यूक्रेन पर वार, ट्रम्प की शांति पहल।
यूक्रेन की राजधानी कीव एक बार फिर रूस की भीषण मिसाइल और ड्रोन हमलों की चपेट में रही. रातभर चले इन हमलों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हुए. दूसरी ओर, युद्ध विराम के प्रयासों को लेकर अमेरिका की ओर से तेजी दिखाई दे रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टीम अबू धाबी में रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों से गुप्त बातचीत कर रही है.
कीव पर लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले
यूक्रेन पर रूसी हमले मंगलवार देर रात तक जारी रहे. हमलों में सैकड़ों ड्रोन और कई मिसाइलें दागी गईं. निशाना रिहायशी इलाकों और अपार्टमेंट ब्लॉक्स को बनाया गया था. जिससे कई हिस्सों में बिजली, पानी और हीटिंग सिस्टम ठप हो गया. देश के पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को गंभीर नुकसान हुआ है. रूस के हमले का जवाब देते हुए यूक्रेन ने भी कई हमले किये.
यूक्रेन की सीमा से लगे रोमानिया, जो एक नाटो सदस्य है, ने अपने क्षेत्र में संदिग्ध ड्रोन की घुसपैठ के बाद फाइटर जेट तैनात कर दिए. इससे सीमा पर तनाव और बढ़ गया है.
ट्रम्प की टीम सक्रिय
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के सेना सचिव डैनियल ड्रिस्कोल अबू धाबी में रूस और यूक्रेन के अधिकारियों से गुप्त रूप से मिले. ड्रिस्कोल इस पूरी प्रक्रिया में मुख्य मीडिएटर की भूमिका निभा रहे हैं. बातचीत का केंद्र बना 28-पॉइंट वाला अमेरिकी ‘पीस ड्राफ्ट’.
इस ड्राफ्ट में शामिल हैं: यूक्रेन द्वारा कुछ इलाके छोड़ना, यूक्रेनी सेना पर सीमाएं लगाना,यूक्रेन का नाटो में शामिल न होना और सुरक्षा गारंटी से जुड़े भी कई प्रस्ताव शामिल थे.
यूक्रेन और यूरोप की नाराज़गी
यूक्रेन और उसके यूरोपीय सहयोगियों ने इस ड्राफ्ट पर कड़ी आपत्ति जताई है. कीव भी इसे ‘आत्मसमर्पण जैसा प्लान’ बता रहे है. यूक्रेन राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा की ड्राफ्ट में कुछ ‘सही बातें’ हैं, लेकिन कई सबसे मुश्किल मुद्दों पर अभी ट्रम्प से सीधी बातचीत की जरूरत है.
माना जा रहा है की ज़ेलेंस्की संभवत नवंबर में ट्रम्प से मुलाकात कर इस डील पर आखिरी बातचीत कर सकते हैं.यूरोप को डर है कि अगर यूक्रेन को कमजोर समझौते के लिए मजबूर किया गया, तो इसकी वैश्विक सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ेगा.
अंतर्राष्ट्रीय चेतावनी और प्रतिक्रियाएँ
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने चेतावनी दी कि अगर शांति समझौता यूक्रेन के लिए ‘हार मानने’ जैसा हुआ, तो रूस को यूरोप के और देशों पर बेखौफ होकर आगे हमला करने की पूरी छूट मिल जाएगी. जिसपे रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने अमेरिकी शांति प्लान को ’बातचीत के लिए एक अच्छा आधार’ बताया है.
अंडा उन खाद्य पदार्थों में शामिल है जिन्हें लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते…
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।…
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया…
लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही…
लखनऊ। इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैचों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए…
Shah Rukh Khan और Suhana Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘King’ इन दिनों प्रोडक्शन में…