Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: शंकर महादेवन और जैस्मीन सैंडलास की प्रस्तुति के साथ होगा यूपी टी-20 लीग का भव्य आगाज़
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > शंकर महादेवन और जैस्मीन सैंडलास की प्रस्तुति के साथ होगा यूपी टी-20 लीग का भव्य आगाज़
Trending Newsखेल

शंकर महादेवन और जैस्मीन सैंडलास की प्रस्तुति के साथ होगा यूपी टी-20 लीग का भव्य आगाज़

news desk
Last updated: July 31, 2026 6:15 pm
news desk
Share
SHARE

लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) द्वारा आयोजित यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का आगाज 14 अगस्त को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भव्य ओपनिंग कॉन्सर्ट के साथ होगा।

Contents
उद्घाटन समारोह इस बार पहले से कहीं अधिक होगा भव्यलेजर व ड्रोन शो का आकर्षण बढ़ाएगा लाइव नैरेशन

मशहूर गायक शंकर महादेवन, प्रसिद्ध गायिका जैस्मीन सैंडलास तथा शंकर महादेवन के पुत्र सिद्धार्थ महादेवन और शिवम महादेवन अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उद्घाटन समारोह को यादगार बनाएंगे।

इसी भव्य आयोजन और लीग के व्यापक प्रचार-प्रसार को नई गति देने के उद्देश्य से इकाना स्टेडियम में इन्फ्लूएंसर मीट का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स और ऑनलाइन मीडिया से जुड़े 100 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान लीग की तैयारियों, प्रचार अभियान तथा डिजिटल माध्यमों के जरिए अधिक से अधिक क्रिकेट प्रेमियों तक पहुंच बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि आज के दौर में खेलों के प्रचार-प्रसार में डिजिटल प्लेटफॉर्म की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि यूपी टी-20 लीग का उद्देश्य केवल प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच देना ही नहीं, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों को एक नया और रोमांचक अनुभव भी उपलब्ध कराना है।

उन्होंने विश्वास जताया कि डिजिटल क्रिएटर्स के सहयोग से लीग की लोकप्रियता और व्यापक होगी तथा यह युवाओं तक और प्रभावी ढंग से पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इन्फ्लूएंसर्स की सक्रिय भागीदारी के चलते इस बार यूपी टी-20 लीग को एक तरह से ‘इन्फ्लूएंसर्स लीग’ भी कहा जा सकता है।

इन्फ्लूएंसर्स के लिए लखनऊ व कानपुर में होगी लीग, प्रथम तीन स्थान को आकर्षक नकद पुरस्कार

इस बार पूरे यूपी के इन्फ्लूएंसर्स को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। लखनऊ और कानपुर दोनों शहरों में उनके लिए अलग-अलग आयोजन किए जाएंगे। दोनों ही जगह विजेता के लिए दो लाख और उपविजेता के लिए डेढ़ लाख और तीसरा स्थान पाने वाले इन्फ्लूएंसर को एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

आयोजन स्थलों पर इन्फ्लूएंसर्स के लिए विशेष इन्फ्लूएंसर जोन बनाया जाएगा। इतना ही नहीं, लीग के मैचों के दौरान सोशल मीडिया पर प्रतिदिन की सर्वश्रेष्ठ पोस्ट को 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा।

उद्घाटन समारोह इस बार पहले से कहीं अधिक होगा भव्य

डॉ. कपूर ने बताया कि उद्घाटन समारोह इस बार पहले से कहीं अधिक भव्य होगा। मशहूर गायक शंकर महादेवन अपने लोकप्रिय बॉलीवुड और देशभक्ति गीतों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे, जबकि प्रसिद्ध गायिका जैस्मीन सैंडलास भी अपनी प्रस्तुति देंगी। इस दौरान सिद्धार्थ महादेवन और शिवम महादेवन भी मंच साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी प्रमुख क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में शंकर महादेवन की प्रस्तुति काफी समय बाद देखने को मिलेगी, जिससे खेल प्रेमियों का उत्साह और बढ़ेगा।

लेजर व ड्रोन शो का आकर्षण बढ़ाएगा लाइव नैरेशन

उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह का एक और प्रमुख आकर्षण लेजर शो, भव्य ड्रोन शो और उसके माध्यम से प्रस्तुत किया जाने वाला लाइव नैरेशन होगा, जो दर्शकों को एक नया और अनूठा अनुभव देगा।

डॉ. कपूर ने कहा कि इस बार पहली बार यूपी टी-20 लीग के मुकाबले लखनऊ और कानपुर दोनों शहरों में खेले जाएंगे, जिससे प्रदेश के अधिक से अधिक क्रिकेट प्रेमियों को लीग का रोमांच स्टेडियम में देखने का अवसर मिलेगा।

आयोजन स्थल पर फूड कार्निवाल का आयोजन भी

उन्होंने बताया कि दर्शकों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर फूड कार्निवाल का भी आयोजन किया जाएगा, जहां खेल प्रेमी विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे।

अंत में यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि लीग की थीम है खिलाड़ी यहां बनता है, लेकिन इस सीजन-4 में पहली बार क्रिकेट कंटेट यहां बनेगा और क्रिकेट इन्फ्लूएंसर्स की एक टीम भी तैयार होगी।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Ekana Stadium Lucknow Events, Jasmine Sandlas UP T20 League, Shankar Mahadevan Lucknow Concert, UP T20 League Influencer Meet, UP T20 League Kanpur Matches, UP T20 League Opening Ceremony, UP T20 League Schedule 2026, UP T20 League Season 4, UPCA News Lucknow
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 1 अगस्त 2026 का राशिफल: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कहीं मिलेगा धन लाभ तो कहीं बढ़ सकती हैं चुनौतियां, पढ़ें आज का भविष्यफल
Next Article 1 अगस्त 2026 का पंचांग: कल किस समय रहेगा शुभ मुहूर्त? जानें तिथि, नक्षत्र, योग, करण और ग्रहों की पूरी स्थिति

फीचर

View More

3 लाख का iPhone खरीदें या भविष्य संवारें? एक फोन की कीमत में पढ़ाई, इलाज और कमाई के कितने रास्ते खुलेंगे, आंकड़े जानकर बदल जाएगी सोच

नई दिल्ली: नया महंगा iPhone बाजार में आते ही उसकी कीमत और फीचर्स को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है।…

By vineet verma 10 Min Read

मानसून में घूमने का बना रहे हैं प्लान? पश्चिम बंगाल की ये 5 ऑफबीट जगहें बारिश में लगती हैं और भी खूबसूरत, समुद्र से पहाड़ तक मिलेगा सुकून

कोलकाता: मानसून आते ही पश्चिम बंगाल की प्राकृतिक खूबसूरती और निखर जाती…

4 Min Read

सीटी की धुन से होती है यहां लोगों की पहचान! मेघालय के इस गांव में नाम नहीं, हर शख्स की है अपनी खास ‘धुन’, सदियों पुरानी है अनोखी परंपरा

शिलांग: भारत में हजारों गांव अपनी अलग-अलग परंपराओं और पहचान के लिए…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

IND vs WI: टीम इंडिया में बड़े बदलाव, पंत फिर बाहर; रोहित-कोहली की वापसी, 2 खिलाड़ियों को पहली बार मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। BCCI ने बुधवार…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड! 27 लोगों की हत्या के मामले में 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, अब हाईकोर्ट में अपील का रास्ता

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में करीब 13 साल बाद अदालत ने सजा का ऐलान…

4 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! 6 जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त, अखिलेश की रणनीति में क्या है खास?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी ने संगठन में बदलाव करते हुए छह जिलों में नए…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

सड़क निर्माण पर सीएम योगी का ‘जीरो टॉलरेंस’: जानिए निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को क्या मिला फरमान!

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माणाधीन फोरलेन सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने एचएन…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?