Trending News

कर्तव्य पथ पर दिखेगा नारी शक्ति का दम ! CRPF के 144 जवानों को कमांड करेंगी जम्मू-कश्मीर की बेटी

इस बार 26 जनवरी की परेड कुछ खास होने वाली है। जब दिल्ली के कर्तव्य पथ पर CRPF के 144 पुरुष जवानों की टुकड़ी कदमताल करेगी, तो उन्हें लीड करेंगी जम्मू-कश्मीर की बेटी सिमरन बाला। ये पल इसलिए ऐतिहासिक है क्योंकि CRPF के इतिहास में पहली बार कोई महिला अधिकारी पुरुषों की पूरी टुकड़ी को कमांड करेंगी।

ग्राउंड जीरो से शिखर तक का सफर
सिमरन जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के एक छोटे से कस्बे नौशेरा से आती हैं, जो बिल्कुल बॉर्डर (LoC) के पास है। उन्होंने 2023 में अपने पहले ही अटेंप्ट में UPSC CAPF की परीक्षा क्लियर की और अपने जिले की पहली महिला CRPF ऑफिसर बनीं।

क्यों मिला सिमरन को ये मौका?
परेड में लीडर बनना आसान नहीं होता, इसके लिए कड़ी परीक्षा होती है। सिमरन को उनकी दमदार आवाज और परफेक्ट ड्रिल की वजह से चुना गया है। सीनियर ऑफिसर्स उनकी कमांड देने की स्टाइल के कायल हैं। फिलहाल सिमरन छत्तीसगढ़ के जंगलों में नक्सलियों से लोहा लेने वाली मशहूर ‘बस्तरिया बटालियन’ में तैनात हैं, जिससे पता चलता है कि वो जितनी जमीन पर सख्त हैं, परेड ग्राउंड पर उतनी ही काबिल।

“नारी शक्ति” का नया चेहरा
सिमरन कहती हैं कि वर्दी पहनना उनका बचपन का सपना था। उनके मुताबिक, सेना या पुलिस में अब जेंडर (लड़का या लड़की) मायने नहीं रखता, सिर्फ आपकी योग्यता देखी जाती है। उनका मैसेज साफ है सबके लिए की “अगर दिल में कुछ कर गुजरने की जिद हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं।” इस गणतंत्र दिवस पर सिमरन बाला के कदम सिर्फ परेड नहीं करेंगे, बल्कि देश की करोड़ों लड़कियों के लिए सफलता का एक नया रास्ता भी बनाएंगे।

news desk

Recent Posts

“भारत को बेच दिया…” राहुल गाँधी के इस बयान पर क्यों मचा घमासान ? बीजेपी सांसद ने की सब्सटेंटिव मोशन की मांग

नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र इन दिनों काफी गरमाया हुआ है। इसी बीच बीजेपी…

17 minutes ago

भारत, रूसी तेल और ट्रंप का दावा… ऊपर से अमेरिकी सोशल मीडिया पर बैन-पुतिन ने चला बड़ा दांव

अमेरिका इन दिनों भारत पर व्यापारिक दबाव बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रहा है।…

35 minutes ago

शेयर बाजार की शुरुआत फीकी, आईटी शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

नई दिल्ली: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत थोड़ी कमजोर रही और शुरुआती कारोबार…

2 hours ago

ग्रीन पार्क, इकाना के बाद… अब UP के इस शहर में लगेगा क्रिकेट का तड़का!

उत्तर प्रदेश क्रिकेट के फलक पर अब लगातार अपनी मजबूत छाप छोड़ रहा है। भले…

2 hours ago

कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार

लखनऊ/कानपुर: कानपुर के ग्वालटोली क्षेत्र की वीआईपी रोड पर हुए चर्चित लैंबॉर्गिनी हादसे में आरोपी…

3 hours ago