Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: टैरिफ पर ट्रंप नरम, भारत के साथ व्यापार समझौते पर लगी मुहर,पढ़े कैसे बदला पूरा समीकरण
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > टैरिफ पर ट्रंप नरम, भारत के साथ व्यापार समझौते पर लगी मुहर,पढ़े कैसे बदला पूरा समीकरण
Trending Newsवर्ल्ड

टैरिफ पर ट्रंप नरम, भारत के साथ व्यापार समझौते पर लगी मुहर,पढ़े कैसे बदला पूरा समीकरण

news desk
Last updated: February 3, 2026 10:02 am
news desk
Share
SHARE

अमेरिका द्वारा रूस से तेल खरीद को लेकर लगाए गए टैरिफ और अन्य व्यापारिक मतभेदों के कारण लंबे समय से अटकी भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कई महीनों की अनिश्चितता और बढ़ते व्यापारिक दबाव के बाद भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से लंबित व्यापार समझौता आखिरकार तय हो गया है।

इस समझौते की घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर हुई बातचीत के बाद की।

इस पूरे मामले पर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए लिखा,
“आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। वह मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली व सम्मानित नेता हैं। प्रधानमंत्री मोदी के प्रति दोस्ती और सम्मान के कारण, और उनके अनुरोध पर, हमने तुरंत प्रभाव से अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति जताई है, जिसके तहत अमेरिका अब रेसिप्रोकल टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा।”

अमेरिकी टैरिफ 18% पर तय

ट्रंप ने बताया कि दोनों देशों के बीच हुई बातचीत के बाद भारत से आयात होने वाली वस्तुओं पर लगाए जाने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे पहले व्यापारिक दबाव के चलते यह टैरिफ 25 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया था।समझौते के तहत अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर लगाया गया अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ भी हटा दिया है, जो भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने के कारण लगाया गया था। अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत द्वारा रूस से तेल की खरीद बंद करने पर सहमति जताने के बाद इस अतिरिक्त शुल्क को समाप्त करने का फैसला लिया गया है।

पिछले टैरिफ फैसले से पीछे हटा अमेरिका

यह नया समझौता अमेरिका के उस फैसले से पीछे हटने जैसा है, जो अगस्त 2025 में लिया गया था। उस समय अमेरिका ने भारत से निर्यात होने वाले उत्पादों पर कुल टैरिफ बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक कर दिया था। इस फैसले से इंजीनियरिंग सामान, कपड़ा उद्योग, केमिकल्स और ऑटो पार्ट्स जैसे प्रमुख सेक्टरों पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका जताई जा रही थी।

अमेरिका से क्या-क्या खरीदेगा भारत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर से अधिक मूल्य की वस्तुओं की खरीद करेगा। इसमें ऊर्जा, तकनीक, कृषि उत्पाद, कोयला और अन्य सामान शामिल होंगे। इसके साथ ही भारत ने अमेरिकी उत्पादों पर लगाए गए टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को चरणबद्ध तरीके से शून्य तक लाने पर काम करने की प्रतिबद्धता भी जताई है।

पीएम मोदी ने जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समझौते का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अब “Made in India” उत्पादों पर केवल 18 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। पीएम मोदी ने इसे 1.4 अरब भारतीयों के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक घोषणा बताया।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Donald Trump India Tariff, India Russia Oil Issue, India US trade deal, Made in India Export, Reciprocal Tariff 18 Percent, US India Relations, US tariff on India, भारत अमेरिका व्यापार समझौता, भारत पर अमेरिकी टैरिफ, मोदी ट्रंप फोन बातचीत
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ये हैं दुनिया की 5 सबसे अमीर और ग्लैमरस महिलाएं! कौन हैं वो 5 सुपरवुमन जिन्होंने एक्टिंग, म्यूजिक और बिजनेस से रचा अरबों का इतिहास, भारत की ये स्टार भी है लिस्ट में शामिल
Next Article प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सवाल, कहा-‘जो इसे फायदेमंद मान रहे हैं, वे बहुत भोले हैं’

फीचर

View More

ठंड का महाद्वीप बना तपता तंदूर! 1300 से ज्यादा मौतें, पिघलती सड़कें-उखड़ती पटरियां… जानिए यूरोप में क्यों मचा गर्मी का महाविनाश

नई दिल्ली: जिस तापमान को भारत में सामान्य गर्मी माना जाता है, वही इस समय यूरोप के लिए जानलेवा साबित…

By vineet verma 6 Min Read

पुराने घरों के दरवाजे इतने छोटे और नीचे क्यों होते थे? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: अगर आपने गांवों या पुराने समय के बने घरों को…

3 Min Read

ट्रंप की नई टैरिफ चेतावनी से मची हलचल! अमेरिकी टेक कंपनियों पर टैक्स लगाने वाले देशों को 100% शुल्क की धमकी, जानिए भारत पर कितना असर

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई व्यापारिक चेतावनी ने एक बार…

4 Min Read

विचार

View More

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को लेकर एक वायरल पोस्ट…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

Bombay High Court: “पुलिस जनता की सेवक है, PM या CM की नहीं”-‘सरकार मुर्दाबाद’ के नारों पर बॉम्बे हाई कोर्ट की सबसे सख्त टिप्पणी, तड़ीपार का आदेश रद्द

मुंबई। लोकतंत्र में असहमति और विरोध के अधिकार को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक बेहद कड़ा और नजीर बनने…

4 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

Ram Mandir Scam: ‘पीएम मोदी से हो गई बात, जेल जा सकते हैं चंपत राय…’ राम मंदिर चंदा चोरी पर विनय कटियार का सबसे विस्फोटक दावा!

लखनऊ। राम मंदिर आंदोलन के अगुआ रहे पूर्व सांसद विनय कटियार ने सीधे तौर पर माना है कि राम मंदिर…

4 Min Read
EntertainmentTrending News

‘Alpha’ रिव्यू! आलिया-शरवरी का ‘स्पाई’ स्वैग और ऋतिक का सरप्राइज, पर क्या फिल्म में है दम?

YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड फिल्म 'Alpha' आखिरकार सिनेमाघरों में आ चुकी है। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ पहली…

2 Min Read
Trending Newsराज्य

मजाक पड़ा भारी! BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा बंद करने वाले प्रैंकर्स के पीछे पड़ी पुलिस, लगेगा 5 लाख का जुर्माना

सोशल मीडिया पर 'व्यूज' और 'लाइक्स' की भूख लोगों से क्या-कुछ नहीं करवा रही है। आजकल इंटरनेट पर "टिर्री प्रैंक"…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?