Latest News

हरदोई में थाने के अंदर कत्ल, पुलिस अभिरक्षा में पति ने WIFE को मारी गोली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। हरदोई के पाली थाना परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला को उसके पति ने पुलिस अभिरक्षा के दौरान गोली मार दी।

घटना के बाद पूरे थाना परिसर में दहशत का माहौल बन गया और मौजूद लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। पीड़ित महिला 7 जनवरी को अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। इस मामले में महिला के पति ने सुरजीत, निवासी बख्तावरगंज, जिला शाहजहांपुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने रविवार को महिला को बरामद कर पाली थाना परिसर लाया था।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, सोमवार सुबह महिला का पति थाने पहुंचा। महिला को देखते ही वह आपा खो बैठा और बिना कुछ सोचे-समझे अचानक तमंचा निकालकर महिला पर गोली चला दी।

गोली लगते ही महिला जमीन पर गिर पड़ी और बुरी तरह लहूलुहान हो गई। घटना से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

पुलिस ने महिला के पति को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा आरोपी के भाई को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद थाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मामले को लेकर उच्च अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। दिनदहाड़े थाने के अंदर हुई इस सनसनीखेज वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

news desk

Recent Posts

कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पंजाब के राजपुरा के पास चलती ट्रेन में लगी आग, तीन कोच बुरी तरह प्रभावित;…

2 hours ago

‘नाम कटा तो वोट गया, वोट गया तो हक गया’, ललन सिंह के बयान पर राहुल गांधी का बड़ा हमला

आधार की जगह वोटर ID से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के बयान पर भड़के…

3 hours ago

50MP कैमरा और 5500mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, Poco X7 5G पर मिल रहा खास ऑफर

अगर आप कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे…

4 hours ago

Israel Politics: नेतन्याहू की सत्ता पर संकट! गादी आइसेनकोट को 67 सांसदों का समर्थन, क्या इजरायल में बदलेगी सरकार?

इजरायल में सत्ता परिवर्तन की बढ़ी संभावना, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग रविवार को करेंगे सरकार गठन…

5 hours ago

AQI 400 के करीब, दिल्ली की हवा बनी जहर! सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा प्रदूषण पर जवाब

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। राजधानी की…

5 hours ago

शरवरी वाघ ने मां की पुरानी साड़ी को दिया मॉडर्न ट्विस्ट, दिवाली के लिए आप भी लें स्टाइलिंग टिप्स

दिवाली का त्योहार हो और बात फैशन की हो, तो हर कोई कुछ खास पहनना…

6 hours ago