Trending News

शेखर गोस्वामी से पूछताछ में खुलेंगे जुबिन की मौत के राज! जुबिन गर्ग की मौत से क्या कनेक्शन?

असम के मशहूर गायक जुबिन गर्ग की मौत के मामले में अब एक बड़ा खुलासा सामने आया है. इस सिलसिले में संगीतकार शेखर ज्योति गोस्वामी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि जब जुबिन गर्ग की मौत हुई थी, उस वक्त शेखर मौके पर मौजूद था. इसी वजह से उससे पूछताछ की जा रही है. गौरतलब है कि जुबिन की पिछले हफ्ते सिंगापुर में तैराकी के दौरान मौत हो गई थी. फिलहाल असम पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) पूरे मामले की छानबीन कर रही है. शेखर ज्योति गोस्वामी को उसी दिन पुलिस ने हिरासत में लिया था, जिस दिन एसआईटी ने पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के आयोजक श्यामकानु महंत और उनके मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा के घरों पर छापा मारा था.

जुबिन गर्ग की मौत से शेखर गोस्वामी का कनेक्शन ?

शेखर ज्योति गोस्वामी को जुबिन गर्ग का काफी करीबी माना जाता था और खबरों के अनुसार वह उन चुनिंदा लोगों में से एक थे जो सिंगापुर की नाव यात्रा के दौरान जुबिन गर्ग के अंतिम पलों में उनके साथ मौजूद थे. यही वजह है कि अब पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जुबिन गर्ग और शेखर गोस्वामी के बीच कुछ दिन पहले अनबन हुई थी. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.

वहीं, शेखर के इंस्टाग्राम बायो में ‘साउंड इंजीनियर, म्यूजिक प्रोड्यूसर, अरेंजर, कंप्यूटर हार्डवेयर इंजीनियर और संगीतकार’ लिखा हुआ है, जिससे यह साफ होता है कि वह संगीत जगत से गहराई से जुड़े हुए हैं. हालांकि अभी तक अधिकारियों की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि गोस्वामी को हिरासत में लेने के पीछे क्या ठोस वजह है. जांच एजेंसियां इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं और बस इतना कहा जा रहा है कि मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए उनसे पूछताछ जरूरी है.

इसी बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी बयान दिया है कि इस मामले में अभी और बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस और एसआईटी की टीम लगातार काम कर रही है और जल्द ही सच सबके सामने आएगा. मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद से लोगों में उम्मीद और जिज्ञासा दोनों बढ़ गई हैं कि आखिर जुबिन गर्ग की मौत के पीछे की असली सच्चाई क्या है. फिलहाल, पुलिस की जांच जारी है और शेखर से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि जुबिन गर्ग की मौत केवल एक हादसा थी या फिर इसके पीछे कोई और गहरा राज छिपा है. इस घटनाक्रम ने न सिर्फ प्रशंसकों को हिला कर रख दिया है बल्कि पूरे संगीत जगत को भी सदमे में डाल दिया है.

news desk

Recent Posts

नए वैरिएंट BA.3.2 के साथ फिर लौटा कोरोना !  Cicada वैरिएंट की एंट्री, कई देशों में बढ़ी निगरानी

काफी समय से कोविड संक्रमण को लेकर स्थिति शांत मानी जा रही थी। लोग बिना…

6 hours ago

‘तुतारी’ मिशन पर ब्रेक! BJP ने शिंदे को दिया साफ संदेश

महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर ही रणनीतिक खींचतान देखने को…

11 hours ago

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टेनिस स्टार लिएंडर पेस BJP में शामिल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने बड़ा सियासी दांव खेलते…

12 hours ago

नासिक SEX स्कैंडल : ‘ज्योतिष’ के नाम पर यौन शोषण, अशोक खरात केस में नया खुलासा… महिलाओं को सम्मोहन के बाद…

अशोक खरात को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उसकी गंदी हरकतों से जुड़े…

13 hours ago

Breaking News : बिहार के नालंदा में शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को उस वक्त बड़ा…

15 hours ago