Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: ये खबर आपको हैरान कर सकती है…मां के दूध में मिला कैंसर वाला जहर…जानें कैसे संभव
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > ये खबर आपको हैरान कर सकती है…मां के दूध में मिला कैंसर वाला जहर…जानें कैसे संभव
Trending Newsराज्य

ये खबर आपको हैरान कर सकती है…मां के दूध में मिला कैंसर वाला जहर…जानें कैसे संभव

news desk
Last updated: November 23, 2025 10:45 am
news desk
Share
SHARE

पटना. किसी भी नवजात शिशु के लिए मां का दूध सबसे सुरक्षित और पवित्र पोषण माना जाता है. लेकिन ज़रा सोचिए, अगर इसी दूध को लेकर यह कहा जाए कि इसमें ज़हर घुल गया है, तो आप चौंक उठेंगे. बिहार से एक ऐसी ही हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है, जिसने सभी को चिंता में डाल दिया है.

प्रतिष्ठित साइंस जर्नल नेचर में प्रकाशित एक अध्ययन में दावा किया गया है कि बिहार के छह जिलों में स्तनपान कराने वाली हर महिला के दूध में यूरेनियम पाया गया है. यह खुलासा बेहद चौंकाने वाला है और अब इससे जुड़ा खतरा सीधे बच्चों के शरीर तक पहुंचने की आशंका बढ़ा रहा है.

यह अध्ययन पटना स्थित महावीर कैंसर संस्थान के डॉक्टर अरुण कुमार और प्रोफेसर अशोक घोष के नेतृत्व में, नई दिल्ली एम्स के डॉक्टर अशोक शर्मा की टीम के सहयोग से अक्टूबर 2021 से जुलाई 2024 के बीच किया गया. जांच में जो तथ्य सामने आए, वे विशेषज्ञों को भी हैरान कर रहे हैं.

अध्ययन के तहत भोजपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार और नालंदा जिले की 17 से 35 वर्ष आयु वर्ग की 40 महिलाओं के स्तन दूध के नमूने लिए गए। जांच में सभी नमूनों में यूरेनियम-238 की मौजूदगी पाई गई.

सबसे अहम बात यह है कि दुनियाभर में मां के दूध में यूरेनियम की कोई सुरक्षित सीमा निर्धारित नहीं है. यानी वैज्ञानिक दृष्टि से इसकी किसी भी मात्रा को सुरक्षित नहीं माना जाता. रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक औसत प्रदूषण खगड़िया जिले में मिला, जबकि नालंदा का स्तर सबसे कम दर्ज किया गया.

कटिहार जिले में लिए गए एक नमूने में यूरेनियम का सबसे उच्च स्तर पाया गया.अध्ययन के अनुसार, लगभग 70% शिशु ऐसे स्तरों के संपर्क में आए, जो गंभीर गैर-कैंसरजन्य स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकते हैं.

विशेषज्ञों का कहना है कि सबसे बड़ा खतरा छोटे बच्चों के लिए है, क्योंकि उनके अंग अभी विकसित हो रहे होते हैं. ऐसे में उनका शरीर भारी धातुओं को तेजी से अवशोषित कर लेता है, और कम वजन होने के कारण थोड़ी-सी मात्रा भी कई गुना अधिक हानिकारक साबित हो सकती है।

मां के दूध तक कैसे पहुंचा यूरेनियम?

अध्ययन के सह-लेखक और एम्स के डॉक्टर अशोक शर्मा के अनुसार, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यूरेनियम आखिर पानी के स्रोतों तक पहुंचा कहां से. उन्होंने कहा, “हम इसके स्रोत के बारे में निश्चित नहीं हैं.

जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया भी इसकी वजह की जांच कर रहा है। लेकिन यह तथ्य कि यूरेनियम अब फूड चेन में प्रवेश कर चुका है और कैंसर, न्यूरोलॉजिकल बीमारियों तथा बच्चों के विकास पर असर डाल रहा है-यह बेहद गंभीर चिंता का विषय है.

हालांकि, वैज्ञानिकों ने यह भी स्पष्ट किया कि इस खतरे के बावजूद माताओं को स्तनपान बंद नहीं करना चाहिए। डॉक्टरों के अनुसार, मां का दूध अभी भी बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता और संपूर्ण विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषण है, और इसका कोई विकल्प नहीं है। इसे केवल चिकित्सकीय सलाह पर ही रोका जाना चाहिए.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BiharNews, #BiharStudy, #BreakingNews, #ChildHealthRisk, #EnvironmentalHazard, #HealthAlert, #MotherMilkContamination, #NatureJournal, #ToxicMilkShock, #UraniumReport, #ViralReport
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article यूक्रेन पर अमेरिका की नई चाल: अब क्यों बदल गया दृष्टिकोण?
Next Article दिल्ली वायु प्रदूषण AQI संकट दिल्ली में दमघोंटू हवा का प्रकोप! नौवें दिन भी वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’, कई इलाकों में AQI 450 के पार

फीचर

View More

18 साल का वो इंकलाबी, जिसकी फांसी के बाद राख चुराने की मच गई थी होड़: पढ़ें खुदीराम बोस के बलिदान की अमर गाथा

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में ऐसे कई नायक हुए हैं जिन्होंने अपनी जवानी देश के नाम कुर्बान कर दी, लेकिन…

By news desk 6 Min Read

Jharkhand Student Protest: पिता शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर बेटे हेमंत के खिलाफ क्यों उतरे छात्र? समझिए पूरा विवाद

रांची में 10 अगस्त को हुए छात्र आंदोलन ने झारखंड की राजनीति…

8 Min Read

2026 में महाविनाश या सिर्फ अफवाह? एलियंस, वर्ल्ड वॉर 3 और पुतिन को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों का पूरा ‘रियलिटी चेक’

नई दिल्ली। साल 2026 के बीतने में अब कुछ ही महीने बचे…

4 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

Parliament Monsoon Session: संसद गतिरोध पर अमित शाह का पहला बयान, बोले- विपक्ष चर्चा करे, हर सवाल का दूंगा जवाब

संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

UP Election 2027: संजय निषाद का मछली पर बयान, बोले- ‘बिना लहसुन-प्याज की मछली शाकाहारी’; सियासत गरमाने के आसार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 जैसे-जैसे करीब आ रहा है, नेताओं के बयानों से सियासी माहौल भी गरमाने लगा…

5 Min Read
Trending Newsबाजार

N चंद्रशेखरन का बड़ा फैसला, Tata Sons चेयरमैन के रूप में नहीं लेंगे अगला कार्यकाल; उत्तराधिकारी चुनने को कहा

टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अपने मौजूदा कार्यकाल के बाद Tata Sons के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति…

4 Min Read
Trending Newsअन्य

Mumbai Rain: कुर्ला में भूस्खलन से मचा हड़कंप, चॉल पर गिरा पहाड़ का हिस्सा; राहत-बचाव अभियान जारी

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बुधवार, 12 अगस्त की तड़के कुर्ला के चिराग नगर इलाके में…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?