हैंडसमनेस की रेस में कौन है नंबर-1
क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया के सबसे आकर्षक पुरुष कहाँ रहते हैं? क्या वो इटली की गलियों में मिलते हैं या फिर बॉलीवुड की चकाचौंध में? हाल ही में आई एक ग्लोबल रिपोर्ट ने इस राज से पर्दा उठा दिया है|
नंबर 1 पर किसका है कब्जा?
इस रेस में सबको पीछे छोड़ते हुए स्पेन ने बाजी मार ली है। जी हां, स्पेनिश पुरुषों को उनकी गजब की पर्सनैलिटी, क्लासिक फीचर्स और शानदार ‘ग्रूमिंग’ के लिए दुनिया में सबसे हैंडसम माना गया है। अगर आप सोच रहे हैं कि सिर्फ फुटबॉल ही स्पेन की पहचान है, तो अब वहां के ‘गुड लुक्स’ को भी अपनी लिस्ट में जोड़ लीजिए।
इंडिया का जलवा: सातवें आसमान पर!
भारतीयों के लिए सबसे गर्व की बात ये है कि भारत को इस लिस्ट में 7वां स्थान मिला है। रिपोर्ट कहती है कि भारत में पुरुषों के लुक्स की जो डाइवर्सिटी है, वो दुनिया के किसी और कोने में नहीं मिलती। चाहे वो शार्प जॉ-लाइन हो या हमारी इंटेंस आंखें, देसी मुंडों का चार्म पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना रहा है।
सिर्फ पुरुष ही नहीं, महिलाएं भी हैं टॉप पर
इस रिपोर्ट में एक और दिलचस्प खुलासा हुआ है। जहां स्पेनिश पुरुष नंबर वन हैं, वहीं खूबसूरती के मामले में वेनेजुएला की महिलाओं का डंका बज रहा है। और एक सर्वे के मुताबिक, दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में भारतीय महिलाओं को भी टॉप रेटिंग मिली है। यानी खूबसूरती के मामले में हम भारतीय किसी से कम नहीं हैं!
क्या है हैंडसम होने का पैमाना?
ये रैंकिंग सिर्फ गोरे रंग पर आधारित नहीं है। इसमें फिजिकल फिटनेस, ड्रेसिंग सेंस, चेहरे की बनावट और कॉन्फिडेंस को परखा गया है। तो अगली बार जब आप शीशे के सामने खड़े हों, तो याद रखिएगा कि आप उस देश से हैं जिसने दुनिया के टॉप 10 हैंडसम देशों में अपनी जगह बनाई है!
भीषण गर्मी केवल असुविधा ही नहीं बढ़ाती, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों वाले लोगों के…
अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से शुरू हो रही घरेलू सीरीज के लिए बीसीसीआई (BCCI)…
सोशल मीडिया स्टार और एक्ट्रेस RJ Mahvash ने हाल ही में अपनी जिंदगी के सबसे…
राम चरण की अपकमिंग फिल्म Peddi को लेकर हाइप लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल…
रायबरेली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार…
बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू एक बार फिर अपने पुराने लेकिन बेहद दिलचस्प किस्से को लेकर चर्चा…