यूपी, 23 अप्रैल 2026: संत कबीर नगर में समाजवादी पार्टी ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक ज्ञापन सौंप दिया है। ये ज्ञापन पार्टी के नेता जयराम पाण्डेय की तरफ से अपर जिला अधिकारी को दिया गया है।
पार्टी का कहना है कि कुछ अधिकारियों के इशारे पर पंचायत प्रतिनिधियों पर दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि एक ऐसे “नारी शक्ति अधिनियम” के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पर जबरन साइन करवाए जा रहे हैं, जो अभी लोकसभा में पास नही हो पाया था।
ज्ञापन में साफ कहा गया है कि विकासखंड स्तर पर अधिकारी और कर्मचारी पंचायत प्रतिनिधियों को धमका कर उनसे हस्ताक्षर कराने की कोशिश कर रहे हैं। सपा ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए तुरंत जांच की मांग की है।
पार्टी का कहना है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो यह जनप्रतिनिधियों के अधिकारों और उनकी आज़ादी पर सीधा हमला होगा।
सपा नेता जयराम पाण्डेय ने अपर जिला अधिकारी से मुलाकात कर कहा है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो। साथ ही यह भी कहा गया है कि आगे से इस तरह की हरकत दोबारा न हो।
ज्ञापन में साफ चेतावनी दी गई है कि अगर समय रहते कोई एक्शन नहीं लिया गया, तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस पूरे मामले के सामने आने के बाद संत कबीर नगर में सियासी माहौल गरमा गया है। अब सबकी नजर इस पर है कि प्रशासन क्या कदम उठाता है और जांच किस दिशा में जाती है।
नई दिल्ली: दीपावली और छठ पूजा के दौरान हवाई टिकटों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी…
फ्लोरिडा: अमेरिका के फ्लोरिडा में हुए एक दर्दनाक विमान हादसे ने हर किसी को झकझोर…
तेहरान: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब परमाणु हमले की आशंका…
बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां…
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले को लेकर फैंस की दीवानगी एक बार फिर…
रोशनी और धन के महापर्व दीपावली की तैयारियां जोरों पर हैं। हर घर में माता…