पेंटागन तक पहुंच का रास्ता बनाते हैं. अप्रैल 2025 में भारत ने ट्रंप के भरोसेमंद प्रचार सलाहकार जेसन मिलर की फर्म SHW Partners LLC को $150,000 प्रति माह पर हायर किया था. इसके अलावा रिपब्लिकन झुकाव वाली Mercury Public Affairs को भी $225,000 दिए. रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉशिंगटन की पुरानी ताक़तवर फर्म BGR Associates को तीन साल में भारत ने लगभग $600,000 दिए हैं. कुल मिलाकर सिर्फ 2025 में भारत ने लॉबिंग पर $2 मिलियन से ज़्यादा (₹17 करोड़) खर्च कर दिए—जितने में एक IIT कैंपस खड़ा किया जा सकता था.

दूसरी तरफ पाकिस्तान और भी आक्रामक खेल, खेल रहा है. 2025 में उसने वॉशिंगटन की टॉप फर्म Holland & Knight को $2.2 मिलियन रूपये दिए. Linden Government Solutions को $1.8 मिलियन और Brownstein Hyatt Farber Schreck को $600,000 से ज़्यादा. यानी सिर्फ़ 2025 में पाकिस्तान ने अमेरिका में लॉबिंग पर $4.7 मिलियन (₹39 करोड़) झोंक दिए. सीधी तुलना करें तो भारत के हर 1 डॉलर पर पाकिस्तान 3 डॉलर से ज़्यादा फेंक रहा है.

अब एक कल्पना करिए, ओवल ऑफिस का दरवाज़ा खुलता है. सामने वही Resolute Desk है. एक तरफ से भारत का दलाल जेसन मिलर दाखिल होता है, दूसरी तरफ पाकिस्तान का लॉबिस्ट Holland & Knight का आदमी. दोनों अपनी-अपनी फ़ाइलें राष्ट्रपति के सामने रखते हैं. एक कहता है—“भारत को सपोर्ट करो.” दूसरा कहता है—“पाकिस्तान को सपोर्ट करो.” और अमेरिकी राष्ट्रपति मन ही मन हंसता है कि “ये दोनों देश, मेरे दलालों की फीस भर रहे हैं.”

यह वही मेज़ है, जो कभी त्याग और दोस्ती का प्रतीक थी. लेकिन आज यह दलाली का मैदान बन गई है. भारत कहता है कि वह विश्वगुरु है, पाकिस्तान कहता है कि वह अमेरिका को अपने हक़ में मोड़ देगा. सच्चाई यह है कि दोनों करोड़ों रुपये वॉशिंगटन की गलियों में लॉबिइंग फर्मों पर लुटा रहे हैं. असल सवाल यह नहीं है कि किसने कितना खर्च किया. असल सवाल यह है कि क्या हम अपनी आवाज़ खुद उठाने की ताक़त खो चुके हैं? विश्व की सबसे बड़े बाजार पर आधारित हमारी कूटनीति अब लॉबिंग करने वाले फर्मों के भरोसे है ताकि हम अमेरिका से सहूलियत ले सकें.
ऐसे में सवाल है कि क्या हमें सहूलियत मिल भी रही है. अप्रवासी भारतीयों को हथकड़ी लगा कर भेजने से लेकर ऑपरेशन सिंदूर से होते हुए टैरिफ नीति तक हमें क्या सहूलियत मिली. पश्चिमी देशों में लॉबिंग फर्मों के जरिए काम निकलवाने की नीति कोई नई नहीं है. लेकिन पहले इसके जरिए बिजनेस को साधा जाता था. आज कल विदेश नीति भी निर्भर होने लगी है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #America, #ForeignPolicy, #Geopolitics, #GlobalDiplomacy, #IndiaLobbying, #IndiaPakistan, #InternationalRelations, #LobbyingFirms, #PakistanLobbying, #PoliticalInfluence, #ResoluteDesk, #USForeignPolicy, #USIndiaRelations, #WashingtonPolitics, #WorldPolitics
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article SC ने बिहार SIR के लिए आधार कार्ड को दी मान्यता चुनाव आयोग को लगा सुप्रीम झटका! SC ने बिहार SIR के लिए आधार कार्ड को दी मान्यता
Next Article जेंडर चेंज के बाद आर्यन से बनीं अनाया जेंडर चेंज के बाद नई पहचान के साथ सामने आईं क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे से बेटी बनीं अनाया बांगड़, Rise and Fall शो में किया 40 हजार शादी के प्रस्तावों का खुलासा

फीचर

View More
एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स

एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स! मेलिंडा ने तोड़ी चुप्पी, पैंडेमिक सिमुलेशन से लेकर भारत को “लैबोरेटरी” बनाने तक – गेट्स का गन्दा खेल

कुछ हफ्ते पहले अमेरिकी न्याय विभाग ने एक बम फोड़ दिया। जेफरी एपस्टीन - वो शख्स जिसका नाम सुनते ही…

By Gopal Singh 8 Min Read
नोम चोमस्की एपस्टीन विवाद

वह विचारक जिसने सिखाया ‘हर चीज़ पर शक करो’, खुद किस सच से भागता रहा? एपस्टीन चोमस्की के रिश्तों के खुलासों से क्यों हिल गए लेफ्टिस्ट ?

कल्पना कीजिए—आप दशकों तक किसी को अपना वैचारिक मार्गदर्शक मानते रहे। उसकी…

9 Min Read

क्या अमेरिका इज़रायल के कब्जे में है? जॉनी किर्क हत्याकांड में खुल रहे हैं चौंकाने वाले राज, पत्नी भी मोसाद एजेंट?

हाल के दिनों में मोसाद के एजेंटों को लेकर चर्चाएं तेज़ हैं।…

5 Min Read

विचार

View More

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी का प्रभाव भारत की…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

लोकतंत्र या नियंत्रित व्यवस्था? रूस-चीन की राह पर चलती भारत और संघ की अदृश्य रणनीति!

एक समय देश में कांग्रेस पार्टी…

December 15, 2025

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

लोकसभा में सरकार ने क्यों लिया यू-टर्न? राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस नहीं लाएगी सरकार

बीते कुछ दिनों से राहुल गांधी और विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर रहे हैं। ट्रंप के साथ हुए समझौते…

5 Min Read
राहुल गांधी सदस्यता रद्द प्रस्ताव
Trending Newsसियासी

“भारत को बेच दिया…” राहुल गाँधी के इस बयान पर क्यों मचा घमासान ? बीजेपी सांसद ने की सब्सटेंटिव मोशन की मांग

नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र इन दिनों काफी गरमाया हुआ है। इसी बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस…

2 Min Read
Trending Newsसियासी

संसद में राहुल गांधी ने बताया-इंडिया गठबंधन होती तो ट्रंप को कैसे देती मुंह तोड़ जवाब

नई दिल्ली। बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला…

4 Min Read
एप्सटीन फाइल्स मोदी विवाद
Trending Newsसियासी

पूर्व IPS अधिकारी का राष्ट्रपति को पत्र, एप्सटीन फाइल्स का हवाला देकर पीएम मोदी को पद से हटाने की मांग के बाद सियासी हलचल तेज

नई दिल्ली : बिहार कैडर के 1994 बैच के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?