Trending News

छत्तीसगढ़ में ‘सिद्ध बाबा’ की शर्मनाक सच्चाई- इलाज के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा देके महिला को बुलाया सुनसान जगह पर और फिर…

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ आस्था और भरोसे दोनों को शर्मशार कर दिया गया। शिवरीनारायण इलाके में एक ढोंगी बाबा ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला के साथ दरिंदगी की। आरोपी बाबा ने पीड़िता को इस कदर डराया था कि वह कई दिनों तक खौफ के साये में रही, लेकिन जब हद पार हुई तो पीड़िता ने पुलिस का सहारा लिया और फिर पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

अंधविश्वास का जाल और ‘गंदी’ साजिश


पीड़िता लंबे समय से बीमार थी और एडवांस्ड इलाज के बजाय वह शॉर्टकट के चक्कर में ‘सिद्ध बाबा’ के नाम से मशहूर नीलकंठ के झांसे में आ गई। आरोपी ने दावा किया था कि वह अपनी शक्तियों और तंत्र-मंत्र से महिला की बीमारी को जड़ से खत्म कर देगा। महिला इसी उम्मीद में बाबा के ठिकाने पर पहुँची थी, लेकिन उसे क्या पता था कि वहां उसकी गरिमा पर हमला होने वाला है।

अकेलेपन का फायदा उठाकर लूटी इज्ज़त


मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने इलाज के बहाने महिला को एक सुनसान जगह पर बुलाया। वहां उसने डरा-धमकाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने महिला को मानसिक रूप से तोड़ने की कोशिश की। उसने धमकी दी कि अगर उसने जुबान खोली, तो वह काले जादू से उसके पूरे परिवार को तबाह कर देगा।

खौफ को मात देकर पुलिस तक पहुँची पीड़िता


शुरुआत में बाबा की धमकियों से पीड़िता सहम गई थी, लेकिन फिर उसने हिम्मत जुटाई और आपबीती अपने परिजनों को बताई। इसके बाद मामला शिवरीनारायण थाने पहुँचा, जहाँ पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी नीलकंठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

आरोपी अब जेल में


पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पुलिस का बयान

आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और आपराधिक धमकी की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि क्या कोई और भी इस ढोंगी का शिकार हुआ है।

news desk

Recent Posts

सलमान ने काजी को दिया ‘रॉकस्टार’ टैग, हिना ने किया सपोर्ट…. लेकिन काजी की किस बात पर हिना ने जताई आपत्ति?

‘बिग बॉस 20’ का आगाज होते ही घर के कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला तेज हो…

10 hours ago

गाजियाबाद में क्लब संचालिका का आरोप- पहले फ्री में खाते-पीते थे, फिर मांगे ₹50 हजार, हिंदू रक्षा दल से जुड़े लोगों पर केस

गाजियाबाद के डी-मॉल स्थित एक क्लब की संचालिका ने हिंदू रक्षा दल से जुड़े कुछ…

10 hours ago

ऐश्वर्या लक्ष्मी ने 4 महीने बाद ड्रेस विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- महिला की नेकलाइन संस्कृति का पैमाना नहीं

मलयालम सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री ऐश्वर्या लक्ष्मी एक बार फिर अपने पुराने ड्रेस विवाद को…

11 hours ago

EPFO मेंबर्स के लिए बड़ी सुविधा, अब WhatsApp पर मिलेगी PF खाते की जानकारी, देखें पूरी डिटेल

अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपका EPF अकाउंट है तो यह खबर आपके लिए बेहद…

11 hours ago

FATF से पहले पाकिस्तान का दिखावटी स्टंट! मसूद अजहर पर 70 लाख का इनाम

FATF की अक्टूबर में होने वाली प्लीनरी से पहले पाकिस्तान ने मसूद अजहर को लेकर…

11 hours ago