Sign In
  • My Bookmarks
IPress House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: चीन के मकड़जाल में फंसी रेयर अर्थ मैटेरियल पर निर्भर दुनिया! अमेरिका से छीन कर चीन ने कैसे बनाई माइनिंग मोनोपोली?
Share
IPress HouseIPress House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
IPress House > Blog > Trending News > चीन के मकड़जाल में फंसी रेयर अर्थ मैटेरियल पर निर्भर दुनिया! अमेरिका से छीन कर चीन ने कैसे बनाई माइनिंग मोनोपोली?
Trending Newsवर्ल्ड

चीन के मकड़जाल में फंसी रेयर अर्थ मैटेरियल पर निर्भर दुनिया! अमेरिका से छीन कर चीन ने कैसे बनाई माइनिंग मोनोपोली?

Shivam yadav
Last updated: October 30, 2025 3:36 pm
Shivam yadav
Share
रेयर अर्थ मैटेरियल का तिलिस्म!
रेयर अर्थ मैटेरियल का तिलिस्म!
SHARE

सोचिए, अगर कल आपका स्मार्टफोन, इलेक्ट्रिक कार या MRI मशीन अचानक बंद हो जाए — तो क्या होगा? डरावना लगता है न? लेकिन यही हकीकत है क्योंकि भविष्य की हर टेक्नोलॉजी इस वक्त चीन के कंट्रोल में है. यानी मोनोपोली की कस्टडी में.

दरअसल, चीन ने अमेरिका के साथ चल रहे ट्रेड वॉर के बीच 12 Rare Earth Elements पर नए एक्सपोर्ट प्रतिबंध लगाए थे. 1 दिसंबर से यह नियम लागू होना था, जिससे पूरी दुनिया की सप्लाई चेन हिल सकती थी. लेकिन ट्रंप और शी जिनपिंग की हालिया मुलाकात के बाद दुनिया ने फिलहाल राहत की सांस ली है. बुसान में ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका चीन से आयातित वस्तुओं पर लगने वाले शुल्क को लगभग 57% से घटाकर 47% करने पर सहमत हुआ है. जवाब में चीन ने भरोसा दिया कि Rare Earth Minerals के निर्यात में अब कोई बाधा नहीं होगी. ट्रंप के शब्दों में — “All the rare earths has been settled.”

तो आखिर ये Rare Earths हैं क्या जिस पर दुनिया की नजर है?


धरती के भीतर पाई जाने वाली 17 विशेष धातुएं, जिन्हें हम Rare Earth Elements (REEs) कहते हैं. इनका इस्तेमाल आधुनिक टेक्नोलॉजी की लगभग हर चीज़ में होता है जैसे मैग्नेट्स और बैटरियां, स्मार्टफोन और टीवी स्क्रीन, विंड टर्बाइन और इलेक्ट्रिक वाहन, F-35 फाइटर जेट्स और पनडुब्बियां. सिर्फ़ एक F-35 जेट में लगभग 500 किलो Rare Earth Elements का इस्तेमाल होता है.

“Rare” नाम होने के बावजूद, ये धातुएं धरती में पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं. मुश्किल यह है कि इन्हें निकालना बेहद महंगा, प्रदूषणकारी और तकनीकी रूप से जटिल काम है. रेडियोएक्टिव कचरा, ज़हरीला पानी और भारी प्रदूषण के कारण पश्चिमी देशों ने धीरे-धीरे यह काम छोड़ दिया और यहीं से चीन की Rare Earth Monopoly की शुरुआत हुई.

1970 से आज तक: अमेरिका से चीन तक की यात्रा

1970 के दशक में Rare Earth उत्पादन में अमेरिका अग्रणी था. लेकिन जब पर्यावरणीय नियम सख्त हुए, अमेरिका ने धीरे-धीरे यह माइनिंग और प्रोसेसिंग चीन को सौंप दी. चीन ने कम नियमों, सस्ती लेबर और सरकारी सपोर्ट के ज़रिए इस क्षेत्र पर कब्ज़ा जमा लिया. आज चीन दुनिया के 60% Rare Earths की माइनिंग करता है और 90% से ज़्यादा की प्रोसेसिंग सिर्फ़ वही करता है. कुछ मेटल्स में तो चीन का कंट्रोल 100% तक है.

“The Middle East has oil, China has rare earths.” — Deng Xiaoping

1992 में चीन के नेता Deng Xiaoping ने यह ऐतिहासिक बात कही थी कि “मिडल ईस्ट के पास तेल है, और चीन के पास Rare Earths हैं”. आज वही भविष्यवाणी हकीकत बन चुकी है। चीन के पास दुनिया के लगभग 50% Rare Earth रिज़र्व्स हैं. लेकिन उसकी असली ताकत सिर्फ़ खदानों में नहीं — बल्कि पूरे सिस्टम में है. विश्वविद्यालयों में हज़ारों इंजीनियर हर साल Rare Earth टेक्नोलॉजी पर प्रशिक्षण लेते हैं. देशभर में कारखाने, रिसर्च लैब्स और इन धातुओं पर आधारित प्रोडक्ट्स का विशाल नेटवर्क है. यानी चीन के पास सिर्फ़ मटेरियल नहीं बल्कि पूरा इकोसिस्टम है।

क्या अमेरिका और यूरोप इसे तोड़ पाएंगे?

तकनीकी रूप से यह संभव है लेकिन राजनीतिक और पर्यावरणीय रूप से बेहद कठिन.
अमेरिका में कोई भी नागरिक अपने शहर के पास रेडियोएक्टिव वेस्ट नहीं चाहेगा और नई रिफाइनिंग तकनीक विकसित करने में कम से कम 10 साल लगेंगे.

हालांकि MP Materials जैसी अमेरिकी कंपनियां इस दिशा में काम कर रही हैं, और Pentagon ने इनमें निवेश भी किया है. लेकिन जब तक चीन सस्ता और स्थिर सप्लाई देता रहेगा, बाकी दुनिया उसी पर निर्भर रहेगी जैसा कि 2010 के जापान संकट के दौरान हुआ था. तब चीन ने एक्सपोर्ट रोक दिया, कीमतें आसमान छू गईं थी. कुछ महीनों बाद बाकी देशों ने वैकल्पिक स्रोत ढूंढे, पर अंततः फिर से चीन पर निर्भर हो गए क्योंकि चीन सबसे सस्ता और सबसे तेज़ सप्लायर था.

Rare Earths पर चीन की पकड़ सिर्फ़ मेटल्स की कहानी नहीं बल्कि भविष्य की सत्ता, तकनीकी श्रेष्ठता और भू-राजनीति की कहानी है. जो देश Rare Earths पर राज करेगा — वही भविष्य की टेक्नोलॉजी, रक्षा और अर्थव्यवस्था पर राज करेगा. आज चीन ने अमेरिका को अपने ही बनाए “मेटल ट्रैप” में फंसा लिया है. एक ऐसा जाल, जो Periodic Table से शुरू होकर White House तक फैल चुका है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #APECSummit, #BreakingNews, #Busaan, #China, #indianpresshouse, #InternationalNews, #RareEarthMining, #ShiJinping, #Trump, #USA, #USChinaRivalry, #USChinaTRADE, #worldaffair, #WorldNews
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सड़कों पर लाशों की कतार रियो डी जनेरियो की सड़कों पर लाशों की कतार, मरने वालों की संख्या पहुंची 130! ब्राजील में ‘NARCOS’ पर पुलिस का तांडव या नरसंहार?  
Next Article मनुस्मृति के जिक्र पर बवाल! केंद्र की नई लेबर पॉलिसी 2025 ड्राफ्ट में मनुस्मृति के उल्लेख को लेकर मचा सियासी घमासान, विपक्ष ने बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

फीचर

View More
एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स

एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स! मेलिंडा ने तोड़ी चुप्पी, पैंडेमिक सिमुलेशन से लेकर भारत को “लैबोरेटरी” बनाने तक – गेट्स का गन्दा खेल

कुछ हफ्ते पहले अमेरिकी न्याय विभाग ने एक बम फोड़ दिया। जेफरी एपस्टीन - वो शख्स जिसका नाम सुनते ही…

By Gopal Singh 8 Min Read
नोम चोमस्की एपस्टीन विवाद

वह विचारक जिसने सिखाया ‘हर चीज़ पर शक करो’, खुद किस सच से भागता रहा? एपस्टीन चोमस्की के रिश्तों के खुलासों से क्यों हिल गए लेफ्टिस्ट ?

कल्पना कीजिए—आप दशकों तक किसी को अपना वैचारिक मार्गदर्शक मानते रहे। उसकी…

9 Min Read

क्या अमेरिका इज़रायल के कब्जे में है? जॉनी किर्क हत्याकांड में खुल रहे हैं चौंकाने वाले राज, पत्नी भी मोसाद एजेंट?

हाल के दिनों में मोसाद के एजेंटों को लेकर चर्चाएं तेज़ हैं।…

5 Min Read

विचार

View More

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी का प्रभाव भारत की…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

लोकतंत्र या नियंत्रित व्यवस्था? रूस-चीन की राह पर चलती भारत और संघ की अदृश्य रणनीति!

एक समय देश में कांग्रेस पार्टी…

December 15, 2025

You Might Also Like

किम जोंग उन की बेटी उत्तराधिकारी
Trending Newsवर्ल्ड

किम जोंग उन की बेटी बनेगी उत्तर कोरिया की अगली नेता? खुफिया एजेंसी के दावे से दुनिया में चर्चा तेज

उत्तर कोरिया से एक दिलचस्प और बड़ी खबर सामने आई है। देश के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने अपनी…

3 Min Read
Lamborghini हादसा कानपुर
Trending Newsक्राइम

Lamborghini हादसे में तम्बाकू किंग के बेटे को कोर्ट से मिली जमानत, ड्राइवर बोला — “साहब को मिर्गी का दौरा पड़ा”

कानपुर की वीआईपी रोड पर 8 फरवरी को हुए हाई-प्रोफाइल सड़क हादसे ने एक बार फिर कानून और रसूख की…

3 Min Read
उदित नारायण पर पत्नी के आरोप
EntertainmentTrending News

उदित नारायण पर उनकी पहली पत्नी के गंभीर आरोप, कहा- “बिना बताए निकलवाया गया गर्भाशय”, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण ने…

2 Min Read
Trending Newsसियासी

लोकसभा में सरकार ने क्यों लिया यू-टर्न? राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस नहीं लाएगी सरकार

बीते कुछ दिनों से राहुल गांधी और विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर रहे हैं। ट्रंप के साथ हुए समझौते…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?