Trending News

ट्रांसजेंडर बिल 2026 पर बवाल! सुप्रीम कोर्ट कमेटी ने कहा– ‘तुरंत वापस लो’ , LGBTQ+ कम्युनिटी ने नए कानून को बताया अधिकारों के खिलाफ

ट्रांसजेंडर अधिकारों को लेकर देश में एक बड़ी बहस छिड़ गई है। सुप्रीम कोर्ट की बनाई एक कमेटी ने केंद्र सरकार को सलाह दी है कि वो ‘ट्रांसजेंडर व्यक्ति के अधिकारों का संरक्षण संशोधन बिल, 2026’ को तुरंत वापस ले। कमेटी का मानना है कि ये बिल ट्रांसजेंडर लोगों के बुनियादी हक छीन रहा है।

क्या है पूरा मामला


इस नए बिल में सबसे बड़ी समस्या “ खुद की पहचान खुद तय करने” को लेकर है। पुराना नियम ये था की आप खुद तय करते हैं कि आपकी जेंडर पहचान क्या है। और नया बिल कहता है की अब पहचान के लिए मेडिकल बोर्ड के चक्कर काटने पड़ सकते हैं और सरकारी सर्टिफिकेट के बिना आपकी पहचान मान्य नहीं होगी।

कोर्ट के पुराने फैसले का अपमान?


पैनल का कहना है कि यह बिल 2014 के मशहूर NALSA जजमेंट के खिलाफ है। उस वक्त सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा था कि हर इंसान को अपनी जेंडर पहचान खुद चुनने का पूरा हक है और इसमें कोई बाहरी दखल नहीं होना चाहिए।

क्या है बिल के वो 3 बड़े बदलाव


मेडिकल जांच का डर: अपनी पहचान साबित करने के लिए मेडिकल बोर्ड के सामने पेश होना पड़ सकता है।

कागजी कार्रवाई: बिना सरकारी मोहर के आपकी पहचान को मान्यता नहीं मिलेगी।

पहचान की आजादी खत्म: अपनी मर्जी से जेंडर तय करने के अधिकार को कमजोर कर दिया गया है।

अभी क्या स्थिति है?


यह बिल लोकसभा में तो पास हो गया है, जब ये बिल पेश हुआ तो विपक्ष ने इसका भारी विरोध किया था, लेकिन अभी इसे राज्यसभा में पेश किया जाना है। देशभर के सामाजिक कार्यकर्ता और LGBTQ+ कम्युनिटी इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि ये कानून लोगों को अधिकार देने के बजाय उन्हें और पीछे ले जाएगा। विपक्ष ने इस पर तंज कसते हुए कहा की यह लड़ाई सिर्फ एक सरकारी कागज की नहीं, बल्कि सम्मान और अपनी मर्जी से जीने की आजादी की है।

news desk

Recent Posts

PNG कनेक्शन नहीं लिया तो बंद हो सकती है LPG सप्लाई! जानिए नए नियम की पूरी डिटेल

देश में गैस नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने और घरेलू ईंधन व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित…

2 hours ago

विज्ञान की सबसे चौंकाने वाली खोज- ‘Zombie Cell’ तकनीक से मृत कोशिकाओं को लैब में किया जिन्दा !

नई दिल्ली:  विज्ञान की दुनिया में एक ऐसा कारनामा हुआ है, जो अब तक सिर्फ…

3 hours ago

कुंभ गर्ल मोनालिसा का बड़ा आरोप! डायरेक्टर को बताया ‘गंदा इंसान’, इंडस्ट्री में हड़कंप! सनोज मिश्रा पर लगाए चौंकाने वाले आरोप

प्रयागराज महाकुंभ 2025 से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा जिसे सोशल मीडिया पर 'कुंभ गर्ल'…

3 hours ago

LPG उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट! नया वेटिंग पीरियड सिस्टम लागू…10 करोड़ परिवारों पर होगा असर, करना होगा इतने दिन इंतज़ार

केंद्र सरकार और पेट्रोलियम कंपनियों ने देश के करोड़ों रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए नए…

4 hours ago

लखनऊ में पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता: खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जीते गोल्ड-सिल्वर-ब्रॉन्ज, देखें-विजेताओं की सूची

लखनऊ। राजधानी में आयोजित पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक…

4 hours ago