Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: Aaj Ka Mausam: आंधी-तूफान के साथ होगी झमाझम बारिश, 19 राज्यों के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > Aaj Ka Mausam: आंधी-तूफान के साथ होगी झमाझम बारिश, 19 राज्यों के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट
Latest News

Aaj Ka Mausam: आंधी-तूफान के साथ होगी झमाझम बारिश, 19 राज्यों के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

vineet verma
Last updated: June 5, 2026 8:18 am
vineet verma
Share
SHARE

नई दिल्ली: देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। केरल में मानसून की एंट्री के साथ कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और तूफान का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में हुई बारिश ने जहां भीषण गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी तरफ लोगों की परेशानियां भी बढ़ा दी हैं। कई जगह पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिर गए और सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग ने 5 जून के लिए 19 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की संभावना है।

Contents
19 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्टदिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में चेतावनीइन जिलों में ऑरेंज अलर्टइन जिलों में येलो अलर्टबिहार और झारखंड में भी बिगड़ेगा मौसममध्य प्रदेश में पांच दिन तक असर दिखाएगा मौसमउत्तराखंड और हिमाचल में भी अलर्ट

19 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और असम में आंधी, बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है।

पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। वहीं पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 से 6 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई इलाकों में भी मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में 5 जून को भी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। दोपहर तक कई इलाकों में तेज बारिश, आंधी और गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने की संभावना जताई गई है। हवा की रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

6 जून को भी मौसम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। राजधानी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में चेतावनी

उत्तर प्रदेश में भी मौसम विभाग ने आंधी, बारिश और बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की है। राज्य के 38 जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। इनमें 21 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

मथुरा, आगरा, बरेली, बदायूं, मेरठ, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर, कानपुर, लखनऊ, रामपुर, सीतापुर और शाहजहांपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम का असर देखने को मिलेगा।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

आजमगढ़, मऊ, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, औरैया और बिजनौर में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

बिहार और झारखंड में भी बिगड़ेगा मौसम

बिहार में 5 जून को तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। राज्य के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं झारखंड के रांची, जामताड़ा, दुमका, साहिबगंज, बोकारो, धनबाद, सरायकेला, गिरिडीह और पलामू समेत कई जिलों में तेज बारिश का अनुमान है।

इन क्षेत्रों में हवा की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

मध्य प्रदेश में पांच दिन तक असर दिखाएगा मौसम

मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बारिश, आंधी और ओले गिरने की संभावना जताई है। कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। कई इलाकों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि की घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं।

उत्तराखंड और हिमाचल में भी अलर्ट

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 5 और 6 जून को मौसम खराब रहने की संभावना है। उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, अल्मोड़ा, देहरादून, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और चमोली में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, चंबा, कांगड़ा, सोलन, लाहौल और स्पीति में भी तेज बारिश और तूफानी हवाओं की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Aaj Ka Mausam, Aaj Ka Weather, Bihar Weather, Delhi NCR Rain, Delhi Weather, Heavy Rain Alert, Heavy Rainfall, Himachal Weather, IMD Alert, IMD Weather Forecast, India weather news, Mausam Samachar, Mausam Update, Monsoon 2026, Monsoon News, Monsoon Update, MP Weather, Rain Alert, Rainfall Alert, storm alert, Thunderstorm Alert India, Thunderstorm Warning, Today Weather News, UP Rain Alert, UP Weather, Uttarakhand Weather, Weather Forecast, Weather Update, Weather Warning
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article पेट्रोल से छुटकारे की दिशा में बड़ा कदम! मारुति ने लॉन्च की भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार, जानिए कितना कम हो सकता है ईंधन खर्च
Next Article India-US Trade Deal पर बड़ा बयान, ट्रंप ने फिर की मोदी की तारीफ, बोले- PM मोदी मेरे अच्छे दोस्त, समझौता होकर रहेगा

फीचर

View More

जन्माष्टमी पर कान्हा की वो बांसुरी, जिसकी तान पर मिट गईं मजहब की दीवारें… रसखान से बिस्मिल्लाह खान तक हुए कृष्ण के दीवाने

मथुरा: जन्माष्टमी के मौके पर देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम है। मंदिरों से लेकर घरों तक कान्हा…

By vineet verma 9 Min Read

दही-हांडी की मटकी में छिपा है कान्हा की बाल लीला का राज, जानिए कैसे शुरू हुआ ये रिवाज

आखिरकार वह दिन आ ही गया, जिसका भक्तों को पूरे साल बेसब्री…

3 Min Read

Makkah Pact: क्या मक्का समझौते से एशिया में बनेगा ‘इस्लामिक नाटो’? भारत और वैश्विक शक्तियों की पैनी नज़र

क्या वेस्ट एशिया अब NATO जैसी सैन्य ताकत का नया केंद्र बनने…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

EntertainmentLatest News

‘मिर्जापुर द मूवी’ खत्म, लेकिन कहानी का खेल बाकी! पोस्ट-क्रेडिट में मुन्ना-गुड्डू के एक ही लड़की पर अटके दिल ने मचाया बवाल, अब आगे क्या होगा?

मिर्जापुर: ‘मिर्जापुर द मूवी’ सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है और फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसका पोस्ट-क्रेडिट सीन भी चर्चा…

5 Min Read
EntertainmentLatest News

रणबीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’ का शूट हुआ खत्म, अब इस दिन मचेगा बॉक्स ऑफिस पर घमासान; सामने होगी ऋषभ शेट्टी की फिल्म

मुंबई: संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रणबीर कपूर, आलिया…

5 Min Read
EntertainmentLatest News

कालीन भैया को मारने पहुंचा असली दुश्मन, फिर पलट गई पूरी बाजी… ‘मिर्जापुर द मूवी’ के क्लाइमैक्स में बीना भाभी का ऐसा ट्विस्ट कि उड़ जाएंगे होश

मिर्जापुर: 'मिर्जापुर द मूवी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म में पुराने किरदारों के साथ कहानी को एक…

5 Min Read
Latest Newsधर्म

गोगा नवमी पर क्यों होती है नाग देवता और गोगाजी की पूजा? संतान की लंबी उम्र से परिवार की खुशहाली तक, जानें पूजा विधि और मान्यता

जयपुर: भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी को मनाई जाने वाली गोगा नवमी इस साल 5 सितंबर, शनिवार को है। यह…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?