Trending News

ट्रंप का वेनेज़ुएला पर दावा… क्या तेल के लिए सत्ता का खेल खेल रहा है व्हाईट हाउस ?

अमेरिकी राजनीति में डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ऐसा बयान दे दिया है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। रविवार को ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक चौंकाने वाली पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने खुद को वेनेजुएला का “कार्यवाहक राष्ट्रपति” घोषित कर दिया। पोस्ट के साथ एक एडिटेड विकिपीडिया पेज जैसी तस्वीर भी थी, जिसमें ट्रंप का ऑफिशियल पोर्ट्रेट लगा था और लिखा था— “कार्यवाहक राष्ट्रपति, वेनेजुएला (जनवरी 2026 से)”। इस दावे के साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा कि वेनेजुएला से 3 से 5 करोड़ बैरल तेल अमेरिका पहुंच रहा है, जिसे बाजार भाव पर बेचा जाएगा और उससे मिलने वाला पैसा दोनों देशों के हित में इस्तेमाल होगा।

मदुरो की गिरफ्तारी के बाद बदला सत्ता का खेल

यह बयान ऐसे समय आया है, जब कुछ दिन पहले ही वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिकी सेना ने काराकास में एक बड़े ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार किया था। 3 जनवरी 2026 को मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोर्स को न्यूयॉर्क ले जाया गया, जहां उन पर नार्को-टेररिज्म और ड्रग तस्करी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मदुरो समर्थकों ने इसे अपहरण बताया, जबकि ट्रंप प्रशासन इसे “पूर्ण न्याय” करार दे रहा है। मदुरो की गिरफ्तारी के बाद 5 जनवरी को उपराष्ट्रपति और तेल मंत्री डेल्सी रॉड्रिगेज को अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर शपथ दिलाई गई, लेकिन उन्होंने ट्रंप के दावे को खारिज करते हुए कहा कि मादुरो ही देश के वैध राष्ट्रपति हैं।

तेल, निवेश और अंतरराष्ट्रीय टकराव

ट्रंप ने साफ कहा है कि अमेरिका अस्थायी तौर पर वेनेजुएला का संचालन करेगा, ताकि वहां सुरक्षा और सत्ता का ट्रांजिशन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अमेरिकी तेल कंपनियों से करीब 100 अरब डॉलर तक के निवेश की अपील की है, ताकि वेनेजुएला के बिगड़े तेल सेक्टर को दोबारा खड़ा किया जा सके। योजना के तहत वेनेजुएला से 5 करोड़ बैरल कच्चा तेल अमेरिका भेजा जाएगा और यह व्यवस्था अनिश्चितकाल तक जारी रह सकती है। ट्रंप का दावा है कि इससे अमेरिका में ईंधन सस्ता होगा और वेनेजुएला को आर्थिक सहारा मिलेगा। हालांकि चीन, रूस, कोलंबिया और स्पेन जैसे देशों ने इस कदम को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है और अब तक किसी भी वैश्विक संगठन ने ट्रंप के “कार्यवाहक राष्ट्रपति” होने के दावे को मान्यता नहीं दी है।

news desk

Recent Posts

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

3 hours ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

3 hours ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

4 hours ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

5 hours ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

5 hours ago