Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: बोलीविया में दर्दनाक विमान हादसा: ला पाज के पास एल अल्टो में एयरफोर्स का हरक्यूलिस C-130 क्रैश, 15 की मौत
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > बोलीविया में दर्दनाक विमान हादसा: ला पाज के पास एल अल्टो में एयरफोर्स का हरक्यूलिस C-130 क्रैश, 15 की मौत
Trending Newsवर्ल्ड

बोलीविया में दर्दनाक विमान हादसा: ला पाज के पास एल अल्टो में एयरफोर्स का हरक्यूलिस C-130 क्रैश, 15 की मौत

news desk
Last updated: February 28, 2026 10:36 am
news desk
Share
बोलीविया में एयरफोर्स विमान क्रैश, 15 की मौत
बोलीविया में एयरफोर्स विमान क्रैश, 15 की मौत
SHARE

दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया में एक भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को हिला दिया। राजधानी ला पाज के समीप स्थित एल अल्टो शहर में बोलीविया वायुसेना का हरक्यूलिस C-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में 15 लोग मारे गए और जबकि कम से कम 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें दुर्घटना के बाद का भयावह मंजर देखा जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसा स्थानीय समयानुसार शाम करीब 6 बजे हुआ। शुरुआती जानकारी में बताया गया है कि विमान लैंडिंग या टेकऑफ के दौरान रनवे पर नियंत्रण खो बैठा और फिसलते हुए एयरपोर्ट की बाउंड्री फेंसिंग को तोड़कर बाहर निकल गया। इसके बाद विमान पास की सड़क पर जा गिरा, जहां वह कई कारों और अन्य वाहनों से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

दमकल विभाग के प्रमुख पावेल टोवर ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतकों में कितने लोग विमान में सवार थे और कितने लोग सड़क पर मौजूद वाहनों में थे। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इस हादसे से जुड़ी एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सैन्य विमान देश के अलग-अलग हिस्सों में नए बैंक नोट पहुंचाने जा रहा था। दुर्घटना के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में नोट बिखरे नजर आए, जिनके वीडियो भी सामने आए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने इन दृश्यों को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि विमान ने सांता क्रूज़ शहर से उड़ान भरी थी और एल अल्टो एयरपोर्ट पर उतरते समय हादसे का शिकार हो गया। वहीं, बोलिवियाई रक्षा मंत्रालय के हवाले से स्थानीय मीडिया ने पुष्टि की है कि विमान आंतरिक क्षेत्रों में मुद्रा आपूर्ति के मिशन पर था।

राष्ट्रीय एयरलाइन ने भी बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान उसके बेड़े का हिस्सा नहीं था। हादसे के बाद एहतियातन एल अल्टो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Bolivia Air Force, Bolivia plane crash, Breaking International News, currency transport plane, El Alto airport accident, El Alto international airport, Hercules C-130 crash, IndianPressHouse, La Paz news, military aircraft हादसा, runway accident, Santa Cruz flight, South America news, Trending
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कोर्ट के आदेश से जब्त लैंबॉर्गिनी वापस कानपुर लैंबॉर्गिनी केस: 8.30 करोड़ की अंडरटेकिंग पर कोर्ट ने कार रिलीज़ करने का दिया आदेश
Next Article राज्यसभा चुनाव तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव: तृणमूल का बड़ा दांव, बाबुल सुप्रियो से लेकर पूर्व डीजीपी और फिल्म स्टार तक मैदान में

फीचर

View More

भारत का ‘पहला गांव’ माणा जहां रौद्र रूप में दिखती है सरस्वती, 25 साल पुरानी चाय की दुकान भी बनी खास पहचान; जानें इस गांव की अनसुनी कहानी

चमोली: उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है और यहां मौजूद हर इलाके की अपनी अलग पौराणिक और ऐतिहासिक पहचान है।…

By vineet verma 5 Min Read

18 साल का वो इंकलाबी, जिसकी फांसी के बाद राख चुराने की मच गई थी होड़: पढ़ें खुदीराम बोस के बलिदान की अमर गाथा

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में ऐसे कई नायक हुए हैं जिन्होंने अपनी…

6 Min Read

Jharkhand Student Protest: पिता शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर बेटे हेमंत के खिलाफ क्यों उतरे छात्र? समझिए पूरा विवाद

रांची में 10 अगस्त को हुए छात्र आंदोलन ने झारखंड की राजनीति…

8 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

‘यह ओछी और दलित विरोधी मानसिकता है…’! हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद “मंच शुद्धिकरण” पर कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में मल्लिकार्जुन खड़गे की “विजय शंखनाद” रैली के बाद एक हिंदू संगठन द्वारा हिंदू संगठन विरोधी…

3 Min Read
Trending Newsबाजार

शेयर बाजार में ‘ब्लैक आउट’ जैसी हलचल! मिडिल ईस्ट क्राइसिस के बीच औंधे मुंह गिरा सेंसेक्स-निफ्टी

भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन राहत भरा नहीं रहा। मिडिल ईस्ट में लगातार गहराते भू-राजनीतिक तनाव और…

2 Min Read
Trending News

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के बाद लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित; पूरे सत्र रहा हंगामा

20 जुलाई से शुरू हुआ संसद का मॉनसून सत्र 13 अगस्त 2026 को भारी हंगामे और राजनीतिक गतिरोध के बीच…

3 Min Read
Trending Newsक्राइम

रांची विधानसभा घेराव में बड़ा एक्शन, 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR; 100 नामजद, 500 की पहचान बाकी

झारखंड की राजधानी रांची में विधानसभा घेराव के दौरान हुए हंगामे और पुलिस-प्रदर्शनकारियों की झड़प के बाद पुलिस ने बड़ा…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?