Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: गोरखपुर में ‘टोमेटो फीवर’ की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में, किन बच्चों को प्रभावित करता है ये रहस्मयी बुखार?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > गोरखपुर में ‘टोमेटो फीवर’ की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में, किन बच्चों को प्रभावित करता है ये रहस्मयी बुखार?
Latest News

गोरखपुर में ‘टोमेटो फीवर’ की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में, किन बच्चों को प्रभावित करता है ये रहस्मयी बुखार?

news desk
Last updated: September 8, 2025 3:10 pm
news desk
Share
गोरखपुर में 'टोमेटो फीवर' की दस्तक
गोरखपुर में 'टोमेटो फीवर' की दस्तक
SHARE

गोरखपुर: जिले में छोटे बच्चों के बीच टोमेटो फीवर नाम की एक नई और रहस्यमयी बीमारी काफी तेज़ी से फ़ैल रही है. यह बीमारी बेहद तेजी से नवजात शिशुओं से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को प्रभावित कर रही है. ऐसे में शहर का स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है और सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

क्या है टोमेटो फीवर?

इस बीमारी के दौरान बच्चों में तेज बुखार, शरीर पर जलन के साथ लाल रंग के फोड़े और दाने के रूप में दिखाई देते हैं. जो देखने में टमाटर जैसे लगते हैं. इसी वजह से इसे टोमेटो फीवर नाम दिया गया है. आमतौर पर यह लक्षण छोटे बच्चों में ज्यादा देखे जा रहे हैं. खासकर उन बच्चों में जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है. गोरखपुर के खोराबार ब्लॉक के कुछ स्वास्थ्य केंद्रों पर अब तक ऐसे लक्षणों वाले 9 बच्चों की पहचान की जा चुकी है. हालांकि इन मामलों की पुष्टि के लिए अभी मेडिकल परीक्षण जारी हैं. लेकिन इतने कम समय में एक साथ कई केस सामने आने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है. स्वास्थ्य टीमों को मौके पर भेजा गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

विशेषज्ञों की राय

जिला अस्पताल गोरखपुर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव कुमार गणेश ने बताया कि ये बीमारी फिलहाल ये बीमारी सिर्फ छोटे बच्चों में देखी जा रही है. डॉ. गणेश के अनुसार, बच्चों का इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कारण यह फ्लू उन्हें जल्दी अपनी चपेट में ले रहा है. डॉ. ने बताया कि शुरुआती लक्षणों में बच्चों के शरीर पर छोटे-छोटे दाने निकलते हैं. जो बाद में फफोलों में बदल जाते हैं. अगर समय रहते इलाज न हो, तो यह संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है.

स्वास्थ्य विभाग का एक्शन प्लान

टोमेटो फीवर के संभावित प्रसार को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. विभाग की ओर से कहा गया है कि सभी अस्पतालों को सतर्क कर दिया गया है, और चिकित्सकों की टीमें तैयार हैं. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जानकारी और जागरूकता फैलाई जा रही है ताकि लोग समय रहते लक्षणों को पहचान सकें और इलाज करवा सकें.

डॉ. गौरव कुमार गणेश ने बताया कि यदि बच्चे के शरीर पर लाल रंग के दाने या फफोले दिखें, मुंह, हाथ या पैरों पर चकत्ते उभर आएं, साथ ही बुखार, कमजोरी, सुस्ती और भूख न लगने जैसे लक्षण नजर आएं, तो इसे हल्के में न लें. इन लक्षणों को देखते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. डॉ. गौरव कुमार गणेश ने सलाह दी है कि माता-पिता किसी भी स्थिति में घरेलू इलाज या देसी दवाओं का सहारा न लें, क्योंकि इससे समस्या और बढ़ सकती है. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में विशेषज्ञ की राय लेना ही सबसे सुरक्षित और सही कदम है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: :#TomatoFever, #ChildCare, #ChildHealth, #DiseaseAwareness, #Gorakhpur, #HealthAlert, #Healthcare, #HealthDepartment, #IndianHealth, #indianpresshouse, #InfectiousDisease, #MedicalNews, #ParentsGuide, #PublicHealth, #ViralFever, #ViralOutbreak
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article स्वतंत्रता सेनानी गोपाल चंद्र मुखर्जी स्वतंत्रता सेनानी गोपाल चंद्र मुखर्जी के पोते की हाईकोर्ट में याचिका फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’में दादा की छवि बिगाड़ने का लगाया आरोप!
Next Article क्या सच में रूस ने विकसित कर ली है कैंसर की वैक्सीन, भारत क्यों कर रहा है इस वैक्सीन का इंतजार? क्या सच में रूस ने विकसित कर ली है कैंसर की वैक्सीन, भारत क्यों कर रहा है इस वैक्सीन का इंतजार?

फीचर

View More

स्मार्टफोन की लत बनी मानसिक बीमारी: 13 साल के बच्चे का 12 घंटे गेम खेलना डराने वाला सच, जानिए कैसे करें बचाव

आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के हाथ में स्मार्टफोन आम बात हो गई है। ऑनलाइन…

By Shivani Kalani 4 Min Read

नैनीताल-मसूरी की भीड़ से हैं परेशान? उत्तराखंड की इन 3 खूबसूरत जगहों पर बिताएं सुकून के पल, यादगार बनेगा सफर

नई दिल्ली: उत्तराखंड की वादियां, पहाड़ों से आती ठंडी हवाएं और प्रकृति…

4 Min Read

कैंसर मरीजों के लिए राहत की खबर: 20 से 70% तक घटेंगे दवाइयों के दाम

अक्सर कहा जाता है कि बीमारी सिर्फ शरीर की परीक्षा नहीं लेती,…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Latest News

दिल्ली प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेट्रो और इंटरनेट सेवाएं बहाल करने का निर्देश, केंद्र से मांगा हलफनामा

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने और सुरक्षा प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया…

6 Min Read
Trending Newsसियासी

दिल्ली प्रदर्शन मामले में CJP के तीन नेता आज मजिस्ट्रेट के सामने होंगे पेश, सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई

नई दिल्ली । दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कॉकरोच जनता…

4 Min Read
Latest Newsउत्तर प्रदेशराज्य

संडीला के 30 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में, कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने पीड़ितों से मिलकर प्रशासन से त्वरित राहत की मांग की

हरदोई: जनपद हरदोई के संडीला विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता…

3 Min Read
Latest Newsधर्म

शारदीय नवरात्रि 2026: कलश स्थापना के लिए जान लें शुभ समय, इस मुहूर्त में करें घटस्थापना

नई दिल्ली: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शुरू हो रहा है। नौ दिनों तक चलने…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?