Entertainment

“Thukra Ke Mera Pyaar” सीजन 2 में दिखा भरपूर ड्रामा! इस बार इंतकाम नहीं, सीधे ‘सियासत’ पर होगा वार

OTT पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, पॉलिटिकल दांव-पेंच और ‘ठुकरा के मेरा प्यार…’ टाइप क्लासिक बदले वाली कहानियों के शौकीन हैं आप भी, तो JioHotstar आपके लिए इसका पार्ट-2 लेकर आ चुका है। “Thukra Ke Mera Pyaar Season 2” स्ट्रीम हो रहा है। लेकिन क्या यह सीजन पिछले पार्ट की तरह ही इम्पैक्टफुल है या सिर्फ एक घिसा-पिटा रिपीट टेलीकास्ट होगा आईये जानते है।

कहानी में क्या है नया ट्विस्ट?

सीजन 2 की शुरुआत वहीं से होती है, जहां पिछला सीजन खत्म हुआ था। कुलदीप “धवल ठाकुर” अपने किए पर पछता रहा है,आखिर बदले की इस रेस में उसने शानविका के पिता और पति दोनों को खो दिया है।

लेकिन असली यू-टर्न लेती है शानविका “संचिता बसु”। इस बार वो सिर्फ रोने-धोने वाली पीड़ित नहीं है, बल्कि एक ‘पावरहाउस’ बनकर उभरी है। शानविका अब सीधे ‘सीतारपुर’ की गंदी राजनीति में उतर चुकी है, जहाँ उसका मुकाबला है वहाँ के बाहुबली दादू “रवि साह” से। फिलहाल इसके 4 एपिसोड्स रिलीज किए गए हैं, जिनका एंड एक ऐसे तगड़े सस्पेंस पर होता है जो आपको अगले एपिसोड्स का इंतजार करने पर मजबूर कर देगा।

वो बातें जो स्क्रीन पर ‘हिट’ रहीं

इस सीरीज का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है इसकी पेसिंग। हर एपिसोड 30 मिनट से कम का है। कहानी बिना किसी फालतू ड्रामे के सीधे मुद्दे पर रहती है, जिससे आपका स्क्रीन-टाइम बोरिंग नहीं होता। संचिता बसु ने एक स्ट्रॉन्ग, रिवेंज-मोड वाली लड़की के किरदार में जान फूंक दी है। वहीं, धवल ठाकुर का गिल्ट-ट्रिप वाला कशमकश स्क्रीन पर साफ दिखता है। लेकिन महफिल लूटने का काम किया है विलेन बने रवि साह ने, जिनकी स्क्रीन प्रेजेंस काफी डरावनी और दमदार है।

कहाँ चूक गई सीरीज?

क्रिटिक्स का कहना है की भले ही मेकर्स ने इसमें सस्पेंस और थ्रिलर का तड़का लगाने की पूरी कोशिश की है, लेकिन कहानी बहुत हद तक प्रेडिक्टेबल है। कई जगह आपको बॉलीवुड की पुरानी फिल्मों या ‘शादी में जरूर आना’ वाले ढर्रे की याद आने लगेगी। कुछ भी ऐसा ‘आउट ऑफ द बॉक्स’ नहीं है जो आपने पहले कभी न देखा हो।

रोमांस, रिवेंज और पॉलिटिक्स की इस खिचड़ी का स्वाद कहीं-कहीं फीका पड़ जाता है, क्योंकि राइटिंग में वो धार नहीं दिखती जो एक कल्ट थ्रिलर में होनी चाहिए।

news desk

Recent Posts

बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर संग शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कपल की पिक्चर्स

बिग बॉस 'OTT 2' की लाइमलाइट से सीधे दिलों पर राज करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री…

3 hours ago

DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP का दबदबा; जानें कौन बना नया छात्रसंघ अध्यक्ष

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ चुके हैं। 18 सितंबर…

3 hours ago

उज्जैन से किराए की कार लेकर मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु, अचानक आए उफनते नाले ने उजाड़ दिया पूरा परिवार

एक तरफ आस्था और दर्शन की उमंग, तो दूसरी तरफ मौत का ऐसा खौफनाक मंजर…

7 hours ago

‘थामा’ को लेकर भरी महफिल में समय रैना ने किया नवाजुद्दीन सिद्दीकी को रोस्ट, अभिनेता के बेबाक जवाब ने लूटी महफिल

मशहूर कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर शो ‘इंडियंस गॉट लेटेंट’ सीजन 2 के साथ एक…

8 hours ago

करीना की ‘दायरा’ को पहले ही दिन लगा झटका! 2283 शोज के बावजूद 1 करोड़ पर सिमटी कमाई, जानिए कैसी रही ओपनिंग

मुंबई: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत…

8 hours ago