Trending News

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में आज निर्णायक दिन! चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगा फैसला, आखिरी वक्त में बदली गई ट्रस्ट बैठक की लोकेशन

नई दिल्ली: अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े कथित विवाद के बीच सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक होने जा रही है। कथित चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच आयोजित इस बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर फैसला लिया जा सकता है। इसके साथ ही मामले में गठित एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

बैठक से पहले बदला गया आयोजन स्थल

पहले यह बैठक ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के मठ मणिराम छावनी में प्रस्तावित थी, लेकिन अंतिम समय में इसका स्थान बदल दिया गया। अब बैठक सोमवार दोपहर 3 बजे श्रीराम मंदिर परिसर में आयोजित होगी। मंदिर प्रशासन की ओर से सभी ट्रस्ट सदस्यों को बैठक की सूचना भेज दी गई है।

कोषाध्यक्ष ने सभी सदस्यों से शामिल होने की अपील की

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरि ने नियमित और पदेन सदस्यों से बैठक में शामिल होने का आग्रह किया है। सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास स्वास्थ्य कारणों से और वरिष्ठ ट्रस्टी के. परासरन उम्र संबंधी वजहों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हो सकते हैं।

चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर रहेगा सबकी नजर

बैठक का सबसे अहम एजेंडा ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा द्वारा दिए गए इस्तीफों पर निर्णय लेना माना जा रहा है। कथित चढ़ावा विवाद के बाद दोनों के इस्तीफे चर्चा का विषय बने हुए हैं और अब ट्रस्ट इस पर अंतिम फैसला ले सकता है।

एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट पर भी होगी चर्चा

बैठक में कथित चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट के प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई और आवश्यक निर्णयों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

श्रद्धालुओं की सुविधाओं से लेकर वित्तीय समीक्षा तक कई अहम मुद्दे एजेंडे में

ट्रस्ट की बैठक में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए भविष्य की व्यवस्थाओं पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय और लेखा-जोखा की समीक्षा, प्रशासनिक व्यवस्था तथा संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा प्रस्तावित है।

 

vineet verma

Recent Posts

कोलकाता भगदड़ पर TMC ने उठाए सुरक्षा इंतजामों पर सवाल, शुभेंदु अधिकारी से मांगा इस्तीफा

कोलकाता: चोरबागान दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़ की घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बीजेपी…

3 hours ago

कोलकाता के दुर्गापूजा पंडाल में कैसे मची भगदड़? पुलिस ने बताई वजह, 18 लोगों की मौत की खबर

कोलकाता: चोरबागान सार्वजनिन दुर्गापूजा पंडाल में शनिवार शाम बारिश के बीच भारी भीड़ जमा होने…

3 hours ago

कोलकाता में बारिश के बीच दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत; प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसे बिगड़े हालात

कोलकाता: उत्तर कोलकाता के चोरबागान दुर्गापूजा पंडाल में शनिवार शाम बारिश के बीच भारी भीड़…

3 hours ago

नवरात्रि में तिथियों का बड़ा फेरबदल! एक ही दिन अष्टमी-नवमी, जानें कन्या पूजन का सही समय

आश्विन मास की शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी और महानवमी का पर्व सबसे महत्वपूर्ण माना जाता…

3 hours ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा; 27 को गैरसैंण में विधानसभा का घेराव

नई दिल्ली: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल…

4 hours ago

भगवंत मान के रिश्तेदार से जुड़े मामले में ED की कार्रवाई, दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके गए अमरदीप सिंह ग्रेवाल

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के परिवार से जुड़े पंजाबी फिल्म निर्माता अमरदीप…

4 hours ago