Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: यूपी टी-20 लीग सीजन-4: साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > यूपी टी-20 लीग सीजन-4: साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत
Trending Newsखेल

यूपी टी-20 लीग सीजन-4: साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत

news desk
Last updated: August 21, 2026 10:38 am
news desk
Share
SHARE


लखनऊ । 
मैन ऑफ द मैच साहब युवराज सिंह (91) की विस्फोटक पारी के दम पर गत विजेता काशी रुद्रास ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 गुरुवार में को अंतिम ओवर तक खिंचे दूसरे मुकाबले में कानपुर सुपरस्टार्स को सात रन से  हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दिन के दूसरे मैच में काशी रुद्रास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में कानपुर सुपर स्टार्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.4 ओवर में 160 रन ही बना सकी।

मैच की औपचारिक शुरुआत हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस रंगनाथ पाण्डेय ने पारंपरिक ढंग से घंटा बजाने की रस्म के साथ की। रिटायर्ड जस्टिस रंगनाथ पाण्डेय ने कहा कि यूपी टी-20 लीग युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच दे रही है। इस तरह के आयोजन प्रदेश में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि लीग के मुकाबलों में लगातार बढ़ता रोमांच खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धी क्षमता को दर्शाता है। हमारा प्रयास है कि खिलाड़ियों को बेहतर मंच और सुविधाएं मिलती रहें।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह,फतेहपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सैफुद्दीन,  सुल्तानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव असद अहमद, वाराणसी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जमाल अहमद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

औपचारिक शुरुआत के बाद कानपुर के कप्तान समीर रिजवी ने टॉस जीतकर काशी रुद्रास को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी काशी रुद्रास की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पावरप्ले में ही अपने तीन प्रमुख बल्लेबाजों अभिषेक गोस्वामी (7), कप्तान करन शर्मा (8) और विकेटकीपर बल्लेबाज उपेन्द्र यादव (8) के विकेट महज 37 रन पर गंवा दिए।

शुरुआती झटकों के बाद साहब युवराज सिंह ने मोर्चा संभाला। उन्होंने सूझबूझ, धैर्य और आक्रामक बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए 56 गेंदों पर 91 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। साहब युवराज ने शुभम चौबे (18 रन, 24 गेंद) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 64 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की और टीम को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया। साहब युवराज सिंह  की पारी का अंत शतक से पहले हुआ, लेकिन उन्होंने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

अंतिम ओवरों में अर्नव बालियान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज़ 12 गेंदों पर 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 29 रन जोड़े, जिससे काशी रुद्रास ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 167 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कानपुर सुपर स्टार्स की ओर से अजय कुमार ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर सुपर स्टार्स ने तेज शुरुआत की। प्रियांशु पांडेय ने महज नौ गेंदों पर 19 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। उनके आउट होने के बाद आदर्श सिंह (26) और अभिषेक पांडेय (27) ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की। 

हालांकि इसके बाद मुकाबले का रुख तेजी से बदल गया। कानपुर ने महज छह गेंदों के भीतर इन दोनों के विकेट गंवा दिए। इसके बाद मध्यक्रम भी दबाव में बिखर गया और मोहम्मद अमान तथा कप्तान समीर रिजवी सस्ते में पवेलियन लौट गए। इससे कानपुर का स्कोर 73 रन पर एक विकेट से फिसलकर 12वें ओवर की समाप्ति तक 90 रन पर पांच विकेट हो गया।

हालांकि अनुभवी बल्लेबाज कर्ण शर्मा ने सत्यम सांगू के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की। अंतिम 24 गेंदों पर 45 रन की जरूरत थी और जरूरी रन गति लगातार बढ़ रही थी। इसी दौरान सुनील कुमार ने कर्ण शर्मा को आउट कर दिया। इसके बाद सत्यम सांगू ने आक्रामक रुख अपनाते हुए उसी ओवर में एक छक्का और दो चौके लगाकर जीत के लिए जरूरी रन 18 गेंदों पर 28 तक ला दिए।

अंतिम दो ओवर में कानपुर सुपर स्टार्स को 19 रन की जरूरत थी। सुनील कुमार  ने सत्यम सांगू का महत्वपूर्ण विकेट हासिल कर काशी रुद्रास को बड़ी सफलता दिलाई। सत्यम ने 22 गेंदों पर 40 रन की उपयोगी पारी खेली।

अंतिम ओवर में कानपुर को जीत के लिए 14 रन की जरूरत थी। काशी रुद्रास के लिए अटल बिहारी राय ने दबाव के बीच शानदार गेंदबाजी के साथ क्षेत्ररक्षण में भी कमाल दिखाया और पहली ही गेंद पर रन आउट कराकर काशी रुद्रास को शानदार शुरुआत दिलाई।

इसके बाद चौथी गेंद पर भी रन आउट कर उन्होंने कानपुर की जीत की उम्मीदों को पूरी तरह खत्म कर दिया। कानपुर सुपर स्टार्स की पूरी टीम 19.4 ओवर में 160 रन पर आउट हो गई। मुश्किल परिस्थितियों में 91 रन की शानदार पारी खेलकर काशी रुद्रास की पारी को संभालने वाले साहब युवराज सिंह को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Ekana Stadium, Kanpur Superstars, Kashi Rudras, Kashi Rudras third win, Kashi Rudras vs Kanpur Superstars, Sahab Yuvraj Singh 91 runs, UP T20 League 2026, UP T20 League latest news, UP T20 League Lucknow, UP T20 League Season 4, कानपुर सुपरस्टार्स, काशी रुद्रास, यूपी टी-20 लीग सीजन-4:, यूपी टी20 लीग 2026, यूपी टी20 लीग सीजन 4, साहब युवराज सिंह
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article इमरान खान की मेडिकल जांच के बाद फिर अदियाला जेल वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अस्पताल ले जाया गया
Next Article पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर थाने के बाहर बैठे राहुल गांधी, दिल्ली पुलिस से हुई बातचीत

फीचर

View More

AI के आगे डिग्री भी पड़ सकती है फीकी! नौकरी पाने का पुराना फॉर्मूला बदल रहा, अब इन स्किल्स की होगी सबसे ज्यादा कीमत

नई दिल्ली: कभी अच्छी नौकरी के लिए एक सीधा फॉर्मूला माना जाता था—अच्छी पढ़ाई, प्रतिष्ठित संस्थान की डिग्री और फिर…

By vineet verma 8 Min Read

फेस्टिव सीजन में साइबर ठगों का खतरा, एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट; जानें कैसे बचें

भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग, यूपीआई…

5 Min Read

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों का ऐतिहासिक पराक्रम , बेटियों ने अपने दम पर देश को दिलाया चौथे स्थान का गौरव!

एशियन गेम्स 2026 का यह महाकुंभ अब इतिहास के पन्नों में दर्ज…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

आकाशवाणी में धरना, फिर हिरासत और अब रिहाई… दो घंटे बाद छूटे राहुल-प्रियंका गांधी; दिनभर ऐसे चला हाईवोल्टेज प्रदर्शन

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार रात…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

34 हजार फीट की ऊंचाई पर हमले के बाद घायल हुए कैप्टन स्मित अब कैसे हैं? UAE दूतावास ने दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

ईरान में महिलाओं के हाथों में राइफलें, रॉकेट लॉन्चर भी! अमेरिका-इजरायल से जंग के लिए ‘लेडी गुरिल्ला’ तैयार करने में जुटा तेहरान

तेहरान: अमेरिका और इजरायल के साथ बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान ने महिलाओं को हथियारों की ट्रेनिंग देना शुरू…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

रात 10:24 बजे अचानक हिली धरती, देहरादून से नोएडा-गाजियाबाद तक महसूस हुए झटके; चमोली में था भूकंप का केंद्र

नोएडा: मंगलवार रात उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर तक भूकंप के झटकों से लोग सहम गए। रात करीब…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?