Trending News

ASEAN Summit : मलेशिया में रेड कार्पेट पर ट्रंप का हुआ भव्य स्वागत, बदलते भू-राजनीतिक समीकरणों में अमेरिका की नई कूटनीतिक शुरुआत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने पांच दिवसीय एशिया दौरे की शुरुआत करते हुए रविवार को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पहुंच चुके हैं. यह उनके दूसरे राष्ट्रपति कार्यकाल का पहला एशियाई दौरा है, जिसे एशिया में चीन के बढ़ते प्रभाव को संतुलित करने की अमेरिकी कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.

रंगों और संस्कृतियों से सजा स्वागत समारोह

कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर उतरते ही ट्रंप का रेड कार्पेट पर भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम स्वयं वहां पहुंचे और राष्ट्रपति ट्रंप का स्वागत किया. इस अवसर पर आयोजित समारोह में मलेशिया के विभिन्न समुदायों के साथ चीनी और भारतीय कलाकारों ने भी पारंपरिक परिधानों में कार्यक्रम किया. वहीं दूसरी ओर इस मौके पर दूतावास के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अमेरिकी और मलेशियाई झंडे लहराते हुए मौजूद रहे.

एशिया में साझेदारी की नई दिशा

ट्रंप का यह दौरा एशिया में अमेरिका की रणनीतिक उपस्थिति और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित है. वह मलेशिया में होने वाले आसियान (ASEAN) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसके बाद वह जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा करेंगे.

सूत्रों के अनुसार, टोक्यो में ट्रंप की मुलाकात नव-निर्वाचित जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची से होगी, जहां द्विपक्षीय व्यापार और रक्षा सहयोग पर चर्चा होगी. इसके बाद दक्षिण कोरिया के ग्योंगजू में वह एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे.

शी जिनपिंग और किम जोंग उन से मुलाकातें संभावित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक , एशिया यात्रा के दौरान ट्रंप की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात तय है. दोनों नेता व्यापारिक तनाव, ताइवान मुद्दे और हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक नेता जिमी लाई की रिहाई पर चर्चा करेंगे.
इसी के साथ ट्रंप उत्तर और दक्षिण कोरिया की सीमा (DMZ) पर उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से भी अनौपचारिक रूप से मिल सकते हैं. यह यात्रा एशिया में बदलते समीकरणों के बीच अमेरिका के लिए नई कूटनीतिक शुरुआत के रूप में देखी जा रही है.

news desk

Recent Posts

B-Grade फिल्मों की शूटिंग का सच: कम बजट, छोटे होटल और इंटीमेट सीन, कैसे बनती हैं ऐसी फिल्में?

न बड़े सितारे, न महंगे सेट और न ही लंबा शूटिंग शेड्यूल छोटी टीम, सीमित…

25 minutes ago

Lucknow News: ’27 में कृष्ण आएंगे…’ अखिलेश यादव के पोस्टर से UP की सियासत गरम, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ सपा का मोर्चा

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी मुद्दों की नई जमीन तैयार…

33 minutes ago

मां लक्ष्मी के भाई कहलाते हैं ये शंख! जानें दिवाली पर पूजा में शामिल करने से क्या मिलता है शुभ फल?

जब दीपावली की अर्धरात्रि में चारों तरफ दीपों की टिमटिमाती रोशनी के बीच रहस्यमयी खामोशी…

1 hour ago

जहां गूंजते थे आंदोलन के नारे, वहां अब दौड़ेंगी गाड़ियां! जंतर-मंतर पर बड़ा बदलाव

दिल्ली का ऐतिहासिक जंतर-मंतर अब धरना-प्रदर्शनों का प्रमुख केंद्र नहीं रहेगा। कई वर्षों तक देशभर…

2 hours ago

Train Cancelled: त्योहारों के बीच रेलवे का बड़ा फैसला! टाटानगर रूट की कई ट्रेनें रद्द, कई का बदला संचालन

अगर आप भी त्योहार के सीजन में ट्रेन से सफर करने का सोच रहे हैं,…

2 hours ago