Entertainment

‘The Traitors 2’! मुनव्वर, फुकरा इंसान से लेकर मल्लिका शेरावत तक… करण जौहर के माइंड गेम में उतरेंगे ये 21 सुरमा खिलाड़ी

करण जौहर अपना मशहूर माइंड गेम और धोखे का खेल लेकर वापस आ रहे हैं। अमेज़न प्राइम वीडियो के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ (The Traitors) के सीज़न 2 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। शो के पूरे 21 कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट रिवील हो चुकी है, जैसलमेर के रॉयल ‘सूर्यागढ़ पैलेस’ में शूट हुआ यह सीज़न सिर्फ लग्जरी नहीं, बल्कि माइंड गेम्स, बैकस्टैबिंग और सॉलिड ड्रामा से भरपूर होने वाला है।

कौन-कौन हो रहा है शामिल?

इस बार मेकर्स ने बॉलीवुड, टीवी, स्टैंड-अप कॉमेडी और सोशल मीडिया की दुनिया से बेहद अलग-अलग पर्सनैलिटीज को एक साथ एक छत के नीचे इकट्ठा किया है। बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी और श्वेता तिवारी के साथ-साथ यूट्यूबर अभिषेक मल्हान “फुकरा इंसान” इस गेम में अपनी स्ट्रैटेजी का जलवा दिखाने आ रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, क्रिस्टल डिसूजा और दिग्गज एक्टर दलीप ताहिल भी इस माइंड गेम का हिस्सा हैं।

हाल ही में चर्चा में आईं शालिनी पासी, शेफ रणवीर ब्रार, रैपर इक्का, कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू) और क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन शाहनील गिल भी इस खेल में उतर चुके हैं।

इसके अलावा बिजनेसवुमन पारुल गुलाटी, माइंड रीडर करण सिंह, प्राइवेट डिटेक्टिव तान्या पुरी, रिदा थराना, सौंदस मौफकीर, हरमन सिंघा, अंश चोपड़ा, प्रिश और साहिल सलाथिया जैसे चेहरे शो में सस्पेंस का लेवल बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

गेम का क्या है ट्विस्ट?

‘द ट्रेटर्स’ का कांसेप्ट सीधा है पर आसान बिल्कुल नहीं। 21 खिलाड़ियों में से कुछ लोग होंगे ‘ट्रेटर्स’ (गद्दार) और बाकी होंगे ‘फेथफुल’। फेथफुल्स को पहचानना होगा कि उनके बीच छुपा हुआ गद्दार कौन है, जबकि ट्रेटर्स को बिना पकड़े गए एक-एक करके सबको गेम से बाहर करना होगा।

कब और कहाँ देखें?

यह हाई-वोल्टेज सस्पेंस और ड्रामे से भरा शो 13 अगस्त से सीधा Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होने जा रहा है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि जब दिमाग, धोखा और स्ट्रैटेजी एक साथ टकराएंगे, तो सूर्यागढ़ पैलेस का यह खेल किस मोड़ पर जाकर रुकता है!

news desk

Recent Posts

Train Cancelled: त्योहारों के बीच रेलवे का बड़ा फैसला! टाटानगर रूट की कई ट्रेनें रद्द, कई का बदला संचालन

अगर आप भी त्योहार के सीजन में ट्रेन से सफर करने का सोच रहे हैं,…

22 minutes ago

US Midterm Election: चुनाव में हार के बाद भी नहीं बदले ट्रंप के तेवर, बोले- मौका मिला तो ईरान पर फिर करूंगा हमला

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

43 minutes ago

UP MLC Election: BJP की 6 सीटों पर जीत के बाद भी क्यों बढ़ी टेंशन? अवैध वोटों में छिपा 2027 का सियासी संकेत!

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के सामने सामाजिक…

1 hour ago

Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोना-चांदी महंगा, एक दिन में सोने में ₹4,800 और चांदी में ₹9,000 की तेजी, जानें दिल्ली के नए रेट

त्योहारी सीजन में सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों को महंगाई का एक और…

2 hours ago

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

18 hours ago