Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का शंखनाद, उद्घाटन समारोह के टिकट लॉन्च
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > खेल > यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का शंखनाद, उद्घाटन समारोह के टिकट लॉन्च
खेल

यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का शंखनाद, उद्घाटन समारोह के टिकट लॉन्च

news desk
Last updated: July 20, 2026 5:57 pm
news desk
Share
SHARE

लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का शंखनाद सोमवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हो गया। भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि अवनीश अवस्थी (सलाहकार माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश) ने लीग के उद्घाटन समारोह के टिकटों की लॉन्चिंग की।

इकाना स्टेडियम में 14 अगस्त को होने वाले उद्घाटन समारोह में सुप्रसिद्ध सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा तथा प्रसिद्ध गायिका जैस्मीन सैंडलास अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं भव्य ड्रोन शो व आतिशबाजी से ऐसा भव्य नजारा पेश किया जाएगा जो यूपी में पहली बार दिखेगा। समारोह का संचालन सुप्रसिद्ध एंकर जतिन सप्रू करेंगे।

इसके साथ ही उद्घाटन की 4000 टिकट रियायती रेट पर लांच की गई। इसमें अपर ब्लाक की टिकट 349 रुपए व लोअर विंग की टिकट 499 रुपए की होंगी, जो पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होगा। यह टिकट ई- ड्रिस्टिट एप पर भी मिलेंगे।

मुख्य अतिथि अवनीश अवस्थी ने लीग के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में भी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार लीग में छह टीमें भाग ले रही हैं, जिससे प्रदेश के युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बार फिर बड़ा मंच मिलेगा।

उन्होंने अपने संबोधन में खेलों के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में खेल अधोसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है। लीग के समापन के बाद कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके अलावा वाराणसी का नया अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम भी जल्द प्रदेश को समर्पित किया जाएगा, जबकि गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास पहले ही किया जा चुका है। आने वाले समय में प्रदेश को कई आधुनिक खेल सुविधाएं मिलने वाली हैं।


मुख्य अतिथि ने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने पर भी जोर देते हुए सुझाव दिया कि यूपी टी-20 लीग की तर्ज पर महिला लीग भी शुरू की जानी चाहिए, जिसमें शुरुआती चरण में कम से कम चार टीमों को शामिल किया जाए। इसमें कानपुर की टीम ली जाये तो मैं इसमें पूरा सहयोग करुंगा। इस पर यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि इस दिशा में गंभीरता से विचार किया जाएगा।

उन्होंने पैरा तीरंदाज शीतल देवी के संघर्ष और उपलब्धियों की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि शीतल देवी ने अपने अदम्य साहस और प्रतिभा से देश का नाम रोशन किया है तथा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनी हैं। उन्होंने पैरालंपिक की कांस्य पदक विजेता व विश्व चैंपियनयशिप की स्वर्ण विजेता तीरंदाज शीतल देवी का जिक्र किया जिन्होंने पैरों से निशाना लगाते हुए पदक जीता।

स्वागत भाषण में यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि पहली बार लीग का आयोजन दो शहरों में किया जा रहा है। पहला चरण 14 से 26 अगस्त तक लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जहां उद्घाटन समारोह सहित कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद दूसरा चरण 28 अगस्त से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां 12 मैच खेले जाएंगे।

लीग का फाइनल मुकाबला 6 सितंबर को कानपुर में भव्य समापन समारोह के साथ खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजेगा।

समारोह में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला, इकाना स्टेडियम के सीएमडी उदय सिन्हा, एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित चटर्जी, मीडिया मैनेजर मोहम्मद फहीम, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ‘जवान’ डायरेक्टर Atlee भी हुए रणबीर-यश की ‘रामायण’ के दीवाने! रिव्यु करते हुए कह दी ये बात
Next Article  जुलाई को एंट्री मारेगा Samsung नया फ्लैगशिप Galaxy Z Flip 8 फ्लिप फोन! कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

फीचर

View More

रावण के 10 सिर दर्शाते हैं इंसान की ये 10 बुराइयां, जानिए क्या हैं इनके अर्थ

नवरात्रि की नौ पावन रात्रियों के बाद विजयादशमी का शुभ अवसर हमारे जीवन में एक नई ऊर्जा और सीख लेकर…

By Shivani Kalani 5 Min Read

खेती के साथ बंपर कमाई का मौका: बेहद कम लागत में शुरू करें केंचुआ खाद का बिजनेस, जानें पूरी प्रोसेस और प्रॉफिट

खेती किसानी के साथ यदि अतिरिक्त आमदनी का जरिया तलाश रहे हैं,…

4 Min Read

Europe Protests 2026: 2017 में UAE के मंत्री ने कट्टरपंथ पर दी थी चेतावनी, फ्रांस में हिंसा के बाद फिर चर्चा में बयान

फ्रांस में महंगाई, महंगी जीवनशैली और सार्वजनिक सेवाओं को लेकर हुए प्रदर्शनों…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

Sheetal Devi World Record: शीतल देवी ने रचा इतिहास, 19 साल की उम्र में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, एशियन पैरा गेम्स के फाइनल में पहुंचीं

भारत की पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया का ध्यान खींचा…

4 Min Read
Trending Newsखेल

प्रज्ञान ओझा बने टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर, सचिन तेंदुलकर के आखिरी टेस्ट में चमके थे, फिर अचानक खत्म हुआ करियर

अजीत अगरकर के बाद चयन समिति की कमान संभालने का दावा, शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और रमेश…

5 Min Read
खेल

एशियन पैरा गेम्स 2026: क्वार्टर फाइनल में पहुंची प्रेम कुमार अले और अबू हुबैदा की जोड़ी, मलेशिया से होगा मुकाबला

पुरुष युगल WH1-WH2 वर्ग में भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों की नजर सेमीफाइनल और पदक की दावेदारी मजबूत करने पर, लखनऊ…

3 Min Read
Trending Newsखेल

रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार का ऐतिहासिक धमाका, नाबाद 400 रन बनाकर रचा इतिहास

मिजोरम के बल्लेबाज ने नागालैंड के खिलाफ 517 गेंदों में जड़े नाबाद 400 रन, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह उपलब्धि…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?