Trending News

“कहीं भारत का नाम तो नहीं?” – UAE की नई वीज़ा बैन लिस्ट ने क्यों बढ़ा दी टेंशन?

2026 की शुरुआत से पहले ही एक बड़ी खबर ने सोशल मीडिया और इंटरनेशनल न्यूज पोर्टल्स पर हलचल मचा दी. खबर थी कि (UAE) ने कुछ खास देशों के लिए टूरिस्ट और वर्क वीज़ा पर अस्थायी रोक लगा दी है. ये खबर पहले अफवाह के तौर पर सामने आई, लेकिन जैसे ही कुछ बड़े मीडिया हाउसेज ने इसे छापा तो लोगों की चिंता बढ़ने लगी. शुरुआत में किसी को यकीन नहीं हुआ.

लेकिन फिर कुछ रिपोर्ट्स और डॉक्युमेंट्स लीक हुए जिनमें उन देशों की लिस्ट सामने आई, जिन पर वीज़ा बैन लागू हुआ है. कहीं इसमें भारत का नाम भी तो शामिल नहीं है? – इसी सवाल को ले कर लोगों के बीच खलबली मच गई और सोशल मीडिया पर पोस्ट्स वायरल होने लगे क्या भारत भी बैन लिस्ट में शामिल है?

किन देशों का वीज़ा बैन हुआ ?

बता दें कि पुरे लिस्ट में भारत का नाम शामिल नही हैं. जो की भारतियों के लिए एक राहत है. लेकिन जिन देशों के नाम इस कथित वीज़ा बैन लिस्ट में शामिल बताए जा रहे हैं. वो ऐसे देश हैं जहां से बड़ी संख्या में लोग रोज़गार या घूमने के लिए UAE जाते थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, इन देशों पर 2026 से UAE द्वारा टूरिस्ट और वर्क वीज़ा अस्थायी रूप से रोक दिया गया है.

इस बैन लिस्ट में जिन देशों के नाम सामने आए हैं, उनमें शामिल हैं. अफगानिस्तान, लीबिया, यमन, सोमालिया, लेबनान, बांग्लादेश, कैमरून, सूडान और यूगांडा. इन देशों में से कुछ जैसे  अफगानिस्तान, यमन और सोमालिया, लंबे समय से आंतरिक संघर्ष और अस्थिरता से जूझ रहे हैं. वहीं, बांग्लादेश और लेबनान जैसे देशों के नाम इस लिस्ट में देखकर दक्षिण एशियाई देशों में चिंता और भी बढ़ गई है. खासकर बांग्लादेश का नाम सामने आने से भारत को लेकर भी आशंकाएं गहराने लगी हैं. क्योंकि सामाजिक, सांस्कृतिक और ट्रैवल पैटर्न में भारत और बांग्लादेश में काफी समानताएं हैं.

अब कौन हो सकता है इस लिस्ट में अगला ?

हालांकि भारत का नाम इसमें शामिल नहीं है, लेकिन पड़ोसी देश का नाम देखकर लोग अब और ज़्यादा अलर्ट हो गए हैं. भारत का नाम तो नहीं था. लेकिन बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसे देश जो भारत के आसपास हैं. या जिनकी जनसंख्या स्थिति, ट्रैवल पैटर्न भारत से मिलती-जुलती है. उनके नाम सामने आने से शक और डर दोनों गहराने लगे. हालांकि, साफ कर दें कि यह वीज़ा बैन है. ट्रैवल बैन नहीं. यानी जिन लोगों के पास पहले से UAE का वीज़ा है. वो काम और यात्रा दोनों कर सकते हैं.

news desk

Recent Posts

मीठा, तीखा और प्रोटीन से भरपूर… सोशल मीडिया पर क्यों छाया ‘हॉट हनी एग’?

अंडा उन खाद्य पदार्थों में शामिल है जिन्हें लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते…

10 hours ago

सलमान खान ने साउथ के बड़े मेकर्स संग मिलाया हाथ, नई फिल्म का किया ऐलान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।…

13 hours ago

प्यार, धोखा और कत्ल: WIFE के जाते ही प्रेमिका को बुलाया और फिर हुआ ऐसा कांड जिसने सबको हिला दिया

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया…

14 hours ago

अलर्ट! 80 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान का खतरा, IMD ने 8 राज्यों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही…

14 hours ago

अगर आप भी IPL मैच देखने के लिए स्टेडियम जाने की सोच रहे हैं तो पढ़ लीजिए ये खबर नहीं तो…

लखनऊ। इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैचों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए…

14 hours ago

किंग खान को किस बात का डर? इस देश में कैंसिल हुआ शूटिंग शेड्यूल

Shah Rukh Khan और Suhana Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘King’ इन दिनों प्रोडक्शन में…

14 hours ago